Aaj Ka Rashifal 16 October : वृषभ राशि वालों को नौकरी में मिलेगा प्रमोशन, पढ़ें दैनिक राशिफल
16 October Ka Rashifal: आचार्य मानस शर्मा से जानिए चंद्र राशि पर आधारित मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए 16 अक्तूबर 2025 का राशिफल।

विस्तार
Aaj Ka Rashifal 16 Oct 2025: आज 16 अक्तूबर को चंद्रमा आश्लेषा फिर विशाखा नक्षत्र में चंद्रमा सिंह राशि में गोचर करेंगे। फिर इसके बाद सूर्य का गोचर कन्या राशि में होगा और जिसके बाद उभयचरी योग बनेगा। इसके चलते कई कई राशि के जातकों को धन लाभ, करियर-कारोबर में तरक्की और सेहत अच्छी रह सकती है। आइए जानते हैं सभी 12 राशियों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा। जानते हैं आज का राशिफल।

Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal: राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ-साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल है या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।
अपनी राशि के दैनिक राशिफल को और अधिक विस्तार से जानने के लिए myjyotish के बेस्ट एस्ट्रोलॉजर से कंसल्ट करें!
मेष (Aries)
स्वभाव: उत्साही
राशि स्वामी: मंगल
शुभ रंग: हरा
आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। आपको अपने कामों पर ध्यान देकर आगे बढ़ना होगा। आपको तरक्की करते देख आपके कुछ मित्र आपके शत्रु बन सकते हैं। आपके रुके हुए धन की पूर्ति काफी हद तक हो सकेगी। आप अपने घर की सुख सुविधाओं की चीजों की खरीदारी पर भी अच्छा खासा धन व्यय करेंगे। आप किसी दूसरे के मामले में बेवजह न बोले। संतान को नौकरी में यदि कुछ समस्या आ रही थी, तो वह भी दूर होगी।
वृषभ (Taurus)
स्वभाव: धैर्यवान
राशि स्वामी: शुक्र
शुभ रंग: नीला
आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। नौकरी में कार्यरत लोगों को प्रमोशन मिलने से खुशी होगी। आपको आपकी मेहनत का पूरा फल मिलेगा। कारोबार में आपके कुछ नए साथी बनेंगे। आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होने से खुशी होगी। जीवनसाथी के लिए आप कोई मनपसंद गिफ्ट लेकर आ सकते हैं। आप किसी की कही सुनी बातों में आकर वाद विवाद में ना पड़े।
मिथुन (Gemini)
स्वभाव: जिज्ञासु
राशि स्वामी: बुध
शुभ रंग: लाल
आज का दिन आपके लिए इनकम के नए-नए रास्ते खलेगा। जीवनसाथी की सेहत में गिरावट आने से आपको भागदौड़ अधिक रहेगी। आपके खर्च भी बेतहाशा बढ़ सकते हैं। आप अपने घर किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन कर सकते हैं। परिवार में किसी नए मेहमान का आगमन हो सकता है। आप अपने भविष्य को लेकर कोई बड़ा इन्वेस्टमेंट प्लान ले सकते हैं। आप किसी यात्रा पर जाएं, तो अपने सामान की सुरक्षा अवश्य करें।
कर्क (Cancer)
स्वभाव: भावुक
राशि स्वामी: चंद्र
शुभ रंग: सफेद
आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। किसी कानूनी मामले में आपको पूरा ध्यान देना होगा। आपके धन-धान्य में वृद्धि होने से खुशी होगी। माताजी से आपके लिए कोई सरप्राइज गिफ्ट लेकर आ सकती हैं। वैवाहिक जीवन में चल रही समस्याएं फिर से सिर उठाएंगे। आपको किसी काम को लेकर यात्रा पर जाना पड़ सकता है। आपको किसी पैतृक संपत्ति से अच्छा लाभ मिलेगा।
सिंह राशि (Leo)
स्वभाव: आत्मविश्वासी
राशि स्वामी: सूर्य
शुभ रंग:पीला
आज का दिन आपके लिए मंगलमय रहने वाला है। दान धर्म के कार्यों में काफी रुचि रहेगी। आपकी यश व कीर्ति बढ़ेगी और आपको एक के बाद एक खुशखबरी सुनने को मिलेगी। प्रेम जीवन जी रहे लोग साथी को परिवार के सदस्यों से मिलवा सकते हैं। आपको यदि कोई सेहत संबंधित समस्या चल रही थी, तो उससे भी आपको काफी हद तक राहत मिलेगी। व्यापार में आज कोई बड़ा बदलाव आ सकता है, जो आपके फेवर में रहेगा।
कन्या (Virgo)
स्वभाव: मेहनती
राशि स्वामी: बुध
शुभ रंग: गोल्डन
आज का दिन आपके लिए वाणी में व्यवहार पर संयम बनाए रखने के लिए रहेगा। आप कामों को लेकर जल्दबाजी बिल्कुल ना दिखाएं। शिक्षा में आज आप अच्छा नाम काम आएंगे । भक्ति में आपका खूब मन लगेगा। आपको कोई नई उपलब्धि हासिल हो सकती है। सामाजिक कार्यक्रमों में आपकी अच्छी पहल रहेगी। ऑफिस में भी आपको प्रमोशन आदि मिल सकता है। आज आपका किसी नए मकान आदि को खरीदने के डील फाइनल होगी
तुला (Libra)
स्वभाव: संतुलित
राशि स्वामी: शुक्र
शुभ रंग: हरा
आज का दिन आपके लिए लंबे समय से रुके हुए कामों को पूरा करने के लिए रहेगा। आपका कोई करीबी आपसे मिलने आ सकता है। ऑफिस में आपके सहयोगी आपके कामो करने में पूरा सहयोग देंगे। आपकी कोई मन की इच्छा पूरी होने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आपको अपने किसी पारिवारिक मामले को घर से बाहर नहीं जाने देना है। विद्यार्थी पढ़ाई लिखाई में ढील बिल्कुल ना दे, नहीं तो समस्याएं बढ़ेगी।
वृश्चिक (Scorpio)
स्वभाव: रहस्यमय
राशि स्वामी: मंगल
शुभ रंग: नीला
आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको कार्य क्षेत्र में अपने अनुभवों का लाभ मिलेगा। आपकी कुछ नया करने की कोशिश रंग लाएगी। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आप अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत करने की कोशिश में लगे रहेंगे। आप किसी नए वाहन की खरीदारी कर सकते हैं। आपने यदि कोई लोन लिया था, तो उसे भी आप उतारने की पूरी कोशिश करेंगे।
धनु (Sagittarius)
स्वभाव: दयालु
राशि स्वामी: गुरु
शुभ रंग: लाल
आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। आप अपने बिजनेस को ऊंचाइयों तक लेकर जाने की कोशिश में लगे रहेंगे, जिसके लिए आप कुछ नई योजनाएं भी बनाएंगे। आपको अपने किसी पुराने इन्वेस्टमेंट से अच्छा लाभ मिलेगा। पिताजी से आप यदि कोई वादा करें, तो आपको उसे समय रहते पूरा करना होगा। आपको जीवनसाथी की भावनाओं को ठेस नहीं पहचानी है। राजनीति में कार्यरत लोगों को किसी नए पद की प्राप्ति हो सकती है।
मकर (Capricorn)
स्वभाव: अनुशासित
राशि स्वामी: ग्रे
शुभ रंग: लालआज का दिन आपके लिए व्यस्तता भरा रहने वाला है। आप अपने व्यापार के रुके हुए कामों को पूरा करने में लगे रहेंगे। परिवार में बच्चों के साथ आप कुछ मौज मस्ती भरे पल व्यतीत करेंगे। किसी की मदद के लिए आप कुछ रुपये का इंतजाम भी कर सकते हैं। ससुराल पक्ष का कोई व्यक्ति आपकी किसी बात का बुरा मान सकता है, इसलिए आपको सोच समझ कर बोलना बेहतर होगा। आपको कहीं घूमने फिरने थोड़ा सोच समझ कर जाना होगा, क्योंकि कोई दुर्घटना होने की संभावना है।
कुंभ ( Aquarius)
स्वभाव: मानवतावादी
राशि स्वामी: शनि
शुभ रंग: पीला
कुंभ राशि के जातकों की भौतिक सुविधाओं में वृद्धि होगी। आपको यदि किसी जरूरतमंद व्यक्ति की मदद करने का मौका मिले, तो अवश्य करें। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से यदि आप धन उधार लेंगे, तो वह आपको आसानी से मिल जाएगा। कार्यक्षेत्र में आपको मनपसंद काम मिल सकता है। आपकी किसी बात को लेकर कोई वाद विवाद खड़ा होने की संभावना है। पैतृक संपत्ति को लेकर कोई बटवारा हो सकता है।
मीन (Pisces)
स्वभाव: संवेदनशील
राशि स्वामी: बृहस्पति
शुभ रंग: हरा
आज का दिन आपके लिए सुविधाओं को बढ़ाने वाला रहेगा। आप अपनी वाणी से आप लोगों का दिल जीतने में कामयाब रहेंगे। परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। आपको अपने भाई से प्रॉपर्टी को लेकर कोई वाद विवाद में नहीं पढ़ना है। आपको कोई नए वाहन का सुख मिल सकता है। आपके मन में काम को लेकर नए-नए आइडिया आएंगे, जो आपका बिजनेस को आगे तक लेकर जाएंगे। घूमने फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.
कमेंट
कमेंट X