सब्सक्राइब करें

Toyota Price Hike: टोयोटा इनोवा और फॉर्च्यूनर खरीदना हुआ महंगा, कंपनी ने चुपके से बढ़ाई कीमत

ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: समीर गोयल Updated Tue, 04 Oct 2022 11:04 AM IST
सार

टोयोटा ने भारत में अपनी दो गाडियों की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है। कंपनी की वेबसाइट पर भी इनकी नई कीमत को अपडेट कर दिया गया है। इन गाड़ियों को खरीदने के लिए अब ज्यादा रुपये देने होंगे।
 

विज्ञापन
Buying Toyota Innova and Fortuner became expensive company increased the price
टोयोटा की भारत में कारें - फोटो : सोशल मीडिया
नवरात्रि में जापानी कार कंपनी टोयोटा ने ग्राहकों को झटका दिया है। अब इस फेस्टिव सीजन में कंपनी की कारें खरीदने के लिए और ज्यादा रुपये देने होंगे। कंपनी ने बढ़ी कीमतों का अपडेट आधिकारिक वेबसाइट पर भी दिया है। एमपीवी और एसयूवी गाड़ियों के दाम में बढ़ोतरी की गई है। 
Trending Videos

कितने बढ़े दाम

Buying Toyota Innova and Fortuner became expensive company increased the price
भारत में टोयोटा की कारें - फोटो : सोशल मीडिया
कंपनी ने सात सीटर इनोवा क्रिस्टा और फॉर्च्यूनर के दामों में बढ़ोतरी की है। जानकारी के मुताबिक कंपनी ने क्रिस्टा के दाम में 23 हजार रुपये और फॉर्च्यूनर के दाम में 77 हजार रुपये तक की बढ़ोतरी की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

17.68 लाख से शुरू होगी इनोवा क्रिस्टा

Buying Toyota Innova and Fortuner became expensive company increased the price
टोयोटो इनोवा क्रिस्टा - फोटो : सोशल मीडिया
कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर दी गई जानकारी के मुताबिक अब इनोवा क्रिस्टा के पेट्रोल वैरिएंट 2.7 GX (-) 7S MT की शुरूआत 17.68 लाख रुपये एक्स शोरूम कीमत के साथ होगी। इसके बाद 2.7 GX (-) 8S MT वैरिएंट के लिए 17.73 लाख रुपये एक्स शोरूम कीमत देनी होगी। 2.7 GX 8S MT वैरिएंट के लिए 18.14 लाख रुपये, 2.7 GX 7S AT के लिए 19.02 लाख रुपये, 2.7 GX 8S AT के लिए 19.07 लाख रुपये, 2.7 VX 7S MT वैरिएंट के लिए 20.95 लाख रुपये और पेट्रोल के टॉप वैरिएंट 2.7 ZX 7S AT के लिए 23.83 लाख रुपये की एक्स शोरूम कीमत देनी होगी।

ये भी पढ़ें - 7 Seater Cars: 10 लाख रुपये से कम में ये हैं बेस्ट सात सीट वाली कारें

कितनी है फॉर्च्यूनर की कीमत

Buying Toyota Innova and Fortuner became expensive company increased the price
टोयोटा फॉर्च्यूनर - फोटो : Toyota Bharat
कंपनी की वेबसाइट के मुताबिक इसके (2.7L) 4x2 MT वैरिएंट की एक्स शोरूम कीमत 32.59 लाख रुपये, (2.7L) 4x2 AT के लिए 34.18 लाख रुपये, (2.8L) 4x2 MT के लिए 35.09 लाख रुपये, (2.8L) 4x2 AT के लिए 37.37 लाख रुपये, (2.8L) 4x4 MT के लिए 38.93 लाख रुपये और (2.8L) 4X4 AT वैरिएंट के लिए 41.22 लाख रुपये की एक्स शोरूम कीमत देनी होगी।

ये भी पढ़ें - Car Number Plate Meaning: वाहनों की नंबर प्लेट के रंग में छिपा होता है बड़ा राज, क्या जानते हैं आप
विज्ञापन

कितनी है फॉर्च्यूनर लीजेंडर की कीमत

Buying Toyota Innova and Fortuner became expensive company increased the price
फॉर्च्यूनर लीजेंडर - फोटो : Toyota Bharat
फॉर्च्यूनर लीजेंडर की शुरूआती एक्स शोरूम कीमत 42.82 लाख रुपये  ((2.8L) 4x2 AT) और इसके टॉप वैरिएंट (2.8L) 4x4 AT की एक्स शोरूम कीमत 46.54 लाख रुपये है।

ये भी पढ़ें - Top 5 Safe cars: सेफ्टी में टॉप पर हैं टाटा और महिंद्रा की ये कारें, बाकी सब हैं पीछे
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed