सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Zelenskyy blames Putin for rejecting ceasefire after 16 killed in Russian strikes on Ukraine's Kryvyi Rih

Ukraine Crisis: जेलेंस्की ने पुतिन पर लगाया युद्धविराम को खारिज करने का आरोप; क्रीवी रीह में 16 मौतों से भड़के

वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कीव Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Sat, 05 Apr 2025 06:23 AM IST
विज्ञापन
Zelenskyy blames Putin for rejecting ceasefire after 16 killed in Russian strikes on Ukraine's Kryvyi Rih
व्लादिमीर पुतिन, डोनाल्ड ट्रम्प, वलोदिमिर जेलेंस्की - फोटो : ANI
विज्ञापन

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने शनिवार को रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने हाल ही में रूसी हमलों में मरने वालों की संख्या भी सार्वजनिक की। उन्होंने बताया कि क्रीवी रीह में रूसी हमलों में जान गंवाने वालों की संख्या 16 तक पहुंच गई है। इसमें छह बच्चे शामिल हैं। ऐसे ही खार्किव में ड्रोन हमले के बाद पांच अन्य लोगों के मारे जाने की भी खबर है। उन्होंने आगे कहा कि हमले में 34 लोग घायल भी हुए।

Trending Videos


'एक्स' पर एक पोस्ट साझा करते हुए जेलेंस्की ने लिखा, 'रूसी मिसाइल हमले के बाद क्रीवी रिह में बचाव अभियान चल रहा है। अब तक 16 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जिनमें छह बच्चे शामिल हैं। खार्किव में रूसी ड्रोन हमले के बाद पूरे दिन बचाव कार्य जारी रहा। दुख की बात है कि पांच लोग मारे गए। 34 घायल हो गए। सभी परिवारों और प्रियजनों के प्रति मेरी संवेदनाएं। खेरसॉन में एक रूसी एफपीवी ड्रोन की ओर से एक और लक्षित हमले ने एक ऊर्जा सुविधा खेरसॉन थर्मल पावर प्लांट को निशाना बनाया।' 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने आगे कहा, 'ये हमले आकस्मिक नहीं हो सकते। रूसियों को ठीक से पता है कि वे क्या कर रहे हैं। वे जानते हैं कि ये ऊर्जा सुविधाएं हैं, जिन्हें रूस की ओर से अमेरिकी पक्ष से किए गए वादे के तहत हमलों से बचाया जाना चाहिए। हर रूसी वादा मिसाइलों या ड्रोन, बम या तोपखाने के साथ समाप्त हो रहा है। कूटनीति का उनके लिए कोई मतलब नहीं है।' 

राष्ट्रपति जेलेंस्की ने कहा कि युद्धविराम पहले ही हो सकता था, लेकिन रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने बार-बार इसे खारिज कर दिया। इसलिए दबाव की जरूरत है। रूस पर पर्याप्त दबाव ताकि वे हर झूठ, हर हमले, हर एक दिन के परिणामों को महसूस करें, जब वे जान लेते हैं और युद्ध को लम्बा खींचते हैं। युद्ध विराम पहले ही हो सकता था, यह पुतिन हैं, जो इसे खारिज करते आ रहे हैं, यह मॉस्को है, जिसने 11 मार्च से युद्ध विराम से इनकार कर दिया है। यह रूस में वे लोग हैं, जो इस युद्ध को चाहते हैं। यह स्पष्ट है कि रूस को केवल बातचीत या अपेक्षाओं से शांति के लिए मजबूर नहीं किया जा सकता।

इस बीच 23 से 25 मार्च तक अमेरिका ने सऊदी अरब के रियाद में रूस और यूक्रेन के प्रतिनिधिमंडलों के साथ विशेषज्ञ-स्तरीय चर्चा की। द्विपक्षीय बैठकें अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से पुतिन और जेलेंस्की के साथ उच्च-स्तरीय चर्चाओं के बाद हुईं। इसमें मुख्य रूप से काला सागर में सुरक्षा, वाणिज्यिक समुद्री गतिविधि की सुरक्षा, ऊर्जा अवसंरचना संरक्षण और एक स्थायी शांति को बढ़ावा देने के लिए व्यापक कूटनीतिक प्रयासों पर फोकस किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed