{"_id":"633bd8fa9e6e182e2b7ded04","slug":"kia-carens-recall-kia-recalls-cars-india-kia-carens-recalled-in-india-kia-cars-recall-2022-news-in-hindi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Kia Carens: किआ ने भारत में 44,174 कैरेंस कारों को वापस मंगाया, एयरबैग से जुड़ी खराबी की होगी जांच","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Kia Carens: किआ ने भारत में 44,174 कैरेंस कारों को वापस मंगाया, एयरबैग से जुड़ी खराबी की होगी जांच
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Tue, 04 Oct 2022 12:32 PM IST
विज्ञापन
Kia Carens
- फोटो : Kia
Kia India (किआ इंडिया) ने Kia Carens (किआ कैरेंस) के सॉफ्टवेयर अपडेट के लिए 'स्वैच्छिक रिकॉल कैंपेन' का एलान किया है। किआ केरेन्स में एयर बैग कंट्रोल मॉड्यूल (एसीयू) सॉफ्टवेयर में किसी भी संभावित त्रुटि की जांच करने के लिए किआ इंडिया ने यह रिकॉल अभियान चला रही है। कंपनी ने टेस्टिंग के लिए वाहनों को स्वेच्छा से वापस बुलाने का फैसला किया है और यदि जरूरी हुआ तो ग्राहकों की कार में एक सॉफ्टवेयर अपडेट किया जाएगा जो मुफ्त होगा।
Trending Videos
Kia Carens
- फोटो : For Reference Only
किआ इंडिया इस स्वैच्छिक रिकॉल अभियान के बारे में अपडेट करने के लिए सीधे संबंधित वाहनों के मालिकों से संपर्क करेगी। प्रभावित वाहनों के ग्राहकों को अपॉइंटमेंट शेड्यूल करने के लिए अपने संबंधित किआ अधिकृत डीलरों से संपर्क करना होगा। इसके अलावा, वे किआ इंडिया की वेबसाइट पर भी जा सकते हैं या किआ कॉल सेंटर से संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Kia Carens
- फोटो : Kia
दक्षिण कोरियाई वाहन निर्माता कंपनी ने एक बयान में कहा, "किआ इंडिया एक विकसित ब्रांड एक्सपीरियंस देकर अपने ग्राहकों को एक उत्कृष्ट ओनरशिप एक्सपीरियंस देने के लिए प्रतिबद्ध है। कंपनी किआ के वैश्विक मानक द्वारा शासित घटकों की नियमित जांच और बारीख टेस्टिंग करती है। जैसा कि एक जिम्मेदार कॉर्पोरेट, कंपनी ने निरीक्षण के लिए वाहनों को स्वेच्छा से वापस बुलाने का फैसला किया है और यदि जरूरी हुआ, तो एक सॉफ्टवेयर अपडेट मुफ्त प्रदान किया जाएगा।"
Kia Carens
- फोटो : Kia
किआ कैरेंस भारतीय बाजार के लिए कंपनी की दूसरी एमपीवी है और 2019 में भारत में एंट्री करने के बाद से 5वां उत्पाद है। किआ भारत में सोनेट, कैरेंस, सेल्टोस, कार्निवल और ईवी6 जैसी कारें बेचती है।
किआ इंडिया ने इस साल फरवरी में कैरेंस मॉडल लॉन्च किया था, जो 6-सीटर और 7-सीटर सीटिंग ऑप्शन के साथ आती है। इस कार में 1.5-पेट्रोल, 1.4-लीटर पेट्रोल और 1.5-डीजल पावरट्रेन मिलता है जिसमें तीन ट्रांसमिशन ऑप्शन मिलते हैं।
किआ इंडिया ने इस साल फरवरी में कैरेंस मॉडल लॉन्च किया था, जो 6-सीटर और 7-सीटर सीटिंग ऑप्शन के साथ आती है। इस कार में 1.5-पेट्रोल, 1.4-लीटर पेट्रोल और 1.5-डीजल पावरट्रेन मिलता है जिसमें तीन ट्रांसमिशन ऑप्शन मिलते हैं।
विज्ञापन
Kia carens
- फोटो : Amar Ujala
इससे पहले मार्च में, किआ कैरेंस ने इस साल 14 जनवरी से शुरू हुई बुकिंग के दो महीने से भी कम समय में 50,000 बुकिंग का आंकड़ा पार कर लिया था। दक्षिण कोरियाई कार निर्माता ने कहा था, "42 प्रतिशत बुकिंग टियर 3 और उससे आगे के शहरों से हुई है। लग्जरी और लग्जरी प्लस वैरिएंट हमारे ग्राहकों के लिए एक लोकप्रिय विकल्प रहा है, क्योंकि उनका बुकिंग योगदान 45 प्रतिशत है।" किआ कैरेंस की कीमत प्रीमियम 7 के लिए 9.59 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है। लग्जरी प्लस 7 की कीमत अब 16.59 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है।