सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   World ›   West Africa Boko Haram terrorists killed civilians in Nigeria casualty injuries rescue op hindi news updates

Nigeria Militants Attack: पश्चिमी अफ्रीकी देश नाइजीरिया में बोको हरम आतंकियों का तांडव, 60 लोगों की हत्या

वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मैदुगुरी Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Sun, 07 Sep 2025 02:49 AM IST
विज्ञापन
सार

नाइजीरिया के घरेलू जिहादी बोको हरम के आतंकियों ने शुक्रवार रात को दारुल जमाल गांव पर हमला कर 60 से ज्यादा लोगों को मौत के घाट उतार दिया। इतना ही नहीं हमलावरों ने दर्जनभर से ज्यादा घरों में आग लगा दी। इसके चलते 100 से अधिक लोग अपने घर छोड़कर भागने को मजबूर हो गए। 

West Africa Boko Haram terrorists killed civilians in Nigeria casualty injuries rescue op hindi news updates
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

नाइजीरिया में पूर्वोत्तर के एक गांव में शुक्रवार रात (स्थानीय समयानुसार) को बोको हरम के आतंकियों ने जमकर तांडव मचाया। आतंकियों ने गांव में हमला कर कम से कम 60 लोगों की हत्या कर दी। यह हमला दारुल जमाल गांव पर हुआ, जहां हाल ही में विस्थापित लोग शिविर से लौटकर अपने घरों में बसना शुरू हुए थे। 

Trending Videos


गांव के एक निवासी मोहम्मद बाबागाना ने बताया कि देर रात हुआ यह हमला बेहद खौफनाक था। बोर्नो राज्य के राज्यपाल बाबागाना जुलुम ने शनिवार शाम गांव का दौरा किया और पुष्टि की कि मरने वालों की संख्या 60 से अधिक है। जुलुम ने कहा, 'हम प्रभावित लोगों के साथ हैं और उनसे अपील की है कि वे अपने घर न छोड़ें। सुरक्षा बढ़ाने और भोजन व दूसरी जरूरी मदद उपलब्ध कराने की व्यवस्था की जा रही है।'
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: US Deportation: अल-सल्वाडोर के गार्सिया अमेरिका से एस्वातिनी निर्वासित होंगे, किल्मर बोले- युगांडा भेजने का डर

हमलावरों ने दर्जनभर घरों को लगाई आग
बामा की स्थानीय सरकार ने बताया कि हमलावरों ने दर्जनभर से ज्यादा घरों को जला दिया और 100 से अधिक लोग अपने घर छोड़कर भागने पर मजबूर हो गए। आतंकवादी मामलों के विशेषज्ञ और इंस्टीट्यूट फॉर सिक्योरिटी स्टडीज से जुड़े ताइवो अदेबायो ने बताया कि यह हमला बोको हरम के गुट जमातु अहलिस सुन्ना लिद्दावाती वाल-जिहाद ने किया।

बोको हरम ने 2009 में उठाए थे हथियार 
नाइजीरिया के घरेलू जिहादी बोको हरम ने 2009 में हथियार उठाए थे। इसका मकसद पश्चिमी शिक्षा का विरोध करना और अपनी कट्टरपंथी इस्लामी व्यवस्था थोपना था। संयुक्त राष्ट्र के अनुसार, इस संघर्ष में अब तक करीब 35,000 नागरिक मारे जा चुके हैं और 20 लाख से ज्यादा लोग बेघर हो चुके हैं।

2021 में अबुबकर की मौत के बद दो हिस्सों में बंट गया बोको हरम
2021 में बोको हरम के कुख्यात नेता अबुबकर शेकाऊ की मौत के बाद संगठन दो हिस्सों में बंट गया। एक गुट इस्लामिक स्टेट समूह से जुड़ा है और इसे इस्लामिक स्टेट वेस्ट अफ्रीका प्रोविंस (ISWAP) के नाम से जाना जाता है। यह गुट मुख्यतः सेना पर हमले करता है। दूसरा गुट जमातु अहलिस सुन्ना लिद्दावती वल-जिहाद (JAS) है, जो अक्सर आम नागरिकों को निशाना बनाता है और फिरौती व लूटपाट से अपना अस्तित्व बनाए रखता है।

ये भी पढ़ें: Bangladesh: बीएनपी ने कहा- भीड़ हिंसा सबसे बड़ी समस्याओं में से एक, दक्षिणपंथी ताकतों का उभार भी चिंता का विषय

JAS को ISWAP या सेना को जानकारी देने का संदेह
ताइवो अदेबायो ने बताया कि जब JAS बड़ी संख्या में लोगों की हत्या करता है, तो अक्सर इसका कारण यह होता है कि उन्हें संदेह होता है कि पीड़ित लोग ISWAP या सेना को उनके बारे में जानकारी दे रहे हैं। बामा का इलाका एक दशक पहले भी बोको हरम के हमलों का गढ़ रहा था, जिस कारण बड़ी संख्या में लोग विस्थापित हुए। हाल के वर्षों में सेना की कार्रवाई के बाद यहां के कई गांवों में विस्थापित लोगों को दोबारा बसाया गया, जिनमें से एक दारुल जमाल भी है, जहां जुलाई में लोग लौटे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed