सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   BMW Issues Urgent Global Recall Warns Drivers of Engine Start Failure and Fire Hazard

BMW Recall: बीएमडब्ल्यू ने जारी की वैश्विक स्तर पर तात्कालिक चेतावनी, लाखों वाहनों पर असर

ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Thu, 12 Feb 2026 10:10 PM IST
विज्ञापन
सार

बीएमडब्ल्यू ने कई मार्केट में ड्राइवरों पर असर डालने वाली एक बड़ी समस्या पर चिंता जताई है। यह कदम बहुत बड़ा है, और यह जर्मनी की बड़ी ऑटोमोटिव कंपनियों के लिए एक नाजुक समय पर आया है।

BMW Issues Urgent Global Recall Warns Drivers of Engine Start Failure and Fire Hazard
BMW Car - फोटो : BMW
विज्ञापन

विस्तार

जर्मनी की दिग्गज कार निर्माता BMW (बीएमडब्ल्यू) ने कई देशों में अपने ग्राहकों के लिए एक गंभीर चेतावनी जारी की है। कंपनी के आंतरिक निरीक्षणों और बढ़ती ग्राहक शिकायतों के बाद यह कदम उठाया गया। जिसने शीर्ष प्रबंधन स्तर पर कार्रवाई को अनिवार्य बना दिया। 
Trending Videos


कितने वाहन इस रिकॉल से प्रभावित हो सकते हैं?
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, बीएमडब्ल्यू ने बुधवार को पुष्टि की है कि दुनियाभर में "मिड सिक्स-फिगर" यानी लगभग छह लाख के करीब वाहनों को रिकॉल किया जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, करीब 5.75 लाख कारें इस दायरे में आ सकती हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

समस्या किस पुर्जे में पाई गई है?
यह तकनीकी खामी स्टार्टर मोटर से जुड़ी है, खासतौर पर इसके मैग्नेटिक स्विच में। बीएमडब्ल्यू के प्रवक्ता के मुताबिक, "स्टार्ट साइकिल की संख्या ज़्यादा होने पर इस पुर्ज़े में अत्यधिक घिसावट हो सकती है।"

ड्राइवरों को शुरुआती संकेत कैसे मिल सकते हैं?
कई मामलों में ड्राइवरों को सबसे पहले इंजन स्टार्ट होने में परेशानी महसूस हो सकती है, या फिर कार पूरी तरह स्टार्ट न होने की समस्या सामने आ सकती है।

क्या इससे आग लगने का खतरा भी है?
BMW ने चेतावनी दी है कि गंभीर मामलों में यह खामी अत्यधिक गर्मी पैदा कर सकती है, जिससे आग लगने का जोखिम भी बन सकता है।
जर्मनी की ऑटोमोबाइल सहायता संस्था ADAC के प्रवक्ता ने कहा कि मैग्नेटिक स्विच के भीतर धातु के कणों की रगड़ से शॉर्ट सर्किट हो सकता है, जिससे स्टार्टर ओवरहीट हो सकता है। यह स्थिति चलते वाहन में भी पैदा हो सकती है। 

BMW Issues Urgent Global Recall Warns Drivers of Engine Start Failure and Fire Hazard
BMW 3 Series Long Wheelbase - फोटो : BMW
कौन-कौन से BMW मॉडल इस रिकॉल में शामिल हैं?
इस रिकॉल का दायरा बीएमडब्ल्यू के कई प्रमुख मॉडलों तक फैला है, जिनमें 2 सीरीज कूपे, 3 सीरीज सेडान और टूरिंग, 4 सीरीज कूपे, कन्वर्टिबल और ग्रैन कूपे, 5 सीरीज सेडान और टूरिंग, 6 सीरीज ग्रैन टूरिज्मो, 7 सीरीज, X3, X4, X5, X6 और Z4 शामिल हैं।
इसके अलावा, साझा बीएमडब्ल्यू कंपोनेंट्स के कारण टोयोटा की स्पोर्ट्स कार Supra भी इस रिकॉल में शामिल है। 

समाधान क्या होगा और ग्राहकों को क्या करना चाहिए?
बीएमडब्ल्यू के अनुसार, समाधान के तहत स्टार्टर मोटर बदली जाएगी, और कुछ वाहनों में नई बैटरी लगाने की भी जरूरत पड़ सकती है।
जर्मनी में ग्राहकों को सलाह दी गई है कि वे इंजन स्टार्ट करने के बाद कार को बिना निगरानी के चालू न छोड़ें। वाहन मालिकों से कहा गया है कि वे आधिकारिक रिकॉल डेटाबेस में अपना VIN नंबर जांचें और जरूरत पड़ने पर डीलरशिप में अपॉइंटमेंट लें। 

BMW Issues Urgent Global Recall Warns Drivers of Engine Start Failure and Fire Hazard
2025 BMW 2 Series Gran Coupe - फोटो : BMW
क्या यह अमेरिका में हुए रिकॉल से जुड़ा है?
यह घोषणा हाल ही में अमेरिका में हुए रिकॉल के बाद आई है, जहां उत्तरी अमेरिका की बीएमडब्ल्यू ने स्टार्टर ओवरहीटिंग और आग के जोखिम को लेकर 87,394 वाहनों को वापस मंगाया था। हालांकि दोनों मामलों के बीच आधिकारिक तौर पर कोई सीधा संबंध नहीं बताया गया है। लेकिन मॉडलों और खामी के विवरणों में समानता ने ध्यान खींचा है। 

जर्मन ऑटो उद्योग के लिए यह कितना बड़ा झटका है?
यह घटनाक्रम जर्मन कार निर्माताओं के सामने पहले से मौजूद चुनौतियों को और बढ़ाता है। बीते वर्षों में उन्हें उत्सर्जन घोटालों, सॉफ्टवेयर समस्याओं और इलेक्ट्रिक वाहनों की बैटरी से जुड़े मुद्दों का सामना करना पड़ा है। साथ ही चीन में धीमी मांग और वैश्विक स्तर पर बढ़ती प्रतिस्पर्धा भी दबाव बढ़ा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed