{"_id":"6a6d831e04941054520cf36c","slug":"up-smart-rc-card-rollout-paper-rc-ends-from-august-1-2026-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP Smart RC: यूपी में लागू हुई चिप और QR कोड वाली स्मार्ट कार्ड आरसी, जानें पुराने वाहन मालिक कैसे करें अप्लाई","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
UP Smart RC: यूपी में लागू हुई चिप और QR कोड वाली स्मार्ट कार्ड आरसी, जानें पुराने वाहन मालिक कैसे करें अप्लाई
Sat, 01 Aug 2026 10:54 AM IST
जागृति शुक्ला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: जागृति शुक्ला
Updated Sat, 01 Aug 2026 10:54 AM IST
सार
UP Smart RC Card: क्या आप भी अपनी पुरानी कागजी आरसी (RC) के फटने व खराब होने की झंझट से परेशान हैं? तो यूपी में एक अगस्त 2026 से पुरानी कागजी आरसी की जगह चिप और क्यूआर (QR) कोड से लैस हाई-टेक स्मार्ट कार्ड आरसी जारी करने की व्यवस्था सुचारू रूप से लागू हो गई है। परिवहन राज्य मंत्री दयाशंकर सिंह के निर्देशों पर शुरू हुई इस योजना के क्या फायदे हैं और पुराने वाहन मालिक अपनी आरसी को घर बैठे कैसे अपग्रेड कर सकते हैं? आइए जानते हैं सबकुछ विस्तार से...
विज्ञापन
यूपी में न्यू स्मार्टकार्ड आरसी व्यवस्था शुरू
- फोटो : amarujala.com
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Smart RC Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश में एक अगस्त 2026 से यानी आज से वाहन मालिकों के लिए बड़ा बदलाव होने जा रहा है। अब तक जारी होने वाली कागजी रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट (RC) की जगह QR कोड और इलेक्ट्रॉनिक चिप से लैस स्मार्ट कार्ड आरसी दी जाएगी।
परिवहन विभाग ने इसकी सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं और 25 जुलाई तक जरूरी तकनीकी इंफ्रास्ट्रक्चर भी स्थापित कर दिया गया है। कहा जा रहा है कि इस नई व्यवस्था के तहत वाहन से जुड़ी जानकारी अधिक सुरक्षित होगी और ट्रैफिक पुलिस व आरटीओ अधिकारी कुछ ही सेकंड में वाहन का पूरा रिकॉर्ड जांच सकेंगे।
ATM Card Sized Smart RC: कैसी होगी नई स्मार्ट आरसी
स्मार्ट आरसी में क्या होगा खास?
नई स्मार्ट आरसी में कई आधुनिक फीचर्स दिए जाएंगे। इसमें QR कोड, इलेक्ट्रॉनिक चिप, एन्क्रिप्टेड डेटा स्टोरेज और तेज डिजिटल वेरिफिकेशन जैसी सुविधाएं शामिल होंगी। इसमें लगी इलेक्ट्रॉनिक चिप वाहन और उसके मालिक से जुड़ी सभी जरूरी जानकारी को सुरक्षित रखेगी और QR कोड की मदद से ट्रैफिक पुलिस और परिवहन विभाग के अधिकारी कुछ ही सेकंड में वाहन का पूरा रिकॉर्ड देख सकेंगे। इससे दस्तावेजों की जांच तेज, सुरक्षित और पहले से अधिक पारदर्शी आ सकती है।

- अब तक उत्तर प्रदेश में गाड़ी खरीदने पर जो कागज यानी पेपर वाली आरसी ग्राहकों को मिलती थी, जिसके फटने, पानी में भीगने या समय के साथ खराब होने का डर हमेशा बना रहता था। इसके अलावा जेब या वॉलेट में कागजी आरसी को संभालने का झंझट भी बहुत रहता था।
- आज से लागू होने वाली स्मार्ट आरसी मजबूत प्लास्टिक मटेरियल से बनी होगी। इसका आकार बिल्कुल क्रेडिट या डेबिट (ATM) कार्ड जैसा होगा, जिसे आसानी से जेब या वॉलेट में रखा जा सकता है।