सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Bike or Scooter Transport by Train in India: Rules, Charges, Documents and Step-by-Step Process Explained

Train: क्या आप अपनी बाइक या स्कूटर ट्रेन से भेज सकते हैं? ट्रेन से ट्रांसपोर्ट करने के शुल्क, दस्तावेज और नियम

ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Amar Sharma Updated Thu, 26 Mar 2026 08:36 PM IST
विज्ञापन
सार

बहुत से लोग सोचते हैं कि क्या वे अपनी बाइक या स्कूटर को ट्रेन से भेज सकते हैं। आइए इस सवाल का जवाब और इससे जुड़े नियमों के बारे में जानते हैं।

Bike or Scooter Transport by Train in India: Rules, Charges, Documents and Step-by-Step Process Explained
Scooter and Bike Transport by Train - फोटो : AI
विज्ञापन

विस्तार

जब आपका ट्रांसफर किसी एक शहर से दूसरे में हो गया हो, या आप लंबे समय के लिए कहीं जा रहे हों। तो ऐसी स्थिति में अगर आपके मन में भी यह सवाल है, कि क्या ट्रेन से बाइक या स्कूटर भेजना संभव है? तो इसका जवाब हां है। भारतीय रेलवे यात्रियों को अपनी बाइक या स्कूटर ट्रेन से भेजने की अनुमति देता है। 

Trending Videos

हालांकि इसके लिए कुछ नियम और प्रक्रियाओं का पालन करना जरूरी होता है। खासकर यह इस बात पर निर्भर करता है कि आप उसी ट्रेन से यात्रा कर रहे हैं या नहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

बाइक को ट्रेन से कैसे भेजा जाता है?
भारतीय रेलवे दो तरीकों से दोपहिया वाहन ट्रांसपोर्ट करने की सुविधा देता है:

1. लगेज (Luggage) के रूप में:
अगर आप उसी ट्रेन से यात्रा कर रहे हैं, तो बाइक को लगेज के रूप में बुक किया जा सकता है।
यह ट्रेन के ब्रेक वैन में भेजी जाती है और गंतव्य स्टेशन पर पहुंचते ही तुरंत आपको सौंप दी जाती है।

2. पार्सल (Parcel) के रूप में:
अगर आप ट्रेन से यात्रा नहीं कर रहे हैं, तो बाइक को पार्सल के रूप में भेजा जाता है।
यह पार्सल वैन या मालगाड़ी से भेजी जाती है और डिलीवरी में आमतौर पर 1 से 7 दिन लग सकते हैं।

बाइक भेजने के लिए कौन-कौन से दस्तावेज जरूरी हैं?
ट्रेन से बाइक भेजने के लिए आपको कुछ जरूरी दस्तावेज जमा करने होते हैं:

  • वाहन का रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट (RC)

  • पहचान पत्र (आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस या वोटर आईडी)

  • यदि लगेज के रूप में भेज रहे हैं, तो कन्फर्म ट्रेन टिकट भी जरूरी है

 

बाइक ट्रांसपोर्ट का खर्च कितना आता है?
खर्च कई बातों पर निर्भर करता है:

  • दूरी

  • वाहन का वजन

  • ट्रेन का प्रकार

आमतौर पर:

  • कुल चार्ज 300 रुपये से 3000 रुपये के बीच होता है

  • पैकिंग चार्ज 100 रुपये से 500 रुपये तक हो सकता है

  • बीमा शुल्क वाहन की घोषित कीमत का लगभग 1 प्रतिशत होता है

 

क्या समय से पहले स्टेशन पहुंचना जरूरी है?
हां, यह बहुत जरूरी है:

  • लगेज बुकिंग के लिए: ट्रेन के रवाना होने से कम से कम 3 घंटे पहले स्टेशन पहुंचें

  • पार्सल बुकिंग के लिए: पार्सल ऑफिस के निर्धारित समय में वाहन जमा करें


आसान और किफायती विकल्प
ट्रेन से बाइक या स्कूटर भेजना एक आसान और किफायती विकल्प है। खासकर जब आप शहर बदल रहे हों या लंबी अवधि के लिए कहीं जा रहे हों।
बस सही प्रक्रिया और नियमों का पालन करने से आपका वाहन सुरक्षित और समय पर पहुंच सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed