{"_id":"63392150a985d832c4799e68","slug":"save-your-car-from-major-damage-know-the-right-way-to-check-engine-oil","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"How To Check Oil Level: अपनी कार को बड़े नुकसान से बचाएं, जानें इंजन ऑयल चेक करने का सही तरीका","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
How To Check Oil Level: अपनी कार को बड़े नुकसान से बचाएं, जानें इंजन ऑयल चेक करने का सही तरीका
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: समीर गोयल
Updated Sun, 02 Oct 2022 11:09 AM IST
सार
कार को नुकसान से बचाने के लिए नियमित अंतराल पर इंजन ऑयल को चेक करना जरूरी होता है। ऐसा ना करने पर कार के इंजन में पार्ट्स खराब हो सकते हैं।
अगर आप भी अपनी कार को प्यार करते हैं। चाहते हैं कि वो सालों साल आपका साथ दे तो कार के इंजन ऑयल को नियमित अंतराल पर जरूर चेक करें। परेशान हैं क्योंकि आपको इसकी जानकारी नहीं है। इस खबर में हम आपको बता रहे हैं कि कार का इंजन ऑयल कैसे चेक किया जाए।
Trending Videos
समतल जगह पर खड़ी करें कार
2 of 6
एमजी जेडएस ईवी
- फोटो : सोशल मीडिया
जब भी कार का इंजन ऑयल चेक करना हो तो कार को समतल जगह पर खड़ी करें। ऐसा ना करने पर इंजन ऑयल एक जगह नहीं आएगा। इस स्थिति में चेक करने पर आपको गलत जानकारी ही मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
इंजन ठंडा होने का करें इंतजार
3 of 6
मर्सिडीज बेंज
- फोटो : सोशल मीडिया
जब भी कार स्टार्ट होती है तो इंजन अपनी क्षमता के साथ चलता है और कार के इंजन में ऑयल घूमता है। अगर आपको इंजन ऑयल चेक करना है तो सबसे पहले कार को बंद कर दें। करीब आधे घंटे में कार का इंजन पूरी तरह से ठंडा हो जाएगा और इंजन ऑयल भी एक जगह आ जाएगा।
कार के इंजन एरिया में एक पीले रंग की डिप स्टिक होती है। ज्यादातर कारों में ये बिल्कुल बीच में इंजन के ऊपर होती है। इसे पकड़कर बाहर की ओर खींचें और निचले हिस्से पर दो पाइंट के बीच ऑयल लगा होगा। इस ऑयल को पोंछकर वापिस डिप स्टिक को उसकी जगह डालें।
पोंछने के बाद डिप स्टिक को अंदर डालें। इसके बाद पांच से दस सेकेंड रूक जाएं। अब फिर से डिप स्टिक को बाहर निकालें और ऑयल मार्क को देखें। निचले हिस्से में दो पाइंट होते हैं जिन्हें ऑयल मार्क कहा जाता है। निचले हिस्से पर ऑयल हो तो कार में इंजन ऑयल कम होता है और ऊपर वाले पाइंट पर हो तो इंजन ऑयल पूरा होता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।