{"_id":"6a039e8c4f02a8b6e0050373","slug":"us-plane-crashes-off-florida-coast-rescue-operation-columbus-us-air-force-trainer-jet-crash-pilots-eject-news-2026-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"विमान हादसे: अलबामा में बाल-बाल बचे अमेरिकी वायुसेना के पायलट; फ्लोरिडा के पास बहामास में बचाए गए 10 यात्री","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
विमान हादसे: अलबामा में बाल-बाल बचे अमेरिकी वायुसेना के पायलट; फ्लोरिडा के पास बहामास में बचाए गए 10 यात्री
पीटीआई, बहामास / कोलंबस।
Published by: Jyoti Bhaskar
Updated Wed, 13 May 2026 03:11 AM IST
विज्ञापन
सार
अमेरिकी वायुसेना का प्रशिक्षण जेट अलबामा में दुर्घटनाग्रस्त हुआ। विमान में सवार पायलट सुरक्षित हैं। एक अन्य हादसा फ्लोरिडा के पास हुआ। कैरेबियन देश बहामास में क्रैश हुई फ्लाइट में सवार 10 यात्रियों को अमेरिकी तटरक्षकों की मदद से बचा लिया गया। जानिए पूरा मामला
ब्रेकिंग न्यूज
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
अमेरिकी वायु सेना का एक प्रशिक्षण जेट मंगलवार को पश्चिमी अलबामा में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। सैन्य अधिकारियों ने बताया कि दोनों पायलट सुरक्षित रूप से बाहर निकल गए। टी-38 टैलन II विमान मिसिसिपी के कोलंबस वायु सेना बेस का था। यह घटना मंगलवार दोपहर को हुई। सैन्य अधिकारियों के अनुसार, दुर्घटना के कारणों की पड़ताल जारी है। खबर लिखे जाने तक हादसे के कारणों का पता नहीं लग सका है।
Trending Videos
पायलटों की सेहत के बारे में विस्तृत जानकारी का इंतजार
सैन्य अफसरों के मुताबिक, एक सुरक्षा जांच बोर्ड पूरे मामले की जांच करेगा। कोलंबस वायु सेना बेस के सार्वजनिक मामलों के कार्यालय की तरफ से पायलटों की सेहत और उनकी शारीरिक स्थिति पर अधिक जानकारी साझा नहीं की गई है। हादसे के तत्काल बाद जारी बयान में केवल इतना बताया कि वे सुरक्षित बाहर निकल गए। आम तौर पर इस बेस का इस्तेमाल 14वीं फ्लाइंग ट्रेनिंग विंग के अधिकारियों के लिए किया जाता है। यहां पायलटों को विभिन्न विमानों पर प्रशिक्षित किया जाता है। टी-38 टैलन एक सुपरसोनिक जेट ट्रेनर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
फ्लोरिडा के पास क्रैश हुआ 10 यात्रियों वाला विमान
एक अन्य हादसा कैरेबियन देश बहामास में हुआ। अमेरिकी राज्य फ्लोरिडा के करीब बसे इस देश में हुए हादसे के संबंध में अधिकारियों ने बताया कि मंगलवार को फ्लोरिडा के तट से लगभग 80 मील (लगभग 130 किलोमीटर) दूर बहामास के समुद्र में एक छोटा विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विमान में सवार सभी 10 लोगों को बचा लिया गया।
अमेरिकी तटरक्षकों की मदद से तलाशी
बहामास की विमान दुर्घटना जांच प्राधिकरण की तरफ से जारी बयान के मुताबिक विमान क्रैश होने से पहले पायलट ने आपातकाल की घोषणा की। इसके बाद विमान से संपर्क टूट गया। तलाशी और राहत-बचाव अभियान में बहामास की कई एजेंसियों के साथ-साथ US कोस्ट गार्ड के अधिकारी भी शामिल रहे।
दुर्घटना के कारणों की जांच जारी
US कोस्ट गार्ड ने दुर्घटनाग्रस्त टर्बोप्रॉप विमान- बीचक्राफ्ट 300 किंग एयर (Beechcraft 300 King Air) की तलाश के लिए एक C-27 विमान भेजा। कोस्ट गार्ड ने बताया कि बचाए गए यात्रियों को मेडिकल जांच के लिए ले जाया गया। इस दुर्घटना के कारणों का भी पता नहीं चल पाया है। जांच जारी है।