{"_id":"635baf52d0c70b51bc7f9b04","slug":"prices-of-kia-cars-with-best-features-may-increase-soon-know-which-mpv-meets-the-challenge-of-kia-karens","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Kia Carens Price Hike: कैरेंस के दामों में जल्द हो सकती है बढ़ोतरी, जानें किन एमपीवी से मिलती है चुनौती","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Kia Carens Price Hike: कैरेंस के दामों में जल्द हो सकती है बढ़ोतरी, जानें किन एमपीवी से मिलती है चुनौती
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: समीर गोयल
Updated Fri, 28 Oct 2022 04:19 PM IST
सार
किया की ओर से सात सीटर वाली कैरेंस के दामों में बढ़ोतरी की तैयारी हो रही है। कंपनी जल्द ही इस एमपीवी के दामों में बढ़ोतरी कर सकती है।
विज्ञापन
1 of 9
किया कैरेंस
- फोटो : kia india
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
साउथ कोरियाई कार कंपनी किया ने भारतीय बाजार में काफी कम समय में अपनी मजबूत जगह बना ली है। कंपनी की सात सीटर एमपीवी कैरेंस ने भी बजट एमपीवी सेगमेंट में अपनी जगह बनाई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी जल्द ही कैरेंस के दामों में बढ़ोतरी कर सकती है।
कब हुई लॉन्च
2 of 9
किया कैरेंस
- फोटो : kia india
भारतीय बाजार में किया ने अपनी सात सीटर एमपीवी कैरेंस को फरवरी 2022 में पेश किया था। तभी से ही इस एमपीवी को भारतीय ग्राहकों ने काफी पसंद किया। कंपनी ने कार की शुरूआती एक्स शोरूम कीमत 8.99 लाख रुपये रखी थी।
लॉन्च के बाद कंपनी ने एक बार कैरेंस के दामों में बढ़ोतरी की है। अप्रैल महीने में इसके दाम में 70 हजार रुपये तक की बढ़ोतरी की गई थी। जिसके बाद इसकी शुरूआती एक्स शोरूम कीमत 9.59 लाख रुपये हो गई थी।
हालांकि कंपनी की ओर से अभी इस बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जल्द ही इसके दामों में बढ़ोतरी की जा सकती है।
कैरेंस का बेस वैरिएंट प्रीमियम है जिसकी एक्स शोरूम कीमत 9.59 लाख रुपये है। इसके बाद प्रेस्टीज वैरिएंट आता है जिसकी एक्स शोरूम कीमत 10.69 लाख रुपये है। तीसरे नंबर पर प्रेस्टीज प्लस वैरिएंट है जिसकी एक्स शोरूम कीमत 13.90 लाख रुपये है। सेकेंड टॉप वैरिएंट लग्जरी है जिसकी एक्स शोरूम कीमत 15.30 लाख रुपये है। कैरेंस का टॉप वैरिएंट लग्जरी प्लस है और इसके लिए ग्राहकों को 16.60 लाख रुपये की एक्स शोरूम कीमत देनी होती है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।