{"_id":"63393a5463db2202610a1ab6","slug":"prepare-the-car-for-winter-with-these-five-ways-there-will-be-no-problem","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Car Care Tips: सर्दियों के लिए कार को इन पांच तरीकों के साथ करें तैयार, नहीं होगी कोई परेशानी","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Car Care Tips: सर्दियों के लिए कार को इन पांच तरीकों के साथ करें तैयार, नहीं होगी कोई परेशानी
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: समीर गोयल
Updated Sun, 02 Oct 2022 01:06 PM IST
सार
जल्द ही उत्तर भारत में सर्दी का मौसम शुरू हो जाएगा। गर्मी की ही तरह सर्दी के मौसम में भी कार की देखभाल जरूरी हो जाती है। ऐसा ना करने पर ठंड के मौसम में आपको परेशानी भी हो सकती है।
विज्ञापन
1 of 6
सर्दियों में चलाएं कार
- फोटो : सोशल मीडिया
Link Copied
उत्तर भारत में हर साल कड़ाके की ठंड पड़ती है। अगर आप भी चाहते हैं कि इस मौसम में आपकी कार आपका साथ दे। तो हम ऐसे पांच तरीके इस खबर में आपको बतााने जा रहे हैं जिनको ध्यान रखकर आप अपनी कार को खराब होने से तो बचा ही सकते हैं। साथ ही खुद को ठंड के मौसम में किसी भी तरह की परेशानी से दूर रख सकते हैं।
Trending Videos
बैटरी का रखें ध्यान
2 of 6
बैटरी का चिन्ह
- फोटो : सोशल मीडिया
सर्दी के मौसम में कार की बैटरी का भी ध्यान रखना जरूरी होता है। ठंड के कारण कार ठंडी हो जाती है और इसे स्टार्ट करने में परेशानी होती है। इसलिए बैटरी का सही तरीके से काम करना जरूरी हो जाता है। अगर कार में बैटरी ज्यादा पुरानी हो गई है तो बेहतर होगा सर्दी शुरू होने से पहले नई बैटरी कार में लगाई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
फॉग लाइट लगवाएं
3 of 6
कार में फॉग लाइट
- फोटो : सोशल मीडिया
आजकल कई कारों में फॉग लाइट नहीं लगाई जाती। कार निर्माता कीमत कम रखने के लिए कार के सस्ते वैरिएंट्स में इन्हें ऑफर नहीं करती। लेकिन सर्दियों में इनकी ज्यादा जरूरत होती है। ये कार के आगे वाले बंपर के निचले हिस्से में लगाई जाती हैं जो धुंध के समय पर सड़क पर रोशनी देने का काम करती हैं। इसके कारण ड्राइवर को कार चलाने में आसानी होती है। अगर आपकी कार में भी फॉग लाइट नहीं हैं तो ठंड के शुरू होने से पहले जरूर लगवाएं।
सर्दियों में वाइपर का करें उपयोग
- फोटो : सोशल मीडिया
ऐसे मौसम में जब सड़क पर कुछ दिखाई ना दे तो वाइपर का उपयोग करना बेहतर होता है। कार में हीटर चलने के कारण और बाहर ठंड के कारण कई बार शीशे पर भाप जम जाती है। इसलिए जरूरी हो जाता है कि कार के वाइपर सही से काम करें। ऐसा ना होने पर भाप जमने से कार चलाने में परेशानी हो सकती है। अगर कार के वाइपर सही से काम नहीं कर रहे हैं तो इन्हें बदलना बेहतर होगा।
ठंड के मौसम में जब धुंध पड़ती है तो सड़क पर कार चलाते समय विजिबिलिटी काफी कम हो जाती है। ऐसे में कार चलाने में परेशानी होती है। कई बार विजिबिलिटी इतनी कम हो जाती है कि हमें रोड पर आगे या पीछे के वाहन की मौजूदगी का पता नहीं चलता। ऐसे में हादसा होने का खतरा भी ज्यादा हो जाता है। धुंध में अगर कार पर रिफ्लेक्टर टेप लगी हो तो लाइट रिफ्लेक्ट होने से हादसा होने का खतरा कम हो जाता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।