{"_id":"637dd408180e136af223ea6c","slug":"maruti-will-bring-three-new-cars-next-year-know-what-will-be-the-features-and-rival-details","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Maruti New Cars: अगले साल मारुति लाएगी तीन नई कारें, जानें क्या होगी खासियत और किनसे होगा मुकाबला","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Maruti New Cars: अगले साल मारुति लाएगी तीन नई कारें, जानें क्या होगी खासियत और किनसे होगा मुकाबला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: समीर गोयल
Updated Wed, 23 Nov 2022 01:39 PM IST
सार
मारुति की ओर से तीन सेगमेंट में तीन नई कारों को अगले साल लाया जा सकता है। इन कारों में क्या खासियत होगी और किनसे मुकाबला होगा, आइए जानते हैं।
विज्ञापन
1 of 4
For Reference Only
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
देश की सबसे बड़ी कार निर्माता मारुति लगातार अपने पोर्टफोलियो को बढ़ा रही है। कई मौजूदा कारों के हाइब्रिड, सीएनजी वैरिएंट को लॉन्च कर रही है तो कुछ के फेसलिफ्ट वर्जन पेश किए गए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी अगले साल एक नहीं बल्कि तीन नई कारों को पेश करने की तैयारी कर रही है।
मारुति जिम्नी
2 of 4
For Reference Only
- फोटो : सोशल मीडिया
साल 2020 के ऑटो एक्सपो में सबसे पहली बार इस एसयूवी को दिखाया गया था। हालांकि तब शोकेस की गई जिम्नी तीन डोर वाली थी लेकिन अब मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी इसके फाइव डोर वाले वर्जन को अगले साल पेश करने की तैयारी कर रही है। कई मौकों पर इसके टेस्टिंग वैरिएंट को स्पॉट किया जा चुका है। पूरी तरह से ढके होने के बाद भी इसके डिजाइन और खूबियों की जानकारी सामने आ रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इसकी संभावित कीमत दस लाख रुपये के आस-पास हो सकती है। भारत में लॉन्च होने के बाद इसका सीधा मुकाबला महिंद्रा थार, फोर्स गुरखा जैसी दमदार एसयूवी से होगा।
एसूयवी के अलावा मारुति की ओर से अगले साल एमपीवी सेगमेंट में भी नई कार को पेश किया जा सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी की ओर से जिस नई एमपीवी को लाने की तैयारी की जा रही है उसे प्रीमियम एमपीवी कैटेगरी में लाया जा सकता है। नई एमपीवी को अर्टिगा के ऊपर पोजिशन किया जाएगा। तीन रो और सात सीटर एमपीवी को टोयोटा की नई इनोवा हाईक्रॉस के प्लेटफॉर्म पर ही बनाया जा सकता है। इसके साथ ही इसमें पावर कंट्रोल्ड सीट्स, ड्यूल जोन ऑटो एसी, जैसी कई खूबियों के साथ लाया जा सकता है। लॉन्च होने के बाद भारतीय बाजार में इसका सीधा मुकाबला टोयोटा की नई इनोवा हाईक्रॉस, टाटा सफारी, महिंद्रा एक्सयूवी और हुंडई अल्काजार जैसी कारों से होगा।
कंपनी की नई प्रीमियम हैचबैक बलेनो को भी कुछ समय पहले फेसलिफ्ट किया गया है। जिसके बाद इसके क्रॉसओवर मॉडल को लाने की तैयारी की जा रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक नई क्रॉसओवर में मौजूदा बलेनो वाला ही पावरट्रेन दिया जा सकता है। हालांकि इसमें बलेनो आरएस जैसे कई फीचर्स भी दिए जाने की उम्मीद है। भारतीय बाजार में इसकी कीमत करीब आठ से दस लाख रुपये के आस-पास हो सकती है। लॉन्च होने के बाद इसका मुकाबला बाजार में मौजूद टाटा पंच, निसान मैग्नाईट, रेनो काइगर और सिट्रॉएन सी3 जैसी छोटी एसयूवी से होगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।