फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   2027 Kawasaki Ninja 300 Launched India, New Graphics, Updated Tyres

2027 Kawasaki Ninja 300: नए ZX-6R स्टाइल लुक और अपडेटेड टायर के साथ आई पेश हुई नई निंजा, जानें कीमत और फीचर्स

Tue, 28 Jul 2026 02:30 PM IST
जागृति शुक्ला ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जागृति शुक्ला Updated Tue, 28 Jul 2026 02:30 PM IST
सार

2027 Kawasaki Ninja 300: स्पोर्ट्स बाइक पसंद करने वालों के लिए खुशखबरी है। कावासाकी ने 2027 कावासाकी निंजा 300 को आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दिया है। बाइक में नए ग्राफिक्स, अपडेटेड टायर और नया लाइम ग्रीन कलर दिया गया है, जबकि इंजन और फीचर्स पहले जैसे ही रखे गए हैं। आइए जानते हैं कीमत से लेकर फीचर्स तक हर एक बात विस्तार से...
 

विज्ञापन
2027 Kawasaki Ninja 300 Launched India, New Graphics, Updated Tyres
भारत में 2027 Kawasaki Ninja 300 लॉन्च - फोटो : kawasaki-india

विस्तार

Kawasaki Ninja 300 India: कावासाकी ने अपनी आइकॉनिक बाइक का नया 2027 मॉडल भारत में लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इसे कुछ छोटे कॉस्मेटिक और फंक्शनल अपडेट्स के साथ मार्केट में उतारा है। साथ ही इसकी डिलीवरी को लेकर भी स्थिति साफ कर दी गई है, जिसकी शुरुआत जुलाई 2026 के अंत तक होने जा रही है। आइए विस्तार से जानते हैं कि इस नए मॉडल में क्या-क्या खास और नया देखने को मिलेगा।

विज्ञापन


कितनी है कीमत?
2027 कावासाकी निंजा 300 की एक्स-शोरूम कीमत करीब 3.34 लाख तय की गई है। जो की पिछले बाइक की तुलना में लगभग 17 हजार रुपये अधिक है। यानी नए मॉडल के साथ ग्राहकां को थोड़ा खर्च करना होगा।
विज्ञापन


नए मॉडल में क्या हुए बदलाव?
2027 मॉडल ईयर अपडेट में सबसे ज्यादा बदलाव बाइक के लुक और स्टाइल पर किए गए हैं। इस बाइक में फेयरिंग पर नए ग्राफिक्स दिए गए हैं, जिससे इसका स्पोर्टी लुक और बेहतर नजर आता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा अपडेटेड टायर पैटर्न दिया गया है। हालांकि टायर का साइज पहले जैसा ही रखा गया है, लेकिन नया पैटर्न बेहतर रोड फीडबैक और अधिक कॉन्फिडेंस देने के लिए तैयार किया गया है। बाइक में पहले की तरह 17-इंच अलॉय व्हील्स मिलते रहेंगे।

Ninja 300

सिर्फ एक कलर ऑप्शन में मिलेगी बाइक
नई कावासाकी निंजा 300 फिलहाल केवल Lime Green कलर में उपलब्ध होगी। यह कलर स्कीम कंपनी की ZX-6R से प्रेरित है, जो बाइक को और ज्यादा प्रीमियम और रेसिंग लुक देती है।

इंजन और परफॉर्मेंस में नहीं हुआ बदलाव
कंपनी ने बाइक के इंजन में कोई बदलाव नहीं किया है। नई निंजा 300 में पहले की तरह ही  296cc लिक्विड-कूल्ड पैरेलल-ट्विन इंजन मिलता है। यह इंजन 39 PS की पावर 11,000 rpm पर और 26.1 Nm का टॉर्क 10,000 rpm पर जनरेट करता है। इसके साथ 6-स्पीड गियरबॉक्स और असिस्ट एंड स्लिपर क्लच पहले की तरह ही दिया गया है।

डिजाइन में बरकरार है स्पोर्टी अंदाज
स्पोर्ट्स बाइक लवर्स की यह पसंदीदा बाइक्स में से एक है। नई Ninja 300 का डिजाइन पहले जैसा ही स्पोर्टी रखा गया है।इसमें ZX-10R स्टाइल का बड़ा विंडस्क्रीन मिलता है, जो हाई-स्पीड राइडिंग के दौरान बेहतर विंड प्रोटेक्शन देने में मदद करता है।

बाइक में ZX-6R से प्रेरित ड्यूल प्रोजेक्टर हेडलैंप्स दिए गए हैं, जो इसके फ्रंट लुक को आकर्षक बनाते हैं। इसके अलावा फुल फेयरिंग बॉडी बाइक के स्पोर्ट्स कैरेक्टर को और मजबूत बनाती है।

Dual Projector Headlights Inspired by Ninja ZX-6R

कब शुरू होगी डिलीवरी?
कंपनी के अनुसार, 2027 कावासाकी निंजा 300 की डिलीवरी जुलाई 2026 के अंत तक शुरू होने की उम्मीद है।

क्या यह अपडेट खरीदने लायक है?
अगर आप नई स्टाइलिंग और ताजा लुक वाली Ninja 300 चाहते हैं, तो यह अपडेट आपके लिए आकर्षक हो सकता है। हालांकि, अगर आप इंजन, फीचर्स या परफॉर्मेंस में बड़े बदलाव की उम्मीद कर रहे थे, तो यह मॉडल वैसा नहीं है। कंपनी ने इस बार मुख्य रूप से ग्राफिक्स, टायर और कीमत में बदलाव किया है, जबकि बाकी मैकेनिकल सेटअप पहले जैसा ही रखा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed