फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Compact SUV: इन दो नई कॉम्पैक्ट एसयूवी के बीच है मुकाबला, जानें इंजन, फीचर्स और सुरक्षा की डिटेल

Thu, 21 Sep 2023 12:14 PM IST
समीर गोयल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: समीर गोयल Updated Thu, 21 Sep 2023 12:14 PM IST
सार

भारतीय बाजार में दो नई कॉम्पैक्ट एसयूवी के बीच मुकाबला होता है। किस कंपनी की ओर से किस एसयूवी को ऑफर किया जाता है। आइए जानते हैं।

विज्ञापन
There is competition between these two new compact SUVs, know the details of engine, safety and features
Citroen C3 Aircross SUV - फोटो : Citroen India

भारत में कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में कई कंपनियों की ओर से अपने उत्पाद ऑफर किए जाते हैं। लेकिन हाल में लॉन्च हुई नई एसयूवी का किस एसयूवी के साथ मुकाबला होता है। हम इसकी जानकारी आपको इस खबर में दे रहे हैं। साथ ही यह भी बता रहे हैं कि इनमें कैसे फीचर्स और कितना दमदार इंजन मिलता है।

There is competition between these two new compact SUVs, know the details of engine, safety and features
Honda Elevate SUV - फोटो : Honda
किनके बीच मुकाबला
होंडा की ओर से हाल में ही एलीवेट एसयूवी को कॉम्पैक्ट एसयूवी के तौर पर लॉन्च किया गया है। जिसके बाद सिट्रॉएन ने भी सी3 एयरक्रॉस को भारतीय बाजार में उतारा है। दोनों ही एसयूवी कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में आती हैं।

यह भी पढ़ें -  Budget Cars: इन नौ सस्ती कारों में मिलता है बेहतरीन ग्राउंड क्लियरेंस, जानें इससे क्या होता है फायदा?
There is competition between these two new compact SUVs, know the details of engine, safety and features
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
कितना दमदार इंजन
होंडा एलीवेट में कंपनी की ओर से 1.5-लीटर DOHC i-VTEC पेट्रोल इंजन मिलता है। यह इंजन होंडा सिटी सेडान में भी इस्तेमाल की जाती है। यह इंजन 119 bhp का मैक्सिमम पावर और 145.1 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। यह इंजन 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स और एक एडवांस्ड सीवीटी गियरबॉक्स के साथ आएगा। होंडा का कहना है कि एलिवेट एसयूवी का मैनुअल वैरिएंट 15.31 किमी प्रति लीटर का माइलेज देता है। जबकि सीवीटी वर्जन 16.92 किमी प्रति लीटर का माइलेज देगा। जबकि सिट्रॉएन सी3 एयरक्रॉस एसयूवी को पावर देने वाला 1.2-लीटर, इनलाइन तीन-सिलेंडर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल प्योरटेक इंजन है। यह इंजन 5,500 rpm पर 110 PS का पावर और 1,750 rpm पर 190 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। यह इंजन 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ आता है। इसके साथ, C3 एयरक्रॉस 18.5 किमी प्रति लीटर का ARAI प्रमाणित माइलेज देने का दावा करता है।

यह भी पढ़ें -  Most Affordable 4x4: हर तरह के रास्तों पर चलाई जा सकती हैं ये सात ऑफ रोड SUV, कीमत भी है 30 लाख रुपये से कम
विज्ञापन
विज्ञापन
There is competition between these two new compact SUVs, know the details of engine, safety and features
Honda Elevate SUV - फोटो : Honda
कैसे हैं फीचर्स
होंडा एलीवेट में 10.25 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम है जो वायरलेस स्मार्टफोन कनेक्टिविटी को सपोर्ट करता है। इसमें 7 इंच का एचडी कलर टीएफटी ड्राइवर डिस्प्ले भी है। इसमें ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल जैसी कई फीचर्स भी मिलते हैं। जबकि सिट्रॉएन सी3 एयरक्रॉस में एक टैकोमीटर के साथ फुल डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मिलता है। वायरलैस एपल कारप्ले और एंड्रॉयड ऑटो कनेक्टिविटी और डैशबोर्ड डिजाइन के साथ 10.2-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है। एसयूवी में तीसरी रो के यात्रियों के लिए ब्लोअर कंट्रोल के साथ छत पर लगे एसी वेंट के साथ आता है। तीसरी रो के यात्रियों के लिए USB चार्जिंग पोर्ट हैं। इसमें डे एंड नाइट IRVM और क्रूज कंट्रोल भी मिलता है।

यह भी पढ़ें- Car Headlight: कार में कितनी तरह की होती हैं हेडलाइट्स, जानें कौन सी लाइट से मिलती है सबसे ज्यादा रोशनी
विज्ञापन
There is competition between these two new compact SUVs, know the details of engine, safety and features
Citroen C3 Aircross SUV - फोटो : Citroen India
कितनी लंबी चौड़ी
होंडा एलिवेट की लंबाई 4312 एमएम, चौड़ाई 1790 एमएम और ऊंचाई 1650 एमएम है। इसका व्हीलबेस 2650 एमएम का है। इसमें 220 एमएम का ग्राउंड क्लीयरेंस मिलता है। इसमें 458 लीटर का बूट स्पेस दिया गया है। जबकि सिट्रॉएन सी3 एयरक्रॉस की लंबाई 4323 एमएम, चौड़ाई 1796 एमएम और ऊंचाई 1669 एमएम है। इसका व्हीलबेस 2671 एमएम का है।

यह भी पढ़ें-  Carbon Fiber: क्या होता है कार्बन फाइबर, कितना होता है मजबूत, स्पोर्ट्स कारों में क्यों होता है इस्तेमाल
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed