{"_id":"6a03a9cd0bce7c393d0822c3","slug":"brazil-lula-launches-anti-organised-crime-project-ahead-of-elections-2026-2026-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्राजील के राष्ट्रपति का सियासी दांव: चुनाव से पांच माह पहले अरबों की योजना, दावा- अपराधी-माफिया की कमर टूटेगी","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
ब्राजील के राष्ट्रपति का सियासी दांव: चुनाव से पांच माह पहले अरबों की योजना, दावा- अपराधी-माफिया की कमर टूटेगी
पीटीआई, साओ पाउलो।
Published by: राकेश कुमार
Updated Wed, 13 May 2026 03:59 AM IST
विज्ञापन
सार
ब्राजील में चुनाव से ठीक पहले राष्ट्रपति लूला ने 2 अरब डॉलर के सुरक्षा प्रोजेक्ट से मास्टरस्ट्रोक खेला है। हाई-टेक तकनीक और गैंग्स की फंडिंग रोकने की यह योजना न केवल अपराध कम करेगी, बल्कि सुरक्षा के मुद्दे पर विपक्ष की बोलती बंद करने की भी एक बड़ी कोशिश है।
लुइज इनासियो लूला दा सिल्वा, ब्राजील के राष्ट्रपति
- फोटो : @अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज इनासियो लूला दा सिल्वा ने आगामी चुनावों से पहले एक बड़ा राजनीतिक दांव खेला है। लूला सरकार ने मंगलवार को संगठित अपराध से निपटने के लिए 11 बिलियन रियास यानी करीब 2 अरब डॉलर के एक मेगा प्रोजेक्ट की शुरुआत की है। इसे सार्वजनिक सुरक्षा के मोर्चे पर लूला की छवि को मजबूत करने की कोशिश माना जा रहा है।
सुरक्षा बजट के साथ-साथ आधुनिक हथियारों पर जोर
इस कार्यक्रम के तहत सार्वजनिक सुरक्षा पर भारी निवेश किया जाएगा। सरकार ने कहा कि इसमें से 1 बिलियन रियास यानी 190 मिलियन डॉलर इसी साल दिसंबर तक खर्च कर दिए जाएंगे। इस योजना का मुख्य उद्देश्य हथियारों की तस्करी रोकना और आपराधिक संगठनों की आर्थिक कमर तोड़ना है। इसके साथ ही, हत्या की जांच और जेल प्रणाली में सुधार पर भी निवेश होगा।
हाई-टेक उपकरणों से लैस होगी पुलिस
अपराधियों पर लगाम कसने के लिए पुलिस को अत्याधुनिक तकनीक मुहैया कराई जाएगी। सरकार ड्रोन, बॉडी स्कैनर, मेटल डिटेक्टर और सेलफोन सिग्नल ब्लॉकर जैसे उपकरण खरीदेगी। इसके अलावा एक्स-रे मशीनें, डीएनए ट्रैकिंग उपकरण और आधुनिक रडार सिस्टम भी खरीदे जाएंगे। इस मुहिम का सीधा निशाना ब्राजील के दो सबसे खूंखार गैंग, फर्स्ट कमांड ऑफ द कैपिटल-पीसीसी और रेड कमांड-सीवी हैं।
यह भी पढ़ें: चर्चा में चीन जा रहे ट्रंप: कहा- US को ईरान में जिनपिंग से मदद नहीं चाहिए; यूक्रेन-रूस जंग खत्म होने के आसार
डोनाल्ड ट्रंप के साथ सुरक्षा पर चर्चा
अपने चौथे कार्यकाल की तैयारी कर रहे लूला ने बताया कि पिछले सप्ताह वाशिंगटन दौरे पर उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से सुरक्षा मुद्दों पर बात की। लूला के अनुसार, उन्होंने ट्रंप से कहा कि ब्राजील में इस्तेमाल होने वाले कई हथियार अमेरिका से आते हैं। यदि अमेरिका इस लड़ाई में साथ देना चाहता है, तो उसे ब्राजील सरकार और वहां की पुलिस के नियमों के अनुसार काम करना होगा।
विपक्ष का पलटवार
लूला की इस योजना पर विपक्षी दलों ने सवाल उठाए हैं। विपक्षी गवर्नरों ने इस फंड के इस्तेमाल पर हिचकिचाहट दिखाई है। सीनेटर फ्लेवियो बोल्सनारो और रोनाल्डो कैयाडो जैसे नेता लूला की पार्टी को अपराध के प्रति नरम बताते रहे हैं। हालांकि, उपराष्ट्रपति गेराल्डो अल्कमिन ने पलटवार करते हुए कहा कि पूर्व राष्ट्रपति जायर बोल्सनारो की नीति केवल हथियार बांटने की थी, जो अंततः अपराधियों के हाथों में पहुंच गए।
अन्य वीडियो-
Trending Videos

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन