{"_id":"64c5d5484cabc2d7e00ee747","slug":"first-car-to-buy-these-cars-from-maruti-tata-hyundai-renault-can-be-a-better-option-2023-07-30","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"First Car: खरीदनी है पहली गाड़ी, मारुति, टाटा, ह्यूंदै, रेनो की यह कारें हो सकती हैं बेहतर विकल्प","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
First Car: खरीदनी है पहली गाड़ी, मारुति, टाटा, ह्यूंदै, रेनो की यह कारें हो सकती हैं बेहतर विकल्प
Sun, 30 Jul 2023 12:16 PM IST
समीर गोयल
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: समीर गोयल
Updated Sun, 30 Jul 2023 12:16 PM IST
सार
पहली बार कार खरीदने से पहले व्यक्ति के मन में कई तरह के सवाल होते हैं। लेकिन पहली बार कार खरीदने के लिए कौन सी कारें बेहतर विकल्प हो सकती हैं। आइए जानते हैं।
विज्ञापन
For Reference Only
- फोटो : tata motors
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अक्सर जब कोई व्यक्ति पहली बार कार खरीदने का मन बनाता है, तो वह कई लोगों से सलाह लेता है। लेकिन किस कार को फाइनल करना है, यह आसान नहीं होता। हम इस खबर में आपको कुछ ऐसी कारों की जानकारी दे रहे हैं, जिनको पहली बार खरीदने में आपको किसी तरह की परेशानी नहीं होगी।
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
होती है मुश्किल
जब भी किसी व्यक्ति को पहली बार कार खरीदनी होती है तो असल में उसे यह समझ नहीं आता है कि उसे किस कार को खरीदना चाहिए। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि काफी तैयारी के बाद भी कौन सा विकल्प सबसे बेहतर होगा, यह समझ नहीं आता। लेकिन एवरेज, लुक्स, फीचर्स और सेफ्टी के साथ आने वाली कारें सबसे बेहतर विकल्प होती हैं।
यह भी पढ़ें - Car Number Plate Meaning: वाहनों की नंबर प्लेट के रंग में छिपा होता है बड़ा राज, क्या जानते हैं आप

- फोटो : maruti suzuki
मारुति एस प्रेसो
मारुति की ओर से एस प्रेसो को एसयूवी की तरह डिजाइन के साथ पेश किया जाता है। इसमें सात इंच की इंफोटेनमेंट टचस्क्रीन, रिमोट की-लैस एंट्री, स्पीड अलर्ट सिस्टम, एयरबैग, एबीएस, ईबीडी जैसे फीचर्स के साथ इसकी एक्स शोरुम कीमत 4.27 लाख रुपये है।
यह भी पढ़ें - How To Check Oil Level: अपनी कार को बड़े नुकसान से बचाएं, जानें इंजन ऑयल चेक करने का सही तरीका

मारुति वैगन आर
मारुति की ओर से दूसरे विकल्प के तौर पर वैगन आर को खरीदा जा सकता है। यह देश में सबसे ज्या पसंद की जाने वाली हैचबैक कार भी है। इसमें की-लैस एंट्री, एयरबैग, एबीएस, ईबीडी, स्पीड अलर्ट सिस्टम, रिवर्स पार्किंग सेंसर, सात इंच की इंफोटेनमेंट टचस्क्रीन के साथ ही बेहतरीन ऊंचाई मिलती है, जो ज्यादा हाइट के लोगों के लिए बेहतर विकल्प साबित होती है। इसकी कीमत 5.52 लाख रुपये है।
यह भी पढ़ें - Base Variant Car: क्या फायदे का सौदा है कार का बेस वैरिएंट खरीदना, कीमत और फीचर्स में होता है फर्क

- फोटो : renault india
रेनो क्विड
रेनो की ओर से क्विड को एंट्री लेवल हैचबैक के तौर पर पेश किया जाता है। इसे भी एसयूवी की तरह लुक दिया गया है। इसमें भी मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के विकल्प मिलते हैं। साथ ही इसमें ड्यूल एयरबैग, आठ इंच इंफोटेनमेंट सिस्टम और कई फीचर्स दिए जाते हैं। इसकी कीमत 4.7 लाख रुपये एक्स शोरुम से शुरू होती है।
यह भी पढ़ें -Electric Car And Bike: बिना खरीदे करें इलेक्ट्रिक कार और बाइक की सवारी, यह कंपनी दे रही शानदार ऑफर