सब्सक्राइब करें

Tata Tigor EV 2022: नई टाटा टिगोर ईवी ज्यादा फीचर्स और ड्राइविंग रेंज के साथ हुई लॉन्च, जानें कीमत और डिटेल्स

ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Wed, 23 Nov 2022 12:57 PM IST
विज्ञापन
Tata Motors launches New Tata Tigor EV 2022 in India Know Range Price Features Specs News in Hindi
Tata Tigor EV - फोटो : Tata Motors
देश की प्रमुख वाहन निर्माता कंपनी Tata Motors (टाटा मोटर्स) ने भारतीय बाजार में अपडेटेड Tata Tigor EV लॉन्च कर दी है। अब इसमें पिछले मॉडल की तुलना में ज्यादा ड्राइविंग रेंज और प्रीमियम फीचर्स मिलते हैं। 2022 Tigor EV को चार वैरिएंट्स, XE, XT, XZ+ और XZ+ Lux में बेचा जाएगा। जैसा कि नेक्सन ईवी प्राइम के साथ किया गया है, टाटा मोटर्स एक सॉफ्टवेयर अपडेट के जरिए मौजूदा टिगोर ईवी मालिकों के लिए एक फ्री-ऑफ-कॉस्ट फीचर अपडेट पैक की पेशकश कर रही है। 
Trending Videos
Tata Motors launches New Tata Tigor EV 2022 in India Know Range Price Features Specs News in Hindi
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया
कितनी है कीमत
नई Tata Tigor EV 2022 की शुरुआती कीमत 12.49 लाख रुपये रखी गई है। 

वैरिएंट्स के आधार पर एक्स-शोरूम कीमत:
  • XE - 12,49,000 रुपये
  • XT  - 12,99,000 रुपये
  • XZ+ - 13,49,000 रुपये
  • XZ+ LUX - 13,75,000 रुपये 
विज्ञापन
विज्ञापन
Tata Motors launches New Tata Tigor EV 2022 in India Know Range Price Features Specs News in Hindi
Tata Tigor EV - फोटो : Tata Motors
मिले नए फीचर्स
ग्राहक अपने वाहनों को मल्टी-मोड रीजनरेशन, iTPMS और टायर पंक्चर रिपेयर किट के साथ अपग्रेड करवा सकते हैं। इसके अलावा, मौजूदा XZ+ और XZ+ DT ग्राहक स्मार्टवॉच कनेक्टिविटी अपग्रेड भी हासिल कर सकते हैं। 20 दिसंबर 2022 से टाटा मोटर्स के किसी भी अधिकृत सर्विस सेंटर पर जाकर इस सर्विस का लाभ उठाया जा सकता है।

Tigor EV अब रेन-सेंसिंग वाइपर्स, ऑटो हेडलैंप्स और क्रूज कंट्रोल जैसे फीचर्स के साथ आती है। इसके अलावा, मल्टी-मोड रीजेन, कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी- जेडकनेक्ट, स्मार्टवॉच कनेक्टिविटी, आईटीपीएमएस और टायर पंचर रिपेयर किट को पूरे रेंज में स्टैंडर्ड तौर पर पेश किया जाएगा।

इंटीरियर
कॉस्मेटिक अपग्रेड में एक नया मैग्नेटिक रेड कलर स्कीम शामिल है जो पहले से ही ICE (आईसीई) इंजन वाले टिगोर में पेश किया जा रहा है। इसके अलावा, इंटीरियर में अब लैदरेट अपहोल्स्ट्री और लैदर रैप्ड स्टीयरिंग व्हील दिया गया है। 
Tata Motors launches New Tata Tigor EV 2022 in India Know Range Price Features Specs News in Hindi
Tata Tigor EV - फोटो : Tata Motors
मोटर, बैटरी और रेंज
अपडेटेड टिगोर ईवी में एआरएआई-प्रमाणित 315 किमी के रेंज का दावा किया गया है। जबकि आउटगोइंग टिगोर ईवी में 306 किमी की ड्राइविंग रेंज का दावा किया गया था। रियल वर्ल्ड ड्राइविंग रेंज के मामले में कुछ मामूली सुधार मिलने की उम्मीद है। बैटरी पैक को धूल और पानी के प्रतिरोध के लिए IP67 रेट किया गया है और इसकी क्षमता 26 kWh है। Tigor EV का इलेक्ट्रिक मोटर 75 Ps का अधिकतम पावर और 170 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। 
विज्ञापन
Tata Motors launches New Tata Tigor EV 2022 in India Know Range Price Features Specs News in Hindi
Tata Tigor EV - फोटो : Tata Motors
ईवी लीडर
टाटा मोटर्स इस समय भारतीय बाजार में इलेक्ट्रिक वाहन सेगमेंट की लीडर है। उनके पास इलेक्ट्रिक वाहनों का सबसे बड़ा लाइन-अप है। उनके पोर्टफोलियो में Tigor EV, Tiago EV, Nexon EV Prime और Nexon EV Max जैसी इलेक्ट्रिक कारें हैं। टाटा पैसेंजर इलेक्ट्रिक मोबिलिटी लिमिटेड और टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स लिमिटेड के प्रबंध निदेशक शैलेश चंद्रा ने कहा, "ईवी उद्योग में जबरदस्त बढ़ोतरी देखी जा रही है और यह भारतीय बाजार में लोकप्रियता हासिल कर रहा है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed