सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Technology ›   Tech Tips in Hindi ›   ceiling fan size guide room wise correct fan inch selection india

Tec Tips: किस कमरे में कितने इंच का सीलिंग फैन है सही, ये फॉर्मूला जान गए तो मेहनत और पैसे दोनों बचेंगे

टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Nitish Kumar Updated Mon, 20 Apr 2026 08:17 AM IST
विज्ञापन
सार

Ceiling Fan Size Guide: गर्मी से राहत पाने के लिए सही सीलिंग फैन चुनना बेहद जरूरी है, लेकिन अक्सर लोग साइज को नजरअंदाज कर देते हैं। गलत साइज का पंखा न सिर्फ कूलिंग कम करता है बल्कि बिजली की बर्बादी भी बढ़ाता है। जानिए क्या होना चाहिए सीलिंग फैन का सही साइज।

ceiling fan size guide room wise correct fan inch selection india
सीलिंग फैन - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार

गर्मियों का मौसम शुरू होते ही घर में सबसे ज्यादा जरूरत एक अच्छे सीलिंग फैन की होती है। लेकिन ज्यादातर लोग पंखा खरीदते समय सिर्फ उसका डिजाइन या कीमत देखते हैं और उसके साइज पर ध्यान नहीं देते। यही गलती बाद में परेशानी का कारण बनती है। अगर कमरे के हिसाब से सही साइज का पंखा नहीं चुना गया, तो हवा का सर्कुलेशन ठीक से नहीं होगा और आपको पर्याप्त ठंडक महसूस नहीं होगी। ऐसे में पंखा चलने के बावजूद गर्मी से राहत नहीं मिलती।
Trending Videos

ceiling fan size guide room wise correct fan inch selection india
पंखा - फोटो : Adobe Stock
सही साइज का सीलिंग फैन क्यों जरूरी?
सीलिंग फैन का साइज उसके ब्लेड के फैलाव पर निर्भर करता है, जिसे स्वीप साइज कहा जाता है। यही तय करता है कि पंखा कितनी दूरी तक हवा फैला सकता है। अगर पंखा छोटा होगा तो बड़े कमरे में हवा नहीं पहुंचेगी, वहीं बहुत बड़ा पंखा छोटे कमरे में तेज और असहज हवा देगा। इसलिए सही संतुलन बेहद जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ceiling fan size guide room wise correct fan inch selection india
पंखा - फोटो : Adobe Stock
छोटे कमरे के लिए कौन सा फैन सही?
अगर आपका कमरा 50 से 75 स्क्वायर फीट के बीच है, जैसे स्टडी रूम या स्टोर रूम, तो 24 से 36 इंच का सीलिंग फैन सबसे बेहतर रहता है। यह छोटे स्पेस में भी हवा को अच्छे से फैलाता है और बिजली की खपत भी कम रखता है। ऐसे कमरों में बड़ा पंखा लगाने से हवा असंतुलित लग सकती है।

ceiling fan size guide room wise correct fan inch selection india
सीलिंग पर लगा पंखा - फोटो : Freepik
मिडियम साइज कमरे के लिए सही विकल्प
75 से 150 स्क्वायर फीट के कमरे, जैसे बेडरूम या छोटा हॉल, के लिए 42 से 48 इंच का पंखा सबसे उपयुक्त माना जाता है। यह साइज सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया जाता है क्योंकि यह हवा को पूरे कमरे में संतुलित तरीके से फैलाता है और आरामदायक कूलिंग देता है।

ceiling fan size guide room wise correct fan inch selection india
सीलिंग पर लगा पंखा - फोटो : Freepik
बड़े कमरे के लिए क्या करें?
अगर आपका कमरा 150 स्क्वायर फीट से बड़ा है, जैसे लिविंग रूम या बड़ा हॉल, तो 52 इंच या उससे बड़े साइज का फैन बेहतर रहता है। बड़े स्पेस में एक ही छोटा पंखा लगाने से हवा ठीक से नहीं पहुंचेगी। ऐसे में या तो बड़ा फैन लगाएं या फिर दो पंखों का इस्तेमाल करें।

गलत साइज चुनने का असर
अगर पंखे का साइज सही नहीं होगा, तो या तो हवा कम मिलेगी या फिर जरूरत से ज्यादा तेज हवा से असहजता होगी। इसके अलावा बिजली की खपत भी बढ़ सकती है और पंखे की एफिशिएंसी कम हो जाती है। इसलिए खरीदने से पहले कमरे के साइज के हिसाब से सही चुनाव करना बेहद जरूरी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest gadgets News apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed