फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Yemens Houthis Announce Immediate Naval Blockade Against Saudi Arabia

पश्चिम एशिया में छिड़ी नई जंग?: सऊदी अरब के खिलाफ हूती विद्रोहियों ने किया बड़ा एलान, लागू की नौसैनिक नाकेबंदी

Mon, 20 Jul 2026 06:32 PM IST
हिमांशु सिंह चंदेल वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, दुबई
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, दुबई Published by: हिमांशु सिंह चंदेल Updated Mon, 20 Jul 2026 06:32 PM IST
सार

यमन के हूती विद्रोहियों ने सऊदी अरब के खिलाफ तत्काल प्रभाव से नौसैनिक नाकेबंदी लागू करने का एलान कर दिया है। संगठन का कहना है कि यह कदम करीब 12 साल से जारी घेराबंदी के जवाब में उठाया गया है। पिछले सप्ताह हूती विद्रोहियों ने सऊदी अरब पर मिसाइल हमले भी किए थे। क्या यह फैसला पूरे पश्चिम एशिया में नए सैन्य तनाव और समुद्री संकट की शुरुआत बनेगा? आइए, विस्तार से पूरे मामले को समझते हैं...

विज्ञापन
Yemens Houthis Announce Immediate Naval Blockade Against Saudi Arabia
हूती विद्रोहियों ने क्यों लागू की नौसैनिक नाकेबंदी? - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

यमन के हूती विद्रोहियों ने सऊदी अरब के खिलाफ बड़ा कदम उठाते हुए तत्काल प्रभाव से नौसैनिक नाकेबंदी लागू करने की घोषणा की है। रॉयटर्स के मुताबिक संगठन के सैन्य प्रवक्ता ने टेलीविजन पर प्रसारित बयान में कहा कि अब सऊदी अरब के खिलाफ समुद्री प्रतिबंध लागू रहेगा। हूती विद्रोहियों ने इसे 'आंख के बदले आंख' की नीति के तहत उठाया गया कदम बताया है। इस घोषणा के बाद पश्चिम एशिया में तनाव और बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन

हूती विद्रोहियों ने क्यों लिया ये फैसला?

हूती विद्रोहियों का आरोप है कि सऊदी अरब ने उनके नियंत्रण वाले इलाकों पर जमीन, समुद्र और हवाई मार्ग से व्यापक प्रतिबंध लगाए हैं। इस दौरान उनके बंदरगाहों और हवाई अड्डों को भी लंबे समय तक बाधित किया गया और प्राकृतिक संसाधनों का दोहन किया गया। इसी कारण अब सऊदी अरब के खिलाफ समुद्री नाकेबंदी लागू करने का फैसला किया गया है।
विज्ञापन

क्या हाल के दिनों में दोनों पक्षों के बीच संघर्ष बढ़ा?

पिछले सप्ताह हूती विद्रोहियों ने सऊदी अरब पर मिसाइल हमले किए थे। संगठन ने आरोप लगाया था कि सऊदी अरब ने उनके नियंत्रण वाले एक हवाई अड्डे पर बमबारी की है। हूती विद्रोहियों का दावा है कि इसी घटना के बाद उन्होंने जवाबी कार्रवाई की। इन मिसाइल हमलों ने दोनों पक्षों के बीच पिछले कुछ वर्षों से बनी अपेक्षाकृत शांत स्थिति को फिर से तनावपूर्ण बना दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चार साल के युद्धविराम पर क्या असर पड़ सकता है?

मार्च 2022 में अनौपचारिक युद्धविराम लागू होने के बाद यह पहला मौका है जब हूती विद्रोहियों ने सऊदी अरब के खिलाफ इस तरह की कार्रवाई की जिम्मेदारी ली है। इससे पहले हूती संगठन ने सऊदी अरब के ऊर्जा ढांचे को निशाना बनाया था, जिसके बाद संघर्ष में कुछ समय के लिए कमी आई थी। अब नौसैनिक नाकेबंदी की घोषणा और हालिया मिसाइल हमलों के बाद यह आशंका बढ़ गई है कि दोनों पक्षों के बीच तनाव फिर से तेज हो सकता है। यदि हालात नहीं सुधरे तो इसका असर पूरे पश्चिम एशिया की समुद्री सुरक्षा और क्षेत्रीय स्थिरता पर पड़ सकता है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed