फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

नए BS6 इंजन के साथ आई गांव और देहात की ये सबसे धाकड़ देसी SUV, मिलेगा DRL फीचर

Tue, 24 Mar 2020 02:39 PM IST
अवधेश कुमार ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अवधेश कुमार Updated Tue, 24 Mar 2020 02:39 PM IST
विज्ञापन
SUV Mahindra Bolero BS6 will be launched with major changes
Mahindra Bolero BS6 Engine - फोटो : Social Media
महिंद्रा एंड महिंद्रा कंपनी अपनी लोकप्रिय एसयूवी महिंद्रा बोलेरो को नए बीएस6 इंजन के साथ लॉन्च करने जा रही है। लॉन्चिंग से पहले ही कंपनी ने इसे डीलरशिप नेटवर्क के पास पहुंचाना शुरू कर दिया है। कंपनी ने अपनी इस गाड़ी में कई बदलाव किए हैं। बोलेरो में नए डिजाइन के फ्रंट ग्रिल के साथ ही LED डे टाइम रनिंग लाइट्स का प्रयोग किया गया है। साथ ही गाड़ी में नए डिजाइन का फ्रंट बंपर भी दिया गया है। 
SUV Mahindra Bolero BS6 will be launched with major changes
Mahindra Bolero BS6 Engine - फोटो : Social Media
यही नहीं कंपनी ने बोलेरो नाम के साथ ही बीएस6 का बैज भी लगाया है। बोलेरो के नए फॉग लैंप के साथ ही इसमें टेल लाइट्स को भी कंपनी ने पूरी तरह से बदल दिया है। हालांकि इसका डैशबोर्ड और अन्य फीचर्स पहले जैसे ही हैं।

 
SUV Mahindra Bolero BS6 will be launched with major changes
Mahindra Bolero BS6 Engine Front - फोटो : Social Media
यह एसयूवी 1.5 लीटर की क्षमता वाले 3-सिलिंडर युक्त ट्रर्बो चार्ज इंजन के साथ बाजार में आएगी। गाड़ी का इंजन 70 बीएचपी की दमदार पावर और 195 एनएम का टार्क जेनरेट करता है। साथ ही 5 स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स को भी शामिल किया गया है। इसके इंटीरियर में कंपनी ने खास बदलाव नहीं किए हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
SUV Mahindra Bolero BS6 will be launched with major changes
Mahindra Bolero (File Photo)
गाड़ी में पावर विंडो, सीट बेल्ट रिमाइंडर, रियर पार्किंग सेंसर, इलेक्ट्रॉनिक ब्रेकफोर्स डिस्ट्रीब्यूशन, डुअल फ्रंट एयरबैग, स्पीड अलर्ट सिस्टम, म्यूजिक सिस्टम, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कलस्टर और एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

 
विज्ञापन
SUV Mahindra Bolero BS6 will be launched with major changes
Mahindra Bolero - फोटो : Social
इसकी कीमत में भी बढ़ोतरी की गई है। जानकारी के मुताबिक इसकी एक्स-शोरूम कीमत 7.98 लाख से 10 लाख रुपये के बीच हो सकती है। हालांकि कंपनी की ओर से इस बात की कोई पुष्टि नहीं की गई है। कंपनी इसे चार वेरिएंट में लॉन्च करने जा रही है। इसमें एलएक्स, एसएलई, एसएलएक्स और जेडएलएक्स शामिल हैं।  
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed