{"_id":"637e26b9bdbbac3efc69d37d","slug":"buying-tata-tiago-has-become-expensive-company-has-increased-the-price-of-some-variants-by-rs-20-000","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Tata Tiago Price Hike: टाटा टियागो खरीदना हुआ महंगा, कंपनी ने कुछ वैरिएंट की कीमत में 20 हजार रुपये इजाफा किया","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Tata Tiago Price Hike: टाटा टियागो खरीदना हुआ महंगा, कंपनी ने कुछ वैरिएंट की कीमत में 20 हजार रुपये इजाफा किया
देश की तीसरी सबसे बड़ी वाहन निर्माता टाटा की ओर से हैचबैक टियागो की कीमतों को बढ़ा दिया गया है। कंपनी ने हैचबैक के कुछ वैरिएंट्स की कीमतों में ही इजाफा किया है। कीमत बढ़ने के बाद अब इसके सबसे सस्ते वैरिएंट की शुरुआत 5.45 लाख रुपये से होगी। इस खबर में टियागो के सभी वैरिएंट्स की कीमत की जानकारी दी जा रही है।
सबसे सस्ते वैरिएंट की कितनी बढ़ी कीमत
2 of 6
For Reference Only
- फोटो : tata motors
टाटा टियागो का सबसे सस्ता वैरिएंट एक्सई है। इस वैरिएंट अब एक्स शोरूम कीमत पांच लाख 44 हजार 900 रुपये है। जबकि कीमतों में बढ़ोतरी से पहले इसकी एक्स शोरूम कीमत 539000 रुपये थी। इसकी कीमत में पांच हजार रुपये का इजाफा किया गया है।
टियागो के एक्सटी वैरिएंट के दाम में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी की गई है। इसके नए दाम 619900 रुपये हो गए हैं जबकि बढ़ोतरी से पहले इसकी एक्स शोरूम कीमत 599900 रुपये थी। इसके दाम में बीस हजार रुपये की बढ़ोतरी की गई है। मैनुअल एक्सटी के साथ ही ऑटोमैटिक एक्सटीए के दाम में भी इतनी ही बढ़ोतरी हुई है।
कंपनी ने सिर्फ एक ही वैरिएंट के दाम में बढ़ोतरी नहीं की है। जिस वैरिएंट के दाम में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है उसमें एक्सटी RHYTHM वैरिएंट है। इसकी एक्स शोरूम कीमत 649900 रुपये है। इसके अलावा एक्सजेड और एक्सजेडए वैरिएंट को लिस्ट से हटा दिया गया है। लेकिन एक्सजेड प्लस, एक्सजेडए प्लस, एक्सजेड प्लस डीटी और एक्सजेडए प्लस डीटी वैरिएंट मिलते रहेंगे।
एक्सटीओ वैरिएंट के दाम में पांच हजार रुपये, एनआरजी एक्सटी के दाम में आठ हजार रुपये, एनआरजी के दाम में सात हजार रुपये, एक्सजेड प्लस के दाम में सात हजार रुपये, एक्सजेड प्लस डीटी के दाम में आठ हजार रुपये, एनआरजी एएमटी के दाम में सात हजार रुपये, एक्सजेडए प्लस के दाम में सात हजार रुपये और एक्सजेडए प्लस डीटी के दाम में आठ हजार रुपये की बढ़ोतरी की गई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।