सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   From 1100km Range Hybrid Tech, These Upcoming 7-Seater SUVs Best-in-Class

Upcoming 7-Seater SUVs: जल्द दस्तक देने वाली हैं ये नई 7-सीटर एसयूवी, फीचर्स और माइलेज देख रह जाएंगे दंग

ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Jagriti Updated Fri, 27 Mar 2026 12:19 PM IST
विज्ञापन
सार

Upcoming 7 Seater Hybrid SUVs India 2026: भारतीय ऑटो बाजार में एसयूवी सेगमेंट लगातार तेजी से बढ़ रहा है, और इसी सेगमेंट में महिंद्रा एक्सयूवी 700 का अपडेटेड महिंद्रा एक्सयूवी 7XO अब चर्चा का केंद्र बन गया है। 2021 में लॉन्च हुई XUV700 को 2022 से 2025 के बीच कई अपडेट और स्पेशल एडिशन मिले, लेकिन 2026 में आए फेसलिफ्ट मॉडल को नया नाम और कई बड़े अपग्रेड्स दिए गए हैं। आइए जानते हैं इन अपकमिंग 7-सीटर एसयूवी के बारे में विस्तार से।

From 1100km Range Hybrid Tech, These Upcoming 7-Seater SUVs  Best-in-Class
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : adobe stock
विज्ञापन

विस्तार

भारतीय सड़कों पर फिलहाल महिंद्रा का जलवा है, लेकिन आने वाले दो साल ग्राहकों के लिए कई दमदार विकल्प सामने आने वाले हैं। जहां एमजी (MG) 1100 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज का दावा कर रही है, वहीं मारुति और टोयोटा अपनी किफायती हाइब्रिड तकनीक से माइलेज के शौकीनों को लुभाने की कोशिश में हैं। 
Trending Videos


एक्सयूवी 7XO के सबसे बड़े प्रतिद्वंदी

1. मारुति सुजुकी और टोयोटा 
मारुति सुजुकी एक प्रीमियम 3-रो एसयूवी पर काम कर रही है जो मौजूदा ग्रैंड विटारा का बड़ा वर्जन हो सकती है। इसी तर्ज पर टोयोटा भी अपना मॉडल पेश करेगी। खासियत की बात करें तो इसमें 1.5 लीटर का टीएनजीए (टोयोटा न्यू ग्लोबल आर्किटेक्चर) एटकिंसन साइकिल स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड इंजन मिलेगा, जो बेहतरीन माइलेज के लिए जाना जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


2. एमजी मोटर: 1100+ किमी की लंबी रेंज
एमजी अपनी पहली प्लग-इन हाइब्रिड (PHEV) एसयूवी (कोडनेम 520) अक्तूबर 2026 तक लॉन्च करने की तैयारी में है। इसमें 1.5 लीटर पेट्राेल इंजन के साथ 194 एचपी की मोटर और 20.4 kWh तक की बैटरी होगी। यह सेटअप एक बार फुल चार्ज प्रति टैंक पर 1,110 किमी की रेंज देने में सक्षम होगा।

3. रेनो डस्टर (7-सीटर अवतार)
7-सीटर रेनो डस्टर 2027 तक लॉन्च होने की उम्मीद है। इसका डिजाइन डेशिया बिगस्टर जैसा बोल्ड होगा। इसमें 1.8 लीटर का दमदार हाइब्रिड इंजन मिलने की उम्मीद है। जो इसे ऑफ-रोडिंग और सिटी ड्राइविंग दोनों के लिए खास बना सकता है। इंजन की बात करें तो 1.8 लीटर का दमदार हाइब्रिड इंजन मिलनग की उम्मीद है। जो इसे ऑफ-रोडिंग और सिटी ड्राइविंग दोनों के लिए खास बनाती है।

4. ह्यूंदै और किआ 
ह्यूंदै (कोडनेम Ni1i) और किआ मिलकर सोरेंटो प्लेटफॉर्म पर आधारित 3-रो एसयूवी विकसित करने की तैयारी में है। इसके दमदार फीचर्स इसे सबसे अलग बनाते हैं। इन कारों में 1.5 लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंलन के इलेक्ट्रिक वेरिएंट (हाइब्रिड) के साथ आएंगी। इनमें सेगमेंट-लीडिंग फीचर्स और प्रीमियम इंटीरियर देखने को मिलेगा।

क्या होगा खास: एक नजर में...
 
कंपनी मॉडल/प्लेटफॉर्म इंजन तकनीक लॉन्च टाइमलाइन
महिंद्रा XUV 7XO (फेसलिफ्ट) पेट्रोल/डीजल/टर्बो लॉन्च हो चुकी (2026)
मारुति/टोयोटा ग्रैंड विटारा 7-सीटर स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड 2026-27
एमजी मोटर पीएचईवी (520) प्लग-इन हाइब्रिड अक्तूबर 2026
रेनॉल्ट डस्टर 7-सीटर 1.8L हाइब्रिड 2027
हुंडई/किआ सोरेंटो बेस्ड हाइब्रिड पेट्रोल 2027

क्या बदलेगा SUV मार्केट?
ऑटो एक्सपर्ट्स का मानना है कि आने वाले समय में एसयूवी मार्केट में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है:
  • पेट्रोल या डीजल से हाइब्रिड और ईवी की ओर शिफ्ट हो सकते हैं।
  • ज्यादा माइलेज और कम प्रदूषण हो सकते हैं।
  • टेक्नोलॉजी और सेफ्टी फीचर्स पर फोकस बढ़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed