Vastu Tips For Home: हिंदू धर्म में वास्तु शास्त्र को बहुत ही महत्वपूर्ण और खास माना जाता है, जिसमें घर से जुड़े कई नियमों का जिक्र भी किया गया है। सुख-शांति और समृद्धि की कामना के लिए बनाए जाने वाले घर में वास्तु नियमों की कभी अनदेखी नहीं करनी चाहिए। घर एक ऐसा स्थान होता है, जहां ऊर्जा का संचार सबसे शुद्ध और सकारात्मक माना जाता है। इसलिए इसे हमेशा साफ-सुथरा और नियमों के अनुसार रखना जरूरी है।
Vastu Tips For Home: नए साल से पहले बाहर कर दें घर में पड़ी ये चीजें, वास्तु के इन नियमों को न करें अनदेखा
Vastu Tips: हर व्यक्ति चाहता है कि उसके जीवन में सुख-सुविधाओं की कमी न हो और घर में हमेशा खुशहाली बनी रहे। वास्तु के अनुसार, घर में हमेशा साफ-सुथरी चीजें सही दिशा में रखने से सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बढ़ता है। जिससे मानसिक शांति के साथ सुख-शांति, वैभव, संपन्नता और धन-दौलत का आगमन बना रहता है।
फटे जूते दरिद्रता, नकारात्मक ऊर्जा और भाग्य में बाधा लाते है, जिससे जीवन में परेशानियां बढ़ती हैं और व्यक्ति को कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। फटे या टूटे जूते-चप्पल प्रगति में बाधा का संकेत भी माने जाते हैं। वास्तु के अनुसार, इन्हें घर में रखने से नकारात्मकता बढ़ती है। इसलिए नए साल से पहले इन्हें बाहर करना शुभ माना जाता है।
सूखे या मुरझाए पौधे
वास्तु के अनुसार, सूखे या मुरझाए पौधे नकारात्मक ऊर्जा के साथ धन, करियर और प्रगति में बाधा डालते हैं। इन्हें हटाकर नए हरे पौधे लगाने से घर में सुख-समृद्धि के साथ सकारात्मकता ऊर्जा भी आती है।
दीवार पर लगी घड़ी केवल समय बताने का साधन ही नहीं, बल्कि घर की ऊर्जा को भी प्रभावित करती है। घर में बंद या टूटी हुई घड़ी रखना अशुभ होता है क्योंकि यह जीवन में ठहराव, तरक्की में बाधा और नकारात्मक ऊर्जा लाती है। वास्तु के अनुसार, यह समय और अवसरों के रुकने का संकेत देती है। इसे ठीक करवा लें या घर से हटा दें।
Vastu Tips: घर में पति-पत्नी की तस्वीर किस दिशा में लगाएं? वैवाहिक जीवन रहेगा खुशहाल
Vastu Tips: वास्तु के अनुसार जानें घर के ईशान कोण में क्या रखें और क्या नहीं, बना रहेगा भगवान का आशीर्वाद
घर में टूटा हुआ कांच अशुभ माना जाता है, क्योंकि यह नकारात्मक ऊर्जा, आर्थिक हानि, पारिवारिक कलह और मानसिक तनाव लाता है। टूटा कांच मानसिक तनाव और दुर्घटनाओं का कारण भी बन सकता है। इसलिए वास्तु के अनुसार, इसे तुरंत घर से बाहर कर देना चाहिए।
घर में भगवान की खंडित मूर्ति रखना अशुभ होता है, क्योंकि यह नकारात्मक ऊर्जा लाती है। वास्तु के अनुसार, खंडित मूर्ति पूजा योग्य नहीं मानी जाती है। ऐसी मूर्ति को सम्मानपूर्वक विसर्जित करना ही उचित होता है।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

कमेंट
कमेंट X