{"_id":"6a2a64710af1c145ed088d8c","slug":"us-israel-not-always-on-same-page-vance-hints-divergence-with-netanyahu-reaffirms-america-first-approach-2026-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेतन्याहू-ट्रंप के मतभेद कितने गंभीर?: जेडी वेंस बोले- US-इस्राइल हर समय एकमत नहीं रहे, बयान के मायने क्या?","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
नेतन्याहू-ट्रंप के मतभेद कितने गंभीर?: जेडी वेंस बोले- US-इस्राइल हर समय एकमत नहीं रहे, बयान के मायने क्या?
एएनआई, वॉशिंगटन
Published by: Pavan
Updated Thu, 11 Jun 2026 01:02 PM IST
विज्ञापन
सार
क्या अमेरिका-इस्राइल के बीच सब कुछ ठीक नहीं है? क्या ट्रंप और नेतन्याहू के बीच मतभेद और गहरा रहे हैं? ये सभी सवाल हालिया बयानबाजी के बीच सामने आ रहे हैं। इसी बीच अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने कहा है कि अमेरिका-इस्राइल हर समय एकमत नहीं रहे हैं।
जेडी वेंस, अमेरिकी उपराष्ट्रपति
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
पश्चिम एशिया में तेजी से बदलते हालात और ईरान को लेकर बढ़ते तनाव के बीच अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने कहा है कि अमेरिका और इस्राइल हमेशा हर मुद्दे पर एक जैसी सोच नहीं रखते। उन्होंने स्पष्ट किया कि जब दोनों देशों के हित अलग होंगे, तब अमेरिका अपने नागरिकों और अपने राष्ट्रीय हितों को प्राथमिकता देगा।
यह भी पढ़ें- Explainer: क्या ईरान-अमेरिका के बीच युद्ध फिर शुरू, एक हेलीकॉप्टर गिरने से कैसे शुरू हुआ संकट, अब आगे क्या?
देशहित सबसे ऊपर- जेडी वेंस
अमेरिकी मीडिया संस्थान सीबीएस को दिए एक विशेष इंटरव्यू में वेंस ने कहा कि इस्राइल लंबे समय से अमेरिका का करीबी सहयोगी रहा है, लेकिन करीबी साझेदारी होने के बावजूद कई बार दोनों देशों के हित पूरी तरह मेल नहीं खाते। उन्होंने कहा कि कुछ मामलों में दोनों देश एक ही पन्ने पर होते हैं, जबकि कुछ मुद्दों पर उनके विचार और हित अलग हो सकते हैं।
विज्ञापन
जेडी वेंस ने की नेतन्याहू की तारीफ
जेडी वेंस ने इस्राइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू का जिक्र करते हुए कहा कि वह अपने देश के हितों की मजबूती से रक्षा करने वाले नेता हैं। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हमेशा साफ किया है कि अमेरिका वही करेगा जो उसके लिए सबसे बेहतर होगा। उन्होंने कहा, 'कभी हम एक ही दिशा में चलते हैं और कभी ऐसा नहीं होता। जब दोनों देशों के हित अलग होते हैं, तब हमें अमेरिकी जनता के पक्ष में फैसला लेना पड़ता है और हम हमेशा ऐसा ही करते हैं'।
हम आगे मिलकर काम करते रहेंगे- वेंस
इंटरव्यू के दौरान जब उनसे पूछा गया कि क्या नेतन्याहू ने अमेरिका के साथ संबंधों को संभालने में कुछ गलतियां की हैं, तो उन्होंने कहा कि 'उन्होंने निश्चित रूप से कुछ चीजें गलत की हैं'। हालांकि उन्होंने किसी खास उदाहरण का उल्लेख करने से इनकार कर दिया। वेंस ने कहा कि इस तरह की बातचीत निजी स्तर पर ही बेहतर रहती है। इसके बावजूद वेंस ने नेतन्याहू को अमेरिका का अच्छा साझेदार बताया। उन्होंने कहा कि अमेरिका और इस्राइल आगे भी मिलकर काम करते रहेंगे, लेकिन जहां दोनों देशों के हित अलग होंगे, वहां अमेरिका अपने राष्ट्रीय हितों को ही प्राथमिकता देगा।
यह भी पढ़ें- Explainer: पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर की सड़कों पर क्यों बह रहा खून, कौन सी मांगों को कुचलने में जुटी सेना
अमेरिकी उपराष्ट्रपति का यह बयान ऐसे समय में आया है जब हाल के हफ्तों में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नेतन्याहू के बीच पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष, ईरान से जुड़े मुद्दों और इस्राइल की सैन्य कार्रवाई को लेकर मतभेदों की खबरें सामने आई हैं। ट्रंप ने भी कई मौकों पर संकेत दिए हैं कि क्षेत्रीय हालात को लेकर अमेरिका और इस्राइल की सोच हर मुद्दे पर समान नहीं है। विशेषज्ञों का मानना है कि जेडी वेंस का यह बयान अमेरिका की उस नीति को दर्शाता है, जिसमें वह अपने सहयोगी देशों के साथ संबंध बनाए रखते हुए भी राष्ट्रीय हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की बात कर रहा है। इससे यह भी संकेत मिलता है कि ईरान और पश्चिम एशिया से जुड़े मुद्दों पर अमेरिका और इस्राइल के बीच भविष्य में कुछ नीतिगत मतभेद देखने को मिल सकते हैं।