{"_id":"69c63aa90d9c4042ef06795b","slug":"unstoppable-off-roading-how-terrain-response-systems-help-these-suvs-master-mud-sand-snow-2026-03-27","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ऑफ-रोडिंग के लिए बेमिसाल हैं ये SUV: जानें क्या है टेरेन रिस्पॉन्स सिस्टम और कैसे हर कठिन रास्ते बनाता है आसान","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
ऑफ-रोडिंग के लिए बेमिसाल हैं ये SUV: जानें क्या है टेरेन रिस्पॉन्स सिस्टम और कैसे हर कठिन रास्ते बनाता है आसान
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Jagriti
Updated Fri, 27 Mar 2026 01:38 PM IST
सार
Terrain Mode SUVs: एसयूवी खरीदनें वालों की पहली पसंद अब सिर्फ लुक नहीं, बल्की उसकी हर रास्तों पर चलने की क्षमता बन गई है। यहां जानिए ऐसी एसयूवी के बारे में एसयूवी के बारे में, जो अपने टेरेन रिस्पॉन्स सिस्टम के लिए जानी जाती है।
विज्ञापन
टोयोटा लैंड क्रूजर 300
- फोटो : toyotabharat
आधुनिक एसयूवी में अब मल्टी-टेरेन सिलेक्ट और टेरेन रिस्पॉन्स जैसे एडवांस्ड सिस्टम मिल रहे हैं। ये सिस्टम सड़क की स्थिति को भांपकर गाड़ी के थ्रॉटल, सस्पेंशन और ट्रैक्शन को खुद-ब-खुद एडजस्ट कर देते हैं। इस रिपोर्ट में टोयोटा लैंड क्रूजर 300, लैंड रोवर डिफेंडर, रेंज रोवर, टोयोटा फॉर्च्यूनर और जीप कंपास ट्रेलहॉक की खूबियों का विश्लेषण किया गया है, जो इन्हें बेहतरीन ऑफ-रोडर बनाती हैं।
Trending Videos
लैंड रोवर डिफेंडर
- फोटो : landrover.com
लैंड रोवर डिफेंडर
एडवांस टेक्नोलॉजी से लैस ऑफ-रोडिंग के मामले में इस एसयूवी का कोई मुकाबला नहीं है।
एडवांस टेक्नोलॉजी से लैस ऑफ-रोडिंग के मामले में इस एसयूवी का कोई मुकाबला नहीं है।
- टेरेन मोड: इसमें घास, बजरी, बर्फ और रेत के लिए विशेष मोड दिए गए हैं।
- खासियत: इसका सिस्टम सस्पेंशन की ऊंचाई को रास्ते के हिसाब से बढ़ा या घटा सकता है, जिससे गहरे पानी या बड़ी चट्टानों को पार करना आसान हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
टोयोटा फॉर्च्यूनर
- फोटो : toyotabharat
टोयोटा फॉर्च्यूनर
भारत की सबसे पसंदीदा फुल-साइज एसयूवी, जो अपनी मजबूती के लिए जानी जाती है।
भारत की सबसे पसंदीदा फुल-साइज एसयूवी, जो अपनी मजबूती के लिए जानी जाती है।
- ड्राइविंग मोड्स: इसमें ईको, नॉर्मल और पावर मोड्स के साथ 4WD (H4 और L4) का विकल्प मिलता है।
- खासियत: यह शहर में बेहतरीन माइलेज और ऑफ-रोड में जबरदस्त टॉर्क देने के लिए जानी जाती है।
रेंज रोवर
- फोटो : rangerover
रेंज रोवर
रेंज रोवर उन लोगों के लिए है जो लग्जरी के साथ समझौता किए बिना एडवेंचर चाहते हैं।
रेंज रोवर उन लोगों के लिए है जो लग्जरी के साथ समझौता किए बिना एडवेंचर चाहते हैं।
- स्मार्ट सिस्टम: इसमें टेरेन रिस्पॉन्स 2 दिया गया है जो सतह को खुद पहचानकर मोड बदल देता है।
- खासियत: एडाप्टिव एयर सस्पेंशन की वजह से यह खराब रास्तों पर भी झटके महसूस नहीं होने देती।
विज्ञापन
जीप कंपास ट्रेलहॉक
- फोटो : jeep
जीप कंपास ट्रेलहॉक
यह गाड़ी उन लोगों के लिए है जिन्हें शहर के लिए कॉम्पैक्ट लेकिन ऑफ-रोड के लिए दमदार एसयूवी चाहिए।
यह गाड़ी उन लोगों के लिए है जिन्हें शहर के लिए कॉम्पैक्ट लेकिन ऑफ-रोड के लिए दमदार एसयूवी चाहिए।
- सेलेक-टेरेन: इसमें ऑटो, स्नो, सैंड और मड मोड मिलते हैं।
- खासियत: इसका पावरफुल ट्रैक्शन कंट्रोल सिस्टम इसे कीचड़ और खड़ी चढ़ाई पर फिसलने से बचाता है।