फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   world-news-updates-hindi-bangladesh-gaza-war-israel-pakistan-us-syria-Afghanistan-imran-khan

World Updates: इस्राइल की संसद भंग, 27 अक्टूबर को होंगे आम चुनाव; सत्ता बचाने की चुनौती में पीएम नेतन्याहू

Fri, 17 Jul 2026 05:28 AM IST
Devesh Tripathi वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: Devesh Tripathi Updated Fri, 17 Jul 2026 05:28 AM IST
विज्ञापन
world-news-updates-hindi-bangladesh-gaza-war-israel-pakistan-us-syria-Afghanistan-imran-khan
दुनिया की बड़ी खबरें - फोटो : amar ujala graphics
जेल में बंद पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी ने पांच अगस्त को देशव्यापी विरोध प्रदर्शन का आह्वान किया है। यह प्रदर्शन उनके नेता के जेल में तीन साल पूरे होने के मौके पर किया जाएगा। इमरान खान की पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) पार्टी ने कहा कि विरोध प्रदर्शन पांच अगस्त से शुरू होगा और तब तक जारी रहेगा जब तक उनके नेता को रिहा नहीं किया जाता। इस दौरान देशभर में रैलियां निकाली जाएंगी।
विज्ञापन


तीन वर्ष से जेल में बंद हैं इमरान खान
इमरान खान (73) इस समय रावलपिंडी की अदियाला जेल में एकांत कारावास में बंद हैं। उन्हें पांच अगस्त 2023 को इस्लामाबाद की एक निचली अदालत द्वारा तोशाखाना केस में भ्रष्टाचार का दोषी ठहराने के बाद गिरफ्तार किया था। उन्हें कई अन्य मामलों में भी गिरफ्तार किया गया और दोषी ठहराया गया, जिसकी वजह से वह लगातार जेल में हैं। पार्टी के महासचिव सलमान अकरम राजा ने अदियाला जेल के बाहर पत्रकारों से कहा, पांच अगस्त को खान के जेल में बंद होने के तीन साल पूरे हो जाएंगे। उन्होंने सरकार को पार्टी कार्यकर्ताओं के खिलाफ कार्रवाई शुरू नहीं करने की चेतावनी भी दी। 
विज्ञापन

इस्राइल की संसद भंग, अक्टूबर को होंगे आम चुनाव
इस्राइल की संसद (कनेसेट) शुक्रवार को आधिकारिक तौर पर भंग हो गई। अब देश में 27 अक्टूबर को आम चुनाव होंगे। संसद के भंग होने से पहले प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की सरकार ने कई अहम और विवादित विधेयकों को पारित कराया। इनमें अल्ट्रा-ऑर्थोडॉक्स (हारेदी) समुदाय के पुरुषों की सैन्य भर्ती पर रोक से जुड़ा कानून और न्यायपालिका में सरकार का दखल बढ़ाने वाले प्रावधान शामिल हैं। विपक्ष ने इन कानूनों का कड़ा विरोध किया है। हालिया जनमत सर्वेक्षणों में पूर्व प्रधानमंत्री नफ्ताली बेनेट और अन्य विपक्षी दलों को बढ़त मिलती दिख रही है, जिससे नेतन्याहू के लिए सत्ता बरकरार रखना चुनौतीपूर्ण माना जा रहा है। संसद अध्यक्ष अमीर ओहाना ने चार साल का कार्यकाल पूरा होने पर सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed