{"_id":"64a123dedfa94b0de901b094","slug":"royal-enfield-domestic-sales-increase-and-export-dips-in-june-2023-know-month-on-month-sales-2023-07-02","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Royal Enfield Sales: रॉयल एनफील्ड की जून में घरेलू बाजार में रही मांग, निर्यात में हुई कमी, जानें डिटेल","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Royal Enfield Sales: रॉयल एनफील्ड की जून में घरेलू बाजार में रही मांग, निर्यात में हुई कमी, जानें डिटेल
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: समीर गोयल
Updated Sun, 02 Jul 2023 01:08 PM IST
सार
रॉयल एनफील्ड की जून महीने में भारतीय बाजार में मांग रही। लेकिन विदेशों में इसकी मांग में थोड़ी कमी आई। कंपनी ने जून महीने में कितनी यूनिट्स की बिक्री की है। आइए जानते हैं।
देश की प्रमुख दो पहिया वाहन निर्माता कंपनी रॉयल एनफील्ड की बाइक्स की जून महीने में काफी मांग रही। हम इस खबर में आपको बता रहे हैं कि कंपनी की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक पिछले महीने कितनी यूनिट्स की बिक्री हुई और विदेशी बाजार में कंपनी का कैसा हाल रहा।
Trending Videos
2 of 4
Royal Enfield Plant
- फोटो : Royal Enfield
कितनी हुई बिक्री
रॉयल एनफील्ड की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक कंपनी ने जून 2023 के दौरान कुल 77109 यूनिट्स की बिक्री की है। कंपनी ने घरेलू बाजार में बेहतर प्रदर्शन करते हुए 34 फीसदी की ग्रोथ हासिल की है। लेकिन पिछले महीने एक्सपोर्ट के मामले में कंपनी को थोड़ा नुकसान हुआ है। जून 2022 के मुकाबले कंपनी ने जून 2023 में -14 फीसदी की नेगेटिव ग्रोथ हासिल की।
Royal Enfield Brazil CKD Plant
- फोटो : Royal Enfield
कैसा रहा प्रदर्शन
कंपनी की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक जून 2023 में कंपनी ने कुल 77109 यूनिट्स की बिक्री की। इसमें घरेलू बाजार में 67495 यूनिट्स और 9614 यूनिट्स का एक्सपोर्ट किया। जबकि जून 2022 में कंपनी ने घरेलू बाजार में 50265 यूनिट्स की बिक्री की थी और 11142 यूनिट्स का एक्सपोर्ट किया था।
जल्द आ सकती हैं नई बाइक्स
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी जल्द ही नई बाइक्स को ला सकती है। इनमें हंटर 450, हिमालयन 450 जैसी बाइक्स हैं। कंपनी अपनी नई बाइक्स के साथ बाजार में अन्य कंपनियों को कड़ी चुनौती देने की तैयारी कर रही है। जानकारी के मुताबिक कंपनी आई इंजन वाली बाइक्स के साथ ही इलेक्ट्रिक बाइक पर भी तैयारी कर रही है। इसके साथ ही कंपनी लगातार अपना विस्तार कर रही है। हाल में ही कंपनी नेपाल में अपनी मौजूदगी दर्ज करा चुकी है। कंपनी ने नेपाल में लोकल असेंबली यूनिट और सीकेडी सुविधा की शुरूआत की है। इसके लिए कंपनी ने नेपाल की त्रिवेणी ग्रुप के साथ समझौता किया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।