{"_id":"69acb905cb00795e0808b084","slug":"world-news-updates-8-march-nigeria-kenya-us-israel-iran-war-2026-03-08","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"World: नाइजीरिया में सैन्य कार्रवाई में 45 उग्रवादियों की मौत; केन्या में भारी बारिश से 23 की मौत","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
World: नाइजीरिया में सैन्य कार्रवाई में 45 उग्रवादियों की मौत; केन्या में भारी बारिश से 23 की मौत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
Published by: Nitin Gautam
Updated Sun, 08 Mar 2026 05:17 AM IST
विज्ञापन
दुनिया की बड़ी खबरें
- फोटो : amar ujala graphics
विज्ञापन
नाइजीरिया के उत्तर-पश्चिमी राज्य कत्सिना में सेना और उग्रवादियों के बीच हुई भीषण झड़पों में 45 उग्रवादियों के मारे जाने की खबर है। यह घटना शुक्रवार को दानमुसा क्षेत्र में हुई। राज्य के आंतरिक सुरक्षा और गृह मामलों के आयुक्त, नासिर मुआजू ने एक बयान में बताया कि यह झड़प गुरुवार को उग्रवादियों द्वारा मवेशी चोरी की कोशिश के बाद हुई। जिसमें उग्रवादियों और सेना के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें 45 उग्रवादियों को ढेर कर दिया गया।
नाइजीरिया देश के उत्तरी क्षेत्रों में विभिन्न सशस्त्र समूहों से जूझ रहा है। जिनमें बोको हराम और उसके गुट, इस्लामिक स्टेट वेस्ट अफ्रीका प्रोविंस (ISWAP), IS-लिंक्ड लकुरवा, और अपहरण, फिरौती और अवैध खनन में विशेषज्ञता रखने वाले अन्य डाकू समूह शामिल हैं। संयुक्त राष्ट्र के आंकड़ों के अनुसार, नाइजीरिया में हजारों लोग इन संघर्षों में मारे जा चुके हैं।
Trending Videos

केन्या में भारी बारिश और बाढ़ का कहर, 23 की मौत
केन्या की राजधानी नैरोबी में रात भर हुई भारी बारिश के बाद बाढ़ से 23 लोगों की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार कुछ लोग बाढ़ में डूब गए और कुछ की करंट लगने से मौत हुई। सड़कों पर पानी भरने से सैकड़ों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए और यातायात ठप हो गया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए राहत कार्यों के लिए सेना को तैनात किया गया है। केन्या एयरवेज ने कई उड़ानें रद्द कर दीं या उनके मार्ग बदल दिए। रेड क्रॉस की टीमें फंसे हुए लोगों को निकालने में जुटी हैं। बारिश के कारण घरों में पानी भर गया है और कई वाहन सड़कों पर पलट गए हैं।
कमेंट
कमेंट X