सब्सक्राइब करें

Budget 2023: अब विदेशी कारें होंगी और महंगी, वित्त मंत्री ने बजट में लग्जरी कारों पर की यह घोषणा

ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: समीर गोयल Updated Wed, 01 Feb 2023 04:03 PM IST
सार

बजट 2023 पेश हो चुका है। सरकार की ओर से ऑटोमोबाइल सेक्टर के लिए कुछ घोषणाएं की गई हैं। इन घोषणाओं में विदेशी कारों पर भी टैक्स को बढ़ाया गया है। अब विदेशी लग्जरी कारों को लाना कितना महंगा होगा। आइए जानते हैं।

विज्ञापन
Now foreign cars will be more expensive, FM made this announcement on luxury foreign cars in the budget
For Reference Only - फोटो : lamborghini

ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री को आम बजट 2023 से ज्यादा कुछ नहीं मिला। जहां इलेक्ट्रिक कारों की बैटरी को सस्ता किया गया वहीं विदेश से लग्जरी महंगी कारों को मंगवाना महंगा कर दिया गया है। हम इस खबर में बता रहे हैं के बजट 2023 के बाद लग्जरी विदेशी कारों को खरीदना कितना महंगा हो जाएगा।

Trending Videos

कौन सी कारें होंगी महंगी

Now foreign cars will be more expensive, FM made this announcement on luxury foreign cars in the budget
Ferrari F8 Tributo - फोटो : Ferrari

बजट 2023 में तीन सेगमेंट की कारों को महंगा कर दिया गया है। इनमें एसकेडी, सीबीयू और इलेक्ट्रिक सीबीयू वाहन शामिल हैं। इन तीनों सेगमेंट की कारें बजट में घोषणा के बाद महंगी हो जाएंगी।

यह भी पढ़ें -Electric Car And Bike: बिना खरीदे करें इलेक्ट्रिक कार और बाइक की सवारी, यह कंपनी दे रही शानदार ऑफर

विज्ञापन
विज्ञापन

कितनी महंगी होंगी

Now foreign cars will be more expensive, FM made this announcement on luxury foreign cars in the budget
2023 Aston Martin V12 Vantage Roadster - फोटो : Aston Martin

विदेशों से इंपोर्ट की जाने वाली लग्जरी और महंगी कारों की कीमत अब और ज्यादा हो जाएगी। सरकार ने बजट में बताया है कि सेमी नॉक्ड डाउन सेगमेंट में आईसीई और इलेक्ट्रिक कारों पर अब 35 प्रतिशत ड्यूटी लगेगी। कम्प्लीट बिल्ट यूनिट यानि कि सीबीयू के तौर पर विदेश से आने वाली कारों पर अब 70 प्रतिशत ड्यूटी लगेगी। तीसरे सेगमेंट में सीबीयू के तौर पर आने वाली इलेक्ट्रिक सेगमेंट की कारें हैं इन्हें भी खरीदना अब महंगा हो जाएगा।

यह भी पढ़ें - Air Pollution: बढ़ते प्रदूषण के बीच कैसे चलाएं कार, अपनाएं ये तीन टिप्स नहीं होगी परेशानी

सरकार ने रखी शर्त

Now foreign cars will be more expensive, FM made this announcement on luxury foreign cars in the budget
For Reference Only - फोटो : अमर उजाला

इन तीनों सेगमेंट के विदेशी वाहनों को भारत लाने पर सरकार ने भले ही ड्यूटी बढ़ा दी है। लेकिन सरकार की ओर से इसमें कुछ शर्तों को भी जोड़ा गया है। तीन हजार सीसी के पेट्रोल इंजन और ढाई हजार सीसी के डीजल इंजन या फिर 40 हजार अमेरिकी डॉलर से ज्यादा महंगी कारों पर अब 70 फीसदी ड्यूटी लगाई जाएगी। वहीं इलेक्ट्रिक सीबीयू कारें जिनकी कीमत 40 हजार अमेरिकी डॉलर या उससे ज्यादा होगी उनपर भी 60 की जगह 70 प्रतिशत ड्यूटी लगेगी।

यह भी पढ़ें - Credit Score: क्या होता है क्रेडिट स्कोर, कार खरीदने में क्यों होता है जरूरी, समझें पूरा गणित
 

विज्ञापन

तीनों सेगमेंट में मिली थोड़ी राहत

Now foreign cars will be more expensive, FM made this announcement on luxury foreign cars in the budget
For Reference Only - फोटो : अमर उजाला

अभी तक सरकार विदेश से इंपोर्ट की जाने वाली कारों के ऊपर कस्टम ड्यूटी के तौर पर एसडब्ल्यूएस यानि कि सोशल वेलफेयर सरचार्ज वसूलती थी। जिसे अब खत्म कर दिया गया है। पहले सीकेडी यूनिट वाली कारों पर 30 फीसदी ड्यूटी के अलावा तीन फीसदी सोशल वेलफेयर सरचार्ज लगता था, जिसे अब जीरो कर दिया गया है। वहीं आईसीई और इलेक्ट्रिक सीबीयू कारों पर 60 फीसदी ड्यूटी के साथ छह फीसदी का एसडब्ल्यूएस लगाया जाता था, लेकिन अब इसे भी पूरी तरह से हटा दिया गया है और ड्यूटी को 70 प्रतिशत कर दिया गया है।
 

यह भी पढ़ें - Car Resale: कार बेचने की कर रहे हैं तैयारी, जानें इन पांच तरीकों से मिलेगी ज्यादा कीमत

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed