{"_id":"64852bddae1102eab3056413","slug":"tata-offers-huge-discount-on-cars-and-suvs-in-june-2023-tata-safari-tiago-tigor-harrier-nexon-altroz-2023-06-11","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Tata Cars Discount: टाटा की कारों पर मिल रही है शानदार छूट, जून में खरीदने पर होगा इतना फायदा","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Tata Cars Discount: टाटा की कारों पर मिल रही है शानदार छूट, जून में खरीदने पर होगा इतना फायदा
देश की प्रमुख कार निर्माता टाटा मोटर्स की ओर से जून महीने में कई कारों पर बेहतरीन डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है। हम इस खबर में आपको बता रहे हैं कि कंपनी की ओर से जून महीने में किस कार पर कितना डिस्काउंट या ऑफर दिया जा रहा है।
2 of 5
For Reference Only
- फोटो : tata motors
टाटा टियागो
कंपनी की ओर से सबसे कम कीमत में पेश की जाने वाली कारों में से एक टियागो पर जून महीने में 43 हजार रुपये तक बचाए जा सकते हैं। कंपनी इस कार के पेट्रोल वैरिएंट पर 10 हजार रुपये का एक्सचेंज और 20 हजार रुपये तक का कन्ज्यूमर डिस्काउंट दे रही है। लेकिन सबसे ज्यादा डिस्काउंट सीएनजी टिगोर पर दिया जा रहा है। इसपर 10 हजार रुपये का एक्सचेंज डिस्काउंट, कॉर्पोरेट डिस्काउंट के तौर पर तीन हजार रुपये और 30 हजार रुपये के कन्ज्यूमर डिस्काउंट दिए जा रहे हैं।
3 of 5
Tata Tigor Facelift
- फोटो : Tata Motors
टाटा टिगोर
टाटा की सेडान कार टिगोर पर भी जून महीने में 48 हजार रुपये का अधिकतम डिस्काउंट दिया जा रहा है। इसके पेट्रोल वैरिएंट्स पर 33 हजार रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है। लेकिन इसके सीएनजी वैरिएंट्स पर 48 हजार रुपये का डिस्काउंट मिल सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
टाटा अल्ट्रोज
- फोटो : tata motors
टाटा अल्ट्रोज
टाटा की प्रीमियम हैचबैक अल्ट्रोज पर भी जून महीने में 30 हजार रुपये की बचत की जा सकती है। कंपनी इस कार के डीजल वैरिएंट्स को खरीदने पर 30 हजार रुपये की बचत होगी और इसके पेट्रोल वैरिएंट्स पर 10 से 25 हजार रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है। कार के सीएनजी वैरिएंट पर किसी तरह का भी डिस्काउंट नहीं दिया जा रहा है।
विज्ञापन
5 of 5
टाटा सफारी और हैरियर
- फोटो : tata motors
टाटा हैरियर और सफारी
टाटा की एसयूवी हैरियर और सफारी पर भी जून महीने में अच्छा डिस्काउंट मिल रहा है। दोनों ही एसयूवी पर जून में 35 हजार रुपये के ऑफर और डिस्काउंट मिल रहे हैं। दोनों ही एसयूवी को एक्सचेंज बोनस के तौर पर 25 हजार रुपये और कॉर्पोरेट डिस्काउंट के तौर पर 10 हजार रुपये कम कीमत पर खरीदा जा सकता है। हालांकि यह डिस्काउंट्स शहर, शोरुम और वैरिएंट्स के मुताबिक अलग भी हो सकते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।