{"_id":"6a038b96abdb4798870fab4b","slug":"fbi-director-kash-patel-senate-exchange-drinking-allegations-denials-2026-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरोपों पर भड़के FBI चीफ: काश पटेल बोले- शराब पीने की बात सफेद झूठ, सीनेट में सांसद से हुई तीखी नोकझोंक","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
आरोपों पर भड़के FBI चीफ: काश पटेल बोले- शराब पीने की बात सफेद झूठ, सीनेट में सांसद से हुई तीखी नोकझोंक
पीटीआई, वाशिंगटन
Published by: राकेश कुमार
Updated Wed, 13 May 2026 01:50 AM IST
विज्ञापन
सार
एफबीआई निदेशक काश पटेल ने सीनेट की सुनवाई में अपने ऊपर लगे शराब पीने और लापरवाही के आरोपों को झूठ बताया है। उन्होंने न केवल आरोपों को नकारा, बल्कि सवाल पूछने वाले सांसद पर ही निजी कटाक्ष कर माहौल को गरमा दिया। क्या है मामला? जानिए...
काश पटेल, एफबीआई निदेशक
- फोटो : @अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
अमेरिकी जांच एजेंसी एफबीआई के निदेशक काश पटेल और डेमोक्रेटिक सांसदों के बीच मंगलवार को बजट सुनवाई के दौरान जबरदस्त टकराव देखने को मिला। काश पटेल ने उन आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया, जिनमें उन पर काम के दौरान अत्यधिक शराब पीने और अपने स्टाफ के लिए उपलब्ध न रहने के दावे किए गए थे। पटेल ने इन आरोपों को सफेद झूठ और निराधार करार दिया है।
'द अटलांटिक' की रिपोर्ट पर भड़के पटेल
सीनेट समिति की इस सुनवाई में मैरीलैंड के डेमोक्रेटिक सांसद क्रिस वान होलेन ने काश पटेल को द अटलांटिक पत्रिका में छपे एक लेख का हवाला देते हुए घेरा। इस लेख में पटेल के नेतृत्व और उनकी कार्यशैली पर गंभीर सवाल उठाए गए थे। इस पर पलटवार करते हुए पटेल ने कहा, 'मैं ऐसे आधारहीन आरोपों से अपनी छवि खराब नहीं होने दूंगा।' उन्होंने स्पष्ट किया कि वे इस कहानी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई कर रहे हैं। दूसरी ओर, पत्रिका अपनी रिपोर्ट पर कायम है और इसे कानूनी रूप से सही ठहराने का दावा कर रही है।
यह भी पढ़ें: US: चीन के लिए जासूसी कर रहीं थी कैलिफोर्निया के आर्केडिया शहर की मेयर, FBI की जांच में चौंकाने वाले खुलासे
निजी हमलों तक पहुंची जुबानी जंग
सुनवाई के दौरान माहौल और तनावपूर्ण हो गया। काश पटेल ने वान होलेन पर चिल्लाते हुए निजी हमला किया। पटेल ने सांसद पर अल साल्वाडोर में मार्गरीटा परोसने का आरोप लगाया। यह टिप्पणी वान होलेन की पिछले साल की उस यात्रा के संदर्भ में थी, जब वे जेल में बंद किलमार एब्रेगो गार्सिया से मिलने गए थे। गार्सिया को मैरीलैंड में गिरफ्तारी के बाद अल साल्वाडोर में कैद किया गया था। यह पूरी घटना कानून प्रवर्तन संस्थाओं के वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति में हुई। बजट पर चर्चा करने के लिए बुलाई गई इस वार्षिक सुनवाई में पटेल काफी आक्रामक नजर आए। उन्होंने बार-बार दोहराया कि उनकी छवि को धूमिल करने के प्रयास किए जा रहे हैं, जबकि सांसद एजेंसी के नेतृत्व की स्थिरता पर सवाल उठा रहे थे।
Trending Videos

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन