सब्सक्राइब करें

Independence Day: स्वतंत्रता दिवस के मौके पर खरीदनी है कार, इनमें से एक को करें पसंद, कीमत भी 20 लाख से कम

ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: समीर गोयल Updated Mon, 14 Aug 2023 11:09 AM IST
सार

अगर आप भी इस स्वतंत्रता दिवस के मौके पर नई कार खरीदने का मन बना रहे हैं तो किन सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली कारों में से एक को खरीदा जा सकता है। आइए जानते हैं।

विज्ञापन
top seven best selling cars under 20 lakh, wagon r breeza creta baleno dzire nexon scorpio
For Reference Only - फोटो : mahindra auto

मारुति से लेकर टाटा और महिंद्रा तक की गाड़ियों को भारतीय बाजार में काफी ज्यादा पसंद किया जाता है। हम इस खबर में आपको ऐसी सात कारों की जानकारी दे रहे हैं, जिनको देश में सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है। साथ ही हम इसकी कीमत की जानकारी भी इस खबर में आपको दे रहे हैं।

Trending Videos
top seven best selling cars under 20 lakh, wagon r breeza creta baleno dzire nexon scorpio
For Reference Only - फोटो : maruti suzuki
मारुति वैगन आर
मारुति की ओर से सबसे बेहतरीन विकल्प के तौर पर वैगन आर को खरीदा जा सकता है। यह देश में सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली हैचबैक कार भी है। इसमें की-लैस एंट्री, एयरबैग, एबीएस, ईबीडी, स्पीड अलर्ट सिस्टम, रिवर्स पार्किंग सेंसर, सात इंच की इंफोटेनमेंट टचस्क्रीन के साथ ही बेहतरीन ऊंचाई मिलती है, जो ज्यादा हाइट के लोगों के लिए बेहतर विकल्प साबित होती है। इसकी कीमत 5.54 लाख रुपये से शुरू हो जाती है।

यह भी पढ़ें- Diesel Vs Hybrid: डीजल कार खरीदने में है फायदा या हाइब्रिड कार घर लाने में है समझदारी, जानें सबकुछ
विज्ञापन
विज्ञापन
top seven best selling cars under 20 lakh, wagon r breeza creta baleno dzire nexon scorpio
मारुति ब्रेजा - फोटो : maruti suzuki
मारुति ब्रेजा
मारुति की ओर से काम्पैक्ट एसयूवी के तौर पर ब्रेजा को ऑफर किया जाता है। इस एसयूवी में भी कंपनी की ओर से पेट्रोल सीएनजी के विकल्प दिए जाते हैं। इसमें भी सात इंच का इंफोटेनमेंट सिस्टम, सनरूफ, क्रूज कंट्रोल, ऑटो क्लाइमेट कंट्रोल जैसे कुछ फीचर्स मिलते हैं। इसकी कीमत 8.29 लाख रुपये से शुरू होकर 13.98 लाख रुपये तक जाती है।

यह भी पढ़ें- Scorpio Classic:स्कॉर्पियो क्लासिक की ये खासियत नहीं जानते होंगे आप, जानें कैसे है पुरानी स्कॉर्पियो से अलग
top seven best selling cars under 20 lakh, wagon r breeza creta baleno dzire nexon scorpio
मारुति बलेनो - फोटो : maruti suzuki
मारुति बलेनो
मारुति की नेक्सा डीलरशिप के जरिए ऑफर की जाने वाली बलेनो में भी सीएनजी और पेट्रोल इंजन को दिया जाता है। इस प्रीमियम हैचबैक में सात इंच का इंफोटेनमेंट सिस्टम, एलईडी प्रोजेक्टर हैडलैंप, ऑटो क्लाइमेट कंट्रोल जैसे फीचर्स भी मिलते हैं। इस कार की एक्स शोरुम कीमत की शुरूआत 6.61 लाख रुपये से होती है और 9.88 लाख रुपये तक जाती है।

यह भी पढ़ें - Cruise Control: आधुनिक कारों में मिलने वाला यह फीचर न बन जाए खतरा, जानें कब और कैसे करें सही इस्तेमाल
विज्ञापन
top seven best selling cars under 20 lakh, wagon r breeza creta baleno dzire nexon scorpio
मारुति डिजायर - फोटो : सोशल मीडिया
मारुति डिजायर
मारुति की ओर से डिजायर को कॉम्पैक्ट सेडान के तौर पर पेश किया जाता है। यह कार अपने सेगमेंट में सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली कार है। इसमें कुल चार वैरिएंट मिलते हैं, जिनमें एलएक्सआई, वीएक्सआई, जेडएक्सआई और जेडएक्सआई प्लस हैं। इसकी कीमत 6.51 लाख रुपये से 9.39 लाख रुपये के बीच है। इसमें भी सात इंच इंफोटेनमेंट सिस्टम, क्रूज कंट्रोल, रिवर्स पार्किंग सेंसर, की-लैस एंट्री, 378 लीटर बूट स्पेस, 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन, सीएनजी का विकल्प मिलता है। कार को मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन में खरीदा जा सकता है।

यह भी पढ़ें - Maruti Fronx Vs Brezza: मारुति फ्रॉन्क्स बेहतर या ब्रेजा दमदार, जानें कौन सी कॉम्पैक्ट एसयूवी है शानदार
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed