{"_id":"69cc2404d36f896d7402cb0a","slug":"world-news-updates-hindi-bangladesh-gaza-war-israel-pakistan-us-syria-afghanistan-ttp-2026-04-01","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"World Updates: अमेरिकी नाकेबंदी के बीच रूसी तेल टैंकर क्यूबा पहुंचा, ऊर्जा संकट में मिली बड़ी राहत","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
World Updates: अमेरिकी नाकेबंदी के बीच रूसी तेल टैंकर क्यूबा पहुंचा, ऊर्जा संकट में मिली बड़ी राहत
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: Devesh Tripathi
Updated Wed, 01 Apr 2026 03:32 AM IST
विज्ञापन
दुनिया की बड़ी खबरें
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन
पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में मंगलवार को खनन कार्य के दौरान हुए भूस्खलन में कम से कम नौ लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए। अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि यह घटना मरदान जिले के रुस्तम इलाके में हुई। रेस्क्यू 1122 अधिकारियों के अनुसार, खनन कार्य चल रहा था तभी पहाड़ का एक हिस्सा ढह गया, जिससे कई लोग मलबे में दब गए।
बचाव दल ने तत्काल एक अभियान शुरू किया और नौ शवों को बरामद किया, जबकि तीन घायलों को मलबे से जीवित बाहर निकाला गया। घायलों को घटनास्थल पर प्राथमिक उपचार दिया गया और बाद में आगे के इलाज के लिए पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया। अधिकारियों ने बताया कि घटनास्थल पर राहत और खोज अभियान पूरा कर लिया गया है।
Trending Videos

पाकिस्तान-अफगानिस्तान 'जिरगा' ने तत्काल युद्धविराम का किया आह्वान
पेशावर में मंगलवार को आयोजित एक संयुक्त पाकिस्तान-अफगानिस्तान 'जिरगा' ने दोनों पड़ोसी देशों के बीच बढ़ते तनाव को कम करने के लिए तत्काल युद्धविराम का आह्वान किया है। 'जिरगा' अफगानिस्तान और पाकिस्तान में बुजुर्गों और सामुदायिक नेताओं की एक सभा होती है, जो सर्वसम्मति के आधार पर विवादों का समाधान करती है।
यह घोषणा जिरगा के समापन पर जारी की गई, जिसमें पूर्व राज्यपालों, राजनीतिक नेताओं, पूर्व-कूटनीतिज्ञों, आदिवासी बुजुर्गों, बुद्धिजीवियों और धार्मिक विद्वानों ने भाग लिया। प्रतिभागियों ने इस बात पर जोर दिया कि दोनों देशों को हर हाल में यह सुनिश्चित करना चाहिए कि उनकी भूमि का उपयोग एक-दूसरे के खिलाफ न हो। आधिकारिक बयान में कहा गया, "किसी भी व्यक्ति या समूह को शत्रुतापूर्ण गतिविधियों के लिए किसी भी देश की जमीन का उपयोग करने की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए।"
जिरगा ने दोनों देशों की सरकारों से शांति बनाए रखने के लिए आपसी सहमति से लिए गए निर्णयों को लागू करने के लिए अपनी राज्य क्षमता का पूरी तरह से उपयोग करने का आग्रह किया। इसने इस बात पर भी जोर दिया कि सभी विवादों और मतभेदों को बातचीत और कूटनीति के माध्यम से हल किया जाना चाहिए, और इन्हें एकमात्र व्यवहार्य विकल्प घोषित किया।

टैरिफ वापसी में जुटा अमेरिका भुगतान में लग सकते हैं 45 दिन
अमेरिकी सरकार ने स्पष्ट किया कि सुप्रीम कोर्ट से अवैध घोषित किए गए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ को वापस करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। अमेरिकी सीमा शुल्क एजेंसी ने मंगलवार को कहा, अवैध घोषित लगभग 166 अरब डॉलर के शुल्क संग्रह की वापसी के लिए एक सुव्यवस्थित प्रक्रिया स्थापित की जा रही है, पर नई प्रणाली को वापसी आवेदनों की समीक्षा और प्रसंस्करण में 45 दिन तक लग सकते हैं। अमेरिकी अंतरराष्ट्रीय व्यापार कोर्ट में दायर एक याचिका में सीमा शुल्क और सीमा सुरक्षा अधिकारी ब्रैंडन लॉर्ड ने कहा कि एक नए वापसी दावा पोर्टल, समीक्षा, प्रसंस्करण और वापसी प्रणाली का विकास 60 से 85 फीसदी हो चुका है। उन्होंने इस पोर्टल पर आवेदनों के लिए कोई प्रारंभ तिथि नहीं बताई, पर एजेंसी ने पहले 45 दिनों का लक्ष्य रखा था, जो अप्रैल के अंत में खत्म होगा। मंगलवार को दायर किए गए घोषणापत्र में, लॉर्ड ने कहा कि नई प्रणाली चरणबद्ध तरीके से दावों को स्वीकार करना शुरू कर देगी। इसमें पहली प्राथमिकता उन सीमा शुल्क प्रविष्टियों को दी जाएगी जिनका निपटान हो चुका है, जो पिछले 80 दिनों में पूरी हो चुकी हैं, जिनकी निपटान स्थिति निलंबित, विस्तारित या समीक्षाधीन है। प्रारंभिक चरण में गोदाम व गोदाम से निकासी की प्रविष्टियों वाले घोषणापत्र भी स्वीकार किए जाएंगे। करीब 26,664 पंजीकृत आयातकों ने इलेक्ट्रॉनिक रिफंड पाने की प्रक्रिया पूरी कर ली है।

अमेरिकी प्रतिबंधों के बीच रूसी तेल टैंकर क्यूबा पहुंचा
अमेरिकी ऊर्जा प्रतिबंधों और नाकेबंदी के बावजूद एक रूसी तेल टैंकर मंगलवार को क्यूबा के मातांजास बंदरगाह पर पहुंचा। करीब तीन महीनों में यह पहला मौका है जब कोई तेल टैंकर क्यूबा तक पहुंचा है। 'अनातोली कोलोडकिन' नामक इस टैंकर में लगभग 7.3 लाख बैरल तेल लदा हुआ है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन ने जारी ऊर्जा नाकेबंदी के बावजूद इस जहाज को आगे बढ़ने की अनुमति दी।
जहाज के पहुंचने पर क्यूबा में ऊर्जा एवं खनन मंत्री समेत कई लोगों ने स्वागत किया। देश में पेट्रोलियम की कमी ने पहले से गहरे आर्थिक संकट को और गंभीर बना दिया है, जिससे लोग लंबे बिजली कटौती, खाद्य और दवाओं की भारी कमी का सामना कर रहे हैं।
क्यूबा के ऊर्जा मंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, 'हम रूस की सरकार और जनता के आभारी हैं, जो हमें हर तरह का सहयोग दे रहे हैं। यह खेप ऐसे समय में पहुंची है जब हम जटिल ऊर्जा संकट से जूझ रहे हैं।' क्यूबा अपनी जरूरत का लगभग 40 प्रतिशत ईंधन ही खुद उत्पादन कर पाता है और अपनी ऊर्जा व्यवस्था बनाए रखने के लिए आयात पर निर्भर है। विशेषज्ञों के मुताबिक, इस खेप से करीब 1.8 लाख बैरल डीजल तैयार किया जा सकता है, जो क्यूबा की दैनिक जरूरत को लगभग 9 से 10 दिनों तक पूरा कर सकता है।

न्यूयॉर्क सिटी सरकार की TikTok पर वापसी, मेयर ममदानी ने प्रतिबंध हटाया
लगभग तीन साल पहले सुरक्षा चिंताओं के चलते टिकटॉक पर लगाया गया प्रतिबंध अब न्यूयॉर्क सिटी सरकार ने हटा लिया है। मंगलवार को मेयर जोहरान ममदानी ने इस फैसले की घोषणा करते हुए कहा, 'टिकटॉक, हम वापस आ गए हैं।' मेयर ममदानी, जो सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय माने जाते हैं, ने खुद इस ऐप पर आकर प्रतिबंध हटाने की जानकारी दी। मेयर कार्यालय द्वारा जारी एक ज्ञापन के अनुसार, अब शहर की सरकारी एजेंसियां फिर से इस शॉर्ट-वीडियो प्लेटफॉर्म पर पोस्ट कर सकेंगी, बशर्ते वे निर्धारित साइबर सुरक्षा दिशानिर्देशों का पालन करें।
यह प्रतिबंध वर्ष 2023 में तत्कालीन मेयर एरिक एडम्स द्वारा लगाया गया था। उस समय अमेरिकी संघीय सरकार और कई राज्यों ने भी टिकटॉक को सरकारी उपकरणों पर इस्तेमाल करने पर रोक लगा दी थी। इसकी वजह यह चिंता थी कि टिकटॉक की मूल कंपनी बाइट डांस उपयोगकर्ताओं का डेटा चीनी सरकार के साथ साझा कर सकती है। हालांकि टिकटॉक ने इन आरोपों को बेबुनियाद बताया था। इसके बाद कंपनी ने अमेरिकी संचालन को अलग (स्पिन-ऑफ) करने पर सहमति जताई, ताकि इन चिंताओं को कम किया जा सके और देश में व्यापक प्रतिबंध से बचा जा सके। मंगलवार को जारी एक अन्य नोट में न्यूयॉर्क साइबर कमांड, जो शहर की साइबर सुरक्षा का जिम्मा संभालता है, ने कहा कि यह फैसला शहर की संचार पहुंच को व्यापक बनाने के उद्देश्य से लिया गया है।