{"_id":"63db8a8055f8bd101d3a9d75","slug":"ola-electric-will-launch-new-ev-know-on-which-date-company-will-bring-new-electric-scooter-2023-02-02","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Ola New Scooter: ओला करेगी एक और धमाका, जानें किस तारीख को ला सकती है नया इलेक्ट्रिक स्कूटर","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Ola New Scooter: ओला करेगी एक और धमाका, जानें किस तारीख को ला सकती है नया इलेक्ट्रिक स्कूटर
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: समीर गोयल
Updated Thu, 02 Feb 2023 03:38 PM IST
सार
ओला इलेक्ट्रिक की ओर से जल्द ही एक और नया इलेक्ट्रिक स्कूटर भारतीय बाजार में लाया जा सकता है। नए उत्पाद को लेकर कंपनी की ओर से क्या जानकारी सामने आई है। आइए जानते हैं।
विज्ञापन
1 of 6
For Reference Only
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
देश की प्रमुख इलेक्ट्रिक दो पहिया वाहन निर्माता ओला इलेक्ट्रिक की ओर से जल्द ही भारतीय बाजार में नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लाया जा सकता है। कंपनी की ओर से इसकी जानकारी दी गई है। हम इस खबर में बता रहे हैं कि कंपनी कब नया उत्पाद लाने जा रही है और मौजूदा समय में ओला के पोर्टफोलियो में कितने इलेक्ट्रिक स्कूटर हैं।
ओला लाएगी नया प्रोडक्ट
2 of 6
ओला मूव ओएस 3 सॉफ्टवेयर अपडेट
- फोटो : ola
ओला की ओर से जानकारी दी गई है कि कंपनी जल्द ही नया प्रोडक्ट भारतीय बाजार में पेश करने वाली है। कंपनी के सीईओ और फाउंडर भाविश अग्रवाल की ओर से इसकी जानकारी साझा की गई है।
ओला के सीईओ और फाउंडर भाविश अग्रवाल की ओर से सोशल मीडिया पर इस बारे में जानकारी दी गई है। उन्होंने एक फोटो शेयर की जिसमें नए स्कूटर की झलक दिखाई दे रही है और नौ फरवरी की तारीख के साथ दोपहर दो बजे के समय की जानकारी दी गई है। इसके साथ उन्होंने लिखा है कि नौ फरवरी को दोपहर दो बजे प्रोडक्ट की घोषणा की जाएगी।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी की ओर से सबसे सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर पेश किया जा सकता है। फिलहाल कंपनी की ओर से सबसे सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर के तौर पर एसवन एयर को ऑफर किया जाता है। लेकिन उम्मीद जताई जा रही है कि कंपनी इससे भी सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर नौ फरवरी को पेश कर सकती है। अगर ऐसा होता है तो बाजार में 110 सीसी के कई स्कूटर्स को ओला के नए इलेक्ट्रिक स्कूटर से मुकाबला करना होगा।
ओला के पोर्टफोलियो में फिलहाल तीन इलेक्ट्रिक स्कूटर शामिल हैं। इनमें ओला एसवन प्रो, एसवन और एसवन एयर हैं। ओला एसवन एयर कंपनी की ओर से फिलहाल इलेक्ट्रिक स्कूटर के तौर पर सबसे सस्ता विकल्प है। मिड रेंज में कंपनी ओला एसवन को ऑफर करती है और प्रीमियम स्कूटर के तौर पर कंपनी एसवन प्रो की बिक्री करती है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।