सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Vance to lead US team to ink Iran peace deal in Switzerland: Trump

US-Iran: स्विट्जरलैंड में ईरान से शांति समझौते पर वेंस करेंगे हस्ताक्षर, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने की पुष्टि

वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन डीसी। Published by: निर्मल कांत Updated Tue, 16 Jun 2026 03:04 AM IST
विज्ञापन
सार

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि उपराष्ट्रपति जेडी वेंस शुक्रवार को स्विट्जरलैंड में ईरान के साथ होने वाले शांति समझौते के औपचारिक हस्ताक्षर समारोह में उनके देश के प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करेंगे। ट्रंप के अनुसार, इस मसौदा समझौते पर वे और वेंस पहले ही ईरानी वार्ताकार के साथ डिजिटल हस्ताक्षर कर चुके हैं। पढ़िए रिपोर्ट-

Vance to lead US team to ink Iran peace deal in Switzerland: Trump
डोनाल्ड ट्रंप, अमेरिकी राष्ट्रपति - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक/एएनआई (फाइल)
विज्ञापन

विस्तार

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि उपराष्ट्रपति जेडी वेंस शुक्रवार को स्विट्जरलैंड में ईरान के साथ होने वाले शांति समझौते के औपचारिक हस्ताक्षर समारोह के लिए अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करेंगे।


एक वरिष्ठ अमेरिकी अधिकारी के मुताबिक, ट्रंप और वेंस दोनों ने ईरान के मुख्य वार्ताकार मोहम्मद बाघेर गालिबाफ के साथ इस मसौदे समझौते पर डिजिटल हस्ताक्षर कर दिए हैं। यह जानकारी न्यूयॉर्क टाइम्स के हवाले से दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


फ्रांस में सोमवार को मीडिया से बातचीत के दौरान ट्रंप ने कहा कि वेंस इस हस्ताक्षर समारोह में शामिल होंगे। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि वह स्वयं इसमें शामिल हो सकते हैं या नहीं भी। ट्रंप ने यह भी बताया कि समझौता ज्ञापन का पूरा पाठ जल्द ही जारी किया जाएगा, संभवतः शुक्रवार के बाद किसी समय।
विज्ञापन


वेंस ने समझौते को लेकर क्या जानकारी दी?
उधर, मीडिया इंटरव्यू में उपराष्ट्रपति वेंस ने कहा कि शांति समझौते पर रविवार को ही डिजिटल हस्ताक्षर हो चुके हैं और इसका पूरा विवरण इस सप्ताह के अंत तक सार्वजनिक किए जाने की संभावना है। वेंस ने एबीसी न्यूज के कार्यक्रम 'गुड मॉर्निंग अमेरिका' में कहा, 'हमने यह समझौता कल (रविवार) डिजिटल रूप से पहले ही हस्ताक्षर कर दिया है।'

ये भी पढ़ें: Explainer: जी-7 सम्मेलन की शुरुआत, इस बार की बैठक क्यों खास, इसके किस सदस्य का कब हुआ ट्रंप से विवाद? जानें


समझौते में किन देशों की भूमिका रही?
यह समझौता पाकिस्तान और कतर सहित कई मध्यस्थ देशों की मदद से तैयार किया गया है।

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने सोमवार को कहा कि इस समझौते के औपचारिक हस्ताक्षर का आयोजन 19 जून को स्विट्जरलैंड में किया जाएगा। न्यूयॉर्क टाइम्स के अनुसार, एक वरिष्ठ अमेरिकी अधिकारी ने बताया कि होर्मुज जलडमरूमध्य शुक्रवार तक पूरी तरह खोल दिया जाएगा और तेल व गैस की आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए भारी टैंकरों को प्राथमिकता दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed