{"_id":"69c7be487c6c9aaf2b0ee97b","slug":"west-asia-conflict-iran-masoud-pezeshkian-warning-retaliation-infrastructure-threat-region-security-2026-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"पश्चिम एशिया संकट: 'हमारे आर्थिक केंद्रों को निशाना बनाया गया, तो कड़ा जवाब देंगे', ईरान की चेतावनी","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
पश्चिम एशिया संकट: 'हमारे आर्थिक केंद्रों को निशाना बनाया गया, तो कड़ा जवाब देंगे', ईरान की चेतावनी
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, तेहरान।
Published by: Nirmal Kant
Updated Sat, 28 Mar 2026 05:11 PM IST
विज्ञापन
सार
ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन ने अमेरिका और इस्राइल को चेतावनी दी कि यदि उसके बुनियादी ढांचे या आर्थिक केंद्रों पर हमला हुआ तो कड़ा जवाब दिया जाएगा। ईरान ने दो अमेरिकी ठिकानों पर हमले का दावा किया, जबकि क्षेत्र में तनाव तेजी से बढ़ता दिख रहा है। पढ़िए रिपोर्ट-
ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन
- फोटो : एएनआई/रॉयटर्स (फाइल फोटो)
विज्ञापन
विस्तार
ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन ने शनिवार को एक बार फिर अमेरिका और इस्राइल को चेतावनी दी। उन्होंने कहा, हम कई बार कह चुके हैं कि ईरान पहले हमला नहीं करता। लेकिन अगर हमारे बुनियादी ढांचे या आर्थिक केंद्रों को निशाना बनाया गया तो हम कड़ा जवाब देंगे।
उन्होंने कहा, हम क्षेत्र के देशों से कहना चाहते हैं कि अगर आप विकास और सुरक्षा चाहते हैं, तो हमारे दुश्मनों को अपनी जमीन से युद्ध की अनुमति न दें।
ईरान का दावा- अमेरिकी सेना के दो ठिकानों पर किया हमला
इस बीच, ईरान ने दावा किया है कि उसने दुबई में अमेरिकी सेना के दो ठिकानों पर हमला किया है। ईरान की सरकारी मीडिया फारस न्यूज एजेंसी ने यह जानकारी दी।
समाचार एजेंसी के अनुसार, हजरत खातम अल-अनबिया के केंद्रीय मुख्यालय के एक प्रवक्ता ने दावा किया कि ईरान की ओर से क्षेत्र में अमेरिकी अड्डों पर हमले के बाद अमेरिकी सैनिक इन ठिकानों में स्थानांतरित हो गए थे।
प्रवक्ता ने कहा कि इन ठिकानों में 500 से अधिक अमेरिकी सैनिक मौजूद थे, जिनमें से लगभग 400 पहले ठिकाने में और 100 दूसरे ठिकाने में थे। रिपोर्ट के मुताबिक, प्रवक्ता ने कहा कि आईआरजीसी ने इन स्थानों की पहचान की और सटीक मिसाइलों और ड्रोन हमले किए, जिससे भारी नुकसान हुआ।
प्रवक्ता ने आगे कहा, (अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड) ट्रंप और अमेरिकी सेना के कमांडरों को अब पूरी तरह समझ जाना चाहिए कि यह क्षेत्र अमेरिकी सैनिकों के लिए कब्रिस्तान बन जाएगा, और उन्हें बहादुर लोगों और इस्लाम के जांबाज योद्धाओं की इच्छा के आगे झुकना पड़ेगा।
ये भी पढ़ें: पश्चिम एशिया में युद्ध का एक महीना: ईरान को कितना नुकसान, अमेरिका की कैसे फंसी जान? जानें हर हफ्ते का घटनाक्रम
इस बीच, सीबीएस की एक रिपोर्ट के अनुसार, पेंटागन पश्चिम एशिया में 82वीं एयरबोर्न डिवीजन के सैनिकों को तैनात करने की तैयारी कर रहा है। रिपोर्ट में एक सूत्र के हवाले से कहा गया कि पेंटागन इस डिवीजन के कुछ हिस्सों को क्षेत्र में भेजने की योजना बना रहा है। इस डिवीजन में कमान नियंत्रण और कुछ थल सैनिक शामिल हैं।
अमेरिका खर्ग द्वीप पर संभावित जमीनी अभियान पर भी विचार कर रहा है। वहीं, ईरान ने इस द्वीप पर बारूदी सुरंगें बिछानी शुरू कर दी हैं और अतिरिक्त बल भी तैनात कर दिए हैं।
Trending Videos

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.
विज्ञापन
विज्ञापन