सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US-Iran Peace Talks Next Meeting Could Take Place in Geneva News In Hindi

US-Iran Peace Talks: इस्लामाबाद असफल तो अब जिनेवा में हो सकती है अगली बैठक, दावा- तैयारी में जुटे अमेरिका-ईरान

वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: Shubham Kumar Updated Tue, 14 Apr 2026 10:17 AM IST
विज्ञापन
सार

अमेरिका और ईरान के बीच तनाव कम करने की कोशिशें फिर तेज हो गई हैं। इस्लामाबाद में असफल शांति वार्ता के बाद अब अगली बैठक की तैयारी जिनेवा में होने की संभावना बताई जा रही है। माना जा रहा है कि यह बातचीत युद्धविराम खत्म होने से पहले की जा सकती है। 

US-Iran Peace Talks Next Meeting Could Take Place in Geneva News In Hindi
अमेरिका ईरान युद्धविराम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

पश्चिम एशिया में अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के चलते संकट गहराता जा रहा है। बीते दिनों इस्लामाबाद में हुई शांति वार्ता के असफल होने के बाद हालात और अधिक जटिल हो गए हैं, जिससे वैश्विक चिंता बढ़ गई है। हालांकि अब एक बार फिर दोनों देशों के बीच नई बातचीत की संभावना जताई जा रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पिछली विफलता के बावजूद कूटनीतिक चैनल सक्रिय हैं और अगली शांति वार्ता की तैयारी तेज हो गई है। ऐसे में सवाल उठता है कि क्या यह नया प्रयास तनाव को कम कर पाएगा या टकराव और बढ़ेगा?

Trending Videos

रिपोर्ट्स के अनुसार, दोनों देश इस हफ्ते के अंत तक फिर से आमने-सामने बैठ सकते हैं। यह बातचीत उस दो हफ्ते के अस्थायी युद्धविराम (सीजफायर) से पहले हो सकती है, जो 21 अप्रैल को खत्म होने वाला है।रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि अगली बातचीत के लिए जिनेवा को सबसे संभावित जगह माना जा रहा है। हालांकि अभी यह साफ नहीं है कि पिछली बार जैसी ही उच्च स्तरीय टीम इसमें शामिल होगी या नहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- जंग के बीच पोप पर रार क्यों?: ट्रंप ने माफी मांगने से किया इनकार, ईरानी संसद के स्पीकर ने साहस की सराहना की

युद्धविराम खत्म होने से पहले बातचीत की संभावना
अमेरिकी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने संकेत दिया है कि अगर उन्हें लगेगा कि ईरान उनकी शर्तों को मानने के लिए तैयार है, तो वह जल्द ही फिर से आमने-सामने बातचीत के लिए तैयार हैं। सूत्रों के मुताबिक, दोनों देश पिछले छह हफ्तों से जारी तनाव को खत्म करने और समझौता करने की कोशिश में लगे हुए हैं। हालांकि पिछली बातचीत में कोई नतीजा नहीं निकला था, लेकिन अब फिर से बातचीत को लेकर सहमति बनने की बात सामने आई है।


ये भी पढ़ें:- West Asia: पश्चिम एशिया तनाव के बीच ईरान का 'मीम वार', ट्रंप को बताया फारस की खाड़ी का दुखी लुटेरा

ट्रंप के बयान के बाद और बढ़ी बेचैनी, समझिए कैसे?

बता दें कि इससे पहले सोमवार को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने ईरान के साथ बातचीत को लेकर बड़ा दावा किया। उन्होंने कहा कि वार्ता असफल होने के बाद अब ईरान ने फिर से अमेरिका से संपर्क किया है और वह समझौता करना चाहता है। ट्रंप ने अपने पोस्ट में इस बात पर जोर दिया कि ईरान अमेरिका से बातचीत करने के लिए बेचैन है। उन्होंने आगे कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच चल रहा तनाव मुख्य रूप से ईरान के परमाणु कार्यक्रम को लेकर है। ट्रंप ने साफ कहा कि अमेरिका कभी भी ईरान को परमाणु हथियार बनाने की अनुमति नहीं देगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed