Hindi News
›
Photo Gallery
›
Automobiles News
›
After Tiago Tata is now making this car electric will get special features and equipped with special technolog
{"_id":"633be88e106fb851a35b060a","slug":"after-tiago-tata-is-now-making-this-car-electric-will-get-special-features-and-equipped-with-special-technolog","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Tata New EV: टियागो के बाद अब इस कार को इलेक्ट्रिक बना रही टाटा, मिलेंगे खास फीचर्स, होगी खास तकनीक से लैस","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Tata New EV: टियागो के बाद अब इस कार को इलेक्ट्रिक बना रही टाटा, मिलेंगे खास फीचर्स, होगी खास तकनीक से लैस
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: समीर गोयल
Updated Tue, 04 Oct 2022 01:38 PM IST
सार
देश की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार पेश करने के बाद अब टाटा मोटर्स अपनी एक और कार को इलेक्ट्रिक बनाने की तैयारी कर रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस इलेक्ट्रिक कार को खास तकनीक से भी लैस किया जा सकता है।
विज्ञापन
1 of 5
टाटा सफारी
- फोटो : tata motors
Link Copied
देश में पैसेंजर इलेक्ट्रिक कार सेगमेंट में कब्जा करने वाली कंपनी टाटा एक और इलेक्ट्रिक कार के जरिए अपनी बादशाहत को कायम रखना चाहती है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस कार में कई फीचर्स दिए जा सकते हैं साथ ही इसमें नई तकनीक भी दी जा सकती है।
Trending Videos
किस कार को बना रही इलेक्ट्रिक
2 of 5
टाटा सफारी
- फोटो : tata motors
टियागो के बाद अब कंपनी अपनी एसयूवी को इलेक्ट्रिक बना रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक टाटा सफारी का इलेक्ट्रिक वर्जन जल्द ही बाजार में पेश किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
क्या होगी खास तकनीक
3 of 5
टाटा सफारी
- फोटो : tata motors
भविष्य में कंपनी कई इलेक्ट्रिक कारों को पेश करने वाली है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी भविष्य में पेश करने वाली इलेक्ट्रिक एसयूवी में फोर व्हील तकनीक का भी इस्तेमाल कर सकती है। अभी कंपनी अपनी कुछ एसयूवी में इसका इस्तेमाल नहीं करती है लेकिन भविष्य में इन एसयूवी में फोर व्हील ड्राइव ऑप्शन दिया जा सकता है।
भारत में एसयूवी को पसंद करने वालों के बीच टाटा की सफारी एक अलग पहचान रखती है। कंपनी ने फरवरी 2021 में सफारी को दोबारा से भारतीय बाजार में लॉन्च किया था। इससे पहले भी कंपनी ने साल 1998 में सफारी को पहली बार भारतीय बाजार में पेश किया था। तब से ही इसे पसंद करने वालों की कमी नहीं थी। लेकिन इस एसयूवी के सेकेंड जनरेशन वर्जन को भी काफी अच्छा रिस्पांस मिल रहा है। इसके साथ ही कंपनी इलेक्ट्रिक सेगमेंट में भी हर तरह का ऑप्शन देना चाहती है इसलिए उम्मीद की जा रही है कि जल्द ही इसे ईवी के तौर पर भी पेश किया जाए।
कंपनी की योजना है कि जल्द से जल्द जीरो एमिशन सीमा का विस्तार किया जाए। इसके लिए कंपनी ने अगले कुछ सालों का लक्ष्य तय किया है। कंपनी की कोशिश है कि आने वाले समय में अपने पोर्टफोलियो में कई इलेक्ट्रिक कारें रखी जाएं। इस लक्ष्य पर भी कंपनी काम कर रही है। इसी के तहत कर्व, अनवीया जैसे प्रोजेक्ट्स को पेश भी किया जा चुका है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।