अगर आप भी मारुति सुजुकी की कार खरीदना चाहते हैं, तो यह आपके लिए सुनहरा मौका है। भारतीय ऑटोमोबाइल कंपनी मारुति सुजुकी, Maruti Suzuki Ciaz, Maruti Suzuki S-Cross, Maruti Suzuki Ignis और Maruti Suzuki Baleno पर भारी छूट दे रही है। आइए जानें किन कारों पर कितनी छूट दे रही है कंपनी....
घर लाएं Maruti Suzuki की कार, इन चार पर मिल रहा है एक लाख रुपये तक का डिस्काउंट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Maruti Suzuki Ciaz
मारुति सुजुकी की Ciaz कार 2014 में लॉन्च हुई थी। यह कार पेट्रोल और डीजल इंजन वाले वेरिएंट में उपलब्ध है। कंपनी अपने सिग्मा और डेल्टा ट्रिम्स के पेट्रोल मैनुअल कॉम्बो पर 70,000 रुपये, जबकि टॉप दो वेरिएंट पर 60,000 की छूट दे रही है। इस कार के 1.5 लीटर डीजल इंजन पर 70,000 रुपये जबकि, 1.3 लीटर इंजन वाले कार पर एक लाख तक की छूट मिल रही है।
Maruti Suzuki S-Cross
मारुति सुजुकी की S-Cross में 1.3 डीजल इंजन दिया गया है। इस कार पर 95,000 रुपये की छूट मिल रही है। कंपनी 1.5 लीटर पेट्रोल इंजन वाली कार पर भी काम कर रही है। जिसे आने वाले दिनों में भारतीय बाजार में उतारा जाएगा।
Maruti Suzuki Ignis
मारुति की Ignis कार 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन में उपलब्ध है। इसमें 83 एचपी का पावर दिया गया है। कंपनी इस कार पर 60,000 की छूट दे रही है।
Maruti Suzuki Baleno
मारुति सुजुकी की Baleno पेट्रोल और डीजल इंजन में उपलब्ध है। कंपनी इस पर कॉर्पोरेट के साथ एक्सचेंज डिस्काउंट भी दे रही है। कंपनी हैचबैक बीएस-6 पेट्रोल इंजन ट्रिम पर 40,000 और बीएस-4 पर 55,000 रुपये की छूट दे रही है। वहीं, इसके डीजल इंजन पर 50,000 हजार की छूट मिल रही है।