{"_id":"63b7cd27d3b39f18e22eaaa3","slug":"if-you-ride-your-bike-after-a-long-time-keep-these-things-in-mind-and-bike-will-start-easily","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Bike Care Tips: लंबे समय बाद करनी है बाइक की सवारी, इन बातों का रखें ध्यान, मिनटों में स्टार्ट होगी बाइक","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Bike Care Tips: लंबे समय बाद करनी है बाइक की सवारी, इन बातों का रखें ध्यान, मिनटों में स्टार्ट होगी बाइक
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: समीर गोयल
Updated Fri, 06 Jan 2023 01:14 PM IST
सार
अगर आप अपनी बाइक को लंबे समय तक नहीं चलाते हैं तो बाइक में कई चीजों में परेशानी आ सकती है। इसलिए जब भी बाइक को लंबे समय बाद चलाएं तो किन बातों का ध्यान रखें। आइए जानते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
For Reference Only
- फोटो : सोशल मीडिया
Link Copied
सर्दियों के मौसम में, बारिश के समय और कभी-कभी ज्यादा गर्मी में भी लोग बाइक की जगह दूसरे साधनों का उपयोग करते हैं। ऐसे में लंबे समय तक बाइक खड़ी रहती है जिससे कई पार्ट्स में परेशानी भी आने का खतरा होता है। हम इस खबर में आपको कुछ ऐसी बातों की जानकारी दे रहे हैं जिसे ध्यान रखते हुए आप लंबे समय बाद भी अपनी बाइक को आसानी से स्टार्ट कर चला सकते हैं।
Trending Videos
चेक करें पेट्रोल
2 of 5
For Reference Only
- फोटो : सोशल मीडिया
अक्सर ऐसा होता है कि जब बाइक को काफी लंबे वक्त तक चलाया ना जाए तो बाद में इस बात का ध्यान नहीं रहता। कई बार जब हम बाइक को चलाते हैं तो स्टार्ट करने के लिए सेल्फ या किक लगाते रह जाते हैं, लेकिन बाइक स्टार्ट नहीं होती। इसलिए लंबे समय के बाद जब बाइक को चलाएं तो पहले टंकी में पेट्रोल चेक कर लें। हो सकता है कि आप बाइक खड़ी करने से पहले पेट्रोल डलवाना भूल गए हों।
काफी वक्त तक बाइक ना चलाने पर बाइक पर धूल और मिट्टी जमने लगती है। कई बार मिट्टी इंजन और उसके आस-पास मोटी परत बना लेती है और स्पार्क प्लग के गंदा होने जैसे कुछ कारणों से बाइक स्टार्ट करने करने में परेशानी आती है। अक्सर ठंड के समय पेट्रोल भी इंजन तक आसानी से नहीं जाता। इसलिए जब भी बाइक आसानी से स्टार्ट ना हो तो चोक लगाना बेहतर होता है। इससे बाइक जल्दी स्टार्ट हो जाती है।
अगर बाइक में पेट्रोल है और आपने मिट्टी को भी बाइक से हटा दिया है और फिर भी बाइक स्टार्ट करने में परेशानी हो रही हो तो आप बाइक को फिर से मेन स्टैंड पर खड़ा कर दें। इसके बाद दूसरे तीसरे गियर में बाइक को डाल दें। अब बाइक का पीछे का टायर घुमाने की कोशिश करें। गियर में होने के कारण यह आसानी से नहीं घूमेगा लेकिन थोड़ी मेहनत करके इसे घुमाएं और बाइक को स्टार्ट कर लें।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।