फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Base Variant Cars: इन पांच गाड़ियों के बेस वैरिएंट में मिलते हैं बेहतरीन फीचर्स, सेडान से एसयूवी तक हैं शामिल

Mon, 31 Jul 2023 09:38 AM IST
समीर गोयल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: समीर गोयल Updated Mon, 31 Jul 2023 09:38 AM IST
सार

अधिकतर कारों में टॉप वैरिएंट में ही ज्यादा फीचर्स दिए जाते हैं। लेकिन किन कुछ गाड़ियों के बेस वैरिएंट में ही बेहतरीन फीचर्स मिलते हैं। यह कौन सी गाड़ियां हैं। आइए जानते हैं।

विज्ञापन
best features are available in the base variants of these five vehicles, honda maruti skoda mg
एमजी एस्टर - फोटो : MG India

भारत में कई कंपनियों की ओर से बेहतरीन गाड़ियां ऑफर की जाती हैं। लेकिन इनके बेस वैरिएंट में अन्य वैरिएंट्स के मुकाबले में काफी कम फीचर्स दिए जाते हैं। हम इस खबर में आपको ऐसी पांच गाड़ियों की जानकारी दे रहे हैं। जिनके बेस वैरिएंट से ही बेहतरीन फीचर्स मिलने शुरू हो जाते हैं।

best features are available in the base variants of these five vehicles, honda maruti skoda mg
For Reference Only - फोटो : honda cars
होंडा सिटी
होंडा की ओर से भारतीय बाजार में मिड साइज सेडान के तौर पर सिटी को ऑफर किया जाता है। इसके बेस वैरिएंट से ही बेहतरीन फीचर्स मिलने शुरू हो जाते हैं। इसके बेस वैरिएंट में स्लोपिंग रूफ, ब्लैक आउट ग्रिल, एलईडी हैडलैंप, मल्टी फंक्शनल स्टेयरिंग व्हील, पावर विंडो, रियर एसी वेंट, एडजस्टेबल सीट्स, ऑटो एसी जैसे फीचर्स मिलते हैं। इसकी कीमत 11.57 लाख रुपये से शुरू हो जाती है।

यह भी पढ़ें -Electric Car And Bike: बिना खरीदे करें इलेक्ट्रिक कार और बाइक की सवारी, यह कंपनी दे रही शानदार ऑफर
best features are available in the base variants of these five vehicles, honda maruti skoda mg
एमजी एस्टर - फोटो : MG India
एमजी एस्टर
एमजी की ओर से एस्टर को एसयूवी के तौर पर ऑफर किया जाता है। इसके बेस वैरिएंट में एलईडी डीआरएल, रियर स्पॉयलर, 16 इंच व्हील, ड्यूल टोन इंटीरियर, सॉफ्ट टच, 10.1 इंच इंफोटेनमेंट सिस्टम जैसे कई फीचर्स मिलते हैं। इसकी एक्स शोरुम कीमत की शुरूआत 10.82 लाख रुपये से हो जाती है।

यह भी पढ़ें -  Faulty Spark Plug: अगर कार में स्पार्क प्लग हो जाए खराब, होने लगते हैं ये चार बदलाव, कभी ना करें नजरअंदाज
विज्ञापन
विज्ञापन
best features are available in the base variants of these five vehicles, honda maruti skoda mg
For Reference Only - फोटो : maruti suzuki
मारुति जिम्नी
मारुति की ओर से कुछ समय पहले ही जिम्नी को भारतीय बाजार में लॉन्च किया गया था। इस एसयूवी के बेस वैरिएंट में ही काफी बेहतरीन फीचर्स दिए जाते हैं। कंपनी की ओर से इसके बेस वैरिएंट में हैलोजन हैडलैंप, ब्लैक्ड आउट बंपर, रियर वाइपर, चार एयरबैग, वायरलैस एंड्राइड ऑटो, एपल कार प्ले, सात इंच का इंफोटनेमेंट सिस्टम, रियर व्यू कैमरा, पावर विंडो जैसे फीचर्स को दिया जाता है। इसकी कीमत 12.74 लाख रुपये से शुरू हो जाती है।

यह भी पढ़ें- Rolls Royce EV: रोल्स रॉयस ने पेश की पहली इलेक्ट्रिक कार, ताकतवर मोटर के साथ मिलेगी इतनी ज्यादा रेंज
विज्ञापन
best features are available in the base variants of these five vehicles, honda maruti skoda mg
For Reference Only - फोटो : skoda india
स्कोडा कुशाक
स्कोडा की ओर से भी कुशाक को बेहतरीन फीचर्स के साथ ऑफर किया जाता है। इस एसयूवी के बेस वैरिएंट में 16 इंच व्हील, हैलोजन हेडलाइट्स, हाइट एडजस्टेबल ड्राइवर सीट, फ्रंट आर्मरेस्ट के साथ स्टोरेज, छह स्पीकर और स्टेयरिंग माउंटिड कंट्रोल्स, रियर एसी वेंट्स, पावर विंडो जैसे फीचर्स मिलते हैं। इसकी कीमत 11.59 लाख रुपये से शुरू होती है।

यह भी पढ़ें- Toyota Vs Maruti: टोयोटा ग्लैंजा और मारुति बलेनो में कौन सी सीएनजी हैचबैक है बेहतर, जानें फीचर्स से लेकर कीमत
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed