सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Technology ›   Tech Tips in Hindi ›   Birth Certificate Online How Apply for Any Age from Comfort

Birth Certificate Online: अब किसी भी उम्र में बनवाएं जन्म प्रमाण पत्र, जानें घर बैठे आवेदन करने का आसान तरीका

टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Jagriti Updated Mon, 20 Apr 2026 07:13 AM IST
विज्ञापन
सार

Birth certificate online apply India: अब जन्म प्रमाण पत्र बनवाना पहले से काफी आसान हो गया है। चाहे नवजात का हो या वयस्क, कोई भी व्यक्ति ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से आसानी से घर बैठे आवेदन कर सकता है। बस उम्र के अनुसार सही दस्तावेज तैयार रखें और प्रक्रिया को सही तरीके से फॉलो करें।
 

Birth Certificate Online How Apply for Any Age from Comfort
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : adobe stock
विज्ञापन

विस्तार

CRS portal birth registration: अक्सर लोगों को लगता है कि जन्म प्रमाण पत्र केवल बचपन में ही बन सकता है, लेकिन ऐसा नहीं है। अगर किसी कारण से आपका जन्म प्रमाण पत्र नहीं बना है, तो आप बड़ी उम्र में भी इसे बनवा सकते हैं। अब सरकार की अधिकतर सेवाएं ऑनलाइन हो चुकी है, जिनमें अब जन्म प्रमाण पत्र (Birth Certificate) बनवाना भी शामिल है। पहले जहां इस काम के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगाने पड़ते थे, वहीं अब आप घर बैठे ही आसानी से आवेदन कर सकते हैं। खास बात यह है कि अब किसी भी उम्र में जन्म प्रमाण पत्र बनवाया जा सकता है।
Trending Videos


ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?
अगर आप भी अपना जन्म प्रमाण पत्र बनवाना चाहते हैं, तो इसके लिए नीचे बताए गए इन आसान से स्टेप्स को फॉलों करें...
  • सबसे पहले आधिकारिक पोर्टल पर जाकर रजिस्ट्रेशन करें।
  • यूजर आईडी और पासवर्ड से लॉगिन करें।
  • फिर आपको Apply for Birth Certificate का ऑप्शन दिखेगा, उसपर क्लिक करें।
  • अब फॉर्म में जरूरी जानकारी जैसे जन्म तिथि, स्थान, माता-पिता की जानकारी वगैरा भरें।
  • फिर जरूरी दस्तावेज अपलोड करें।
  • फॉर्म सबमिट करें और रेफरेंस नंबर नोट कर लें।
  • इस रेफरेंस नंबर से आप अपने आवेदन का स्टेटस भी चेक कर सकते हैं।
उम्र के हिसाब से जरूरी दस्तावेज
अगर कोई 21 दिन से कम उम्र के बच्चे के लिए बर्थ सर्टिफिकेट बनवाना चाहता है, तो उसके लिए प्रक्रिया थोड़ी अलग है, इसके लिए अस्पताल की डिस्चार्ज स्लिप, जच्चा-बच्चा कार्ड का होना जरूरी है। लेकिन अगर बच्चा 21 दिन से ज्यादा का है या वयस्क है, तो उसके लिए SDM ऑर्डर (नोटरी ) जरूरी होगा। इसके साथ ही आपको एफिडेविट (शपथ पत्र) और पहचान पत्र (आधार, पैन या पासपोर्ट) की भी जरूरत पड़ सकती है। यहां ध्यान देने वाली बात यह है कि जैसे-जैसे उम्र बढ़ती है, दस्तावेजों की जरूरत भी बढ़ती जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन बातों का रखें खास ध्यान
  • फॉर्म भरते समय सभी जानकारी सही और स्पष्ट दें।
  • दस्तावेज पहले से स्कैन करके तैयार रखें।
  • आवेदन के बाद रेफरेंस नंबर संभालकर रखें।
  • गलत जानकारी देने पर आवेदन रिजेक्ट हो सकता है।
क्यों जरूरी है जन्म प्रमाण पत्र?
आजकल जन्म प्रमाण पत्र सिर्फ एक दस्तावेज नहीं रह गया, बल्कि एक पहचान पत्र बन गया है। इसका उपयोग स्कूल एडमिशन, पासपोर्ट, सरकारी योजनाओं और कई जरूरी कामों में होने लगा है, इसलिए अब इसे बनवाना बेहद जरूरी माना जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest gadgets News apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed