{"_id":"63dced0147d4ca1c604b90ae","slug":"tata-motors-commences-deliveries-of-the-fastest-booked-ev-tiago-electric-in-india-know-price-and-features-2023-02-03","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Tata Tiago EV: टाटा ने दो हजार ग्राहकों को एकसाथ डिलीवर की टियागो इलेक्ट्रिक, जानें कीमत और खूबियां","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Tata Tiago EV: टाटा ने दो हजार ग्राहकों को एकसाथ डिलीवर की टियागो इलेक्ट्रिक, जानें कीमत और खूबियां
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: समीर गोयल
Updated Fri, 03 Feb 2023 04:50 PM IST
सार
टाटा मोटर्स ने एक साथ दो हजार लोगों को टियागो इलेक्ट्रिक की डिलीवरी दी है। कंपनी की ओर से इस कार को किस कीमत पर ऑफर किया जाता है और इसमें क्या फीचर्स मिलते हैं। आइए जानते हैं।
विज्ञापन
1 of 6
टाटा टियागो ईवी
- फोटो : Tata Motors
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
देश की प्रमुख कार निर्माता टाटा मोटर्स ने इलेक्ट्रिक सेगमेंट में कुछ समय पहले लॉन्च ही टियागो ईवी की डिलीवरी शुरू कर दी हैं। कंपनी की ओर से पहले बैच में दो हजार यूनिट्स की डिलीवरी दी गई है। हम इस खबर में बता रहे हैं कि कितने शहरों में इस इलेक्ट्रिक कार की डिलीवरी दी गई हैं और इसकी कीमत और फीचर्स क्या हैं।
शुरू हुई डिलीवरी
2 of 6
For Reference Only
- फोटो : सोशल मीडिया
टाटा की ओर से देश की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार टियागो इलेक्ट्रिक की डिलीवरी शुरू कर दी गई हैं। कंपनी ने पहले बैच में देश के 133 शहरों में इलेक्ट्रिक हैचबैक की डिलीवरी को शुरू किया है। कंपनी ने 22 सितंबर को कार की कीमतों का एलान किया था और 10 अक्टूबर 2022 से टियागो ईवी के लिए बुकिंग्स लेना शुरू कर दिया था और दिसंबर 2022 में इसकी टेस्ट ड्राइव शुरू की गई थीं।
टाटा पैसेंजर इलेक्ट्रिक मोबिलिटी के मार्केटिंग, सेल्स और रणनीती विभाग के प्रमुख विवेक श्रीवास्तव ने कहा कि टियागो ईवी के लॉन्च का उद्देश्य भारतीय इलेक्ट्रिक वाहन के बाजार में तेजी लाना था और हमें यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि हम इस उत्पाद के साथ सही रास्ते पर हैं। एक मजबूत ताकत के दम पर 133 शहरों में कारों की बिक्री जारी है। आज हम जिस सफलता का जश्न मना रहे हैं, उसके लिए इस ब्रांड में पूरा भरोसा है।
टियागो ईवी को दो बैटरी विकल्पों के साथ पेश किया गया है। इनमें से एक बैटरी 19.2 kWh की है और दूसरी बैटरी 24 kWh की है। 24 kWh वाली बैटरी को फुल चार्ज करने के बाद लगभग 315 किलोमीटर चलाया जा सकता है। जबकि 19.2 kWh बैटरी के साथ कार को 250 किलोमीटर की रेंज मिलती है।
टाटा टियागो ईवी फास्ट-चार्जिंग ऑप्शन को सपोर्ट करती है। डीसी फास्ट चार्जर का उपयोग करके बैटरी को सिर्फ 58 मिनट में 10 से 80 प्रतिशत तक चार्ज किया जा सकता है। यह, निश्चित रूप से, आदर्श और सबसे तेज चार्जिंग टाइम है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।