{"_id":"6382ea9140fdcb0c34120e19","slug":"honda-launch-new-activa-7g-soon-in-india-will-get-big-updates-engine-tyre","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Honda Activa: होंडा ला सकती है एक्टिवा 7जी, मिलेंगे बड़े अपडेट्स, इंजन में भी होगा बदलाव","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Honda Activa: होंडा ला सकती है एक्टिवा 7जी, मिलेंगे बड़े अपडेट्स, इंजन में भी होगा बदलाव
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: समीर गोयल
Updated Sun, 27 Nov 2022 10:44 AM IST
सार
होंडा की ओर से जल्द ही एक्टिवा का नया वर्जन लाया जा सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी एक्टिवा 7जी लाने की तैयारी कर रही है।
जापानी कार कंपनी होंडा जल्द ही भारतीय बाजार में नया एक्टिवा ला सकती है। एक्टिवा 7जी में मौजूदा वर्जन के मुकाबले कई बड़े बदलाव किए जा सकते हैं। हम इस खबर में बता रहे हैं कि नए होंडा एक्टिवा 7जी में कंपनी की ओर से क्या बड़े बदलाव किए जा सकते हैं।
Trending Videos
इंजन में होगा बदलाव?
2 of 6
For Reference Only
- फोटो : सोशल मीडिया
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक होंडा की ओर से जल्द ही एक्टिवा का नया वर्जन लाया जा सकता है। कंपनी एक्टिवा 7जी को भारत में पेश करने की तैयारी कर रही है। इसमें सबसे बड़ा बदलाव इंजन में हो सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी 7जी एक्टिवा में पेट्रोल इंजन के अलावा हाइब्रिड इंजन दे सकती है। इसमें 109 सीसी का हाइब्रिड इंजन दिया जा सकता है जिसे एक बैटरी से जोड़ा जाएगा।
अगर कंपनी की ओर से नए एक्टिवा 7जी में हाइब्रिड इंजन दिया जाता है तो निश्चित तौर पर स्कूटर का एवरेज काफी बेहतर हो जाएगा। हाइब्रिड के साथ ही कंपनी नए एक्टिवा में आइडल स्टार्ट/स्टॉप तकनीक को भी दे सकती है। जिससे स्कूटर थोड़ी देर खड़े रहने पर बंद हो जाएगा और क्लच दबाते ही स्टार्ट हो जाएगा। इससे भी एवरेज में सुधार होगा।
रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी एक्टिवा 7जी में मौजूदा के मुकाबले ज्यादा चौड़े टायर्स दे सकती है। बड़े व्हील्स और ज्यादा चौड़े टायर्स की बदौलत स्कूटर की हेंडलिंग में काफी सुधार हो सकता है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक एक्टिवा 7जी में नया और बेहतर इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया जा सकता है। मौजूदा एक्टिवा में एनालॉग इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया जाता है। लेकिन नए एक्टिवा में कंपनी डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर को दे सकती है। इससे ना सिर्फ दिखने में बेहतर होगा बल्कि अन्य कंपनियों के स्कूटर की तरह ही एक्टिवा भी अपडेट होगा। इसके अलावा कंपनी इसमें ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, हाइब्रिड स्विच जैसे कई फीचर्स को भी ऑफर कर सकती है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।