{"_id":"63623f4ca2fe3036711fd4e8","slug":"vehicles-with-battery-swapping-will-make-travel-easier-taiwanese-company-gogoro-entering-india","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"EV Battery: बैटरी स्वैपिंग वाले वाहनों से सफर होगा और आसान, ताइवान की कंपनी भारत में कर रही एंट्री","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
EV Battery: बैटरी स्वैपिंग वाले वाहनों से सफर होगा और आसान, ताइवान की कंपनी भारत में कर रही एंट्री
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: समीर गोयल
Updated Wed, 02 Nov 2022 03:35 PM IST
सार
दुनिया के कई देशों में बैटरी स्वैपिंग की सुविधा देने वाली ताइवानी कंपनी अब भारत आ रही है। इससे उन वाहनों को फायदा मिलेगा जिनकी बैटरी स्वाइप की जा सकती है।
विज्ञापन
1 of 5
गोगोरो बैटरी स्वैपिंग
- फोटो : gogoro india
Link Copied
भारत में जिस तरह से इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री हो रही है। उस तरह से बुनियादी ढांचे में और बढ़ोतरी करने की उम्मीद है। कई कंपनियां लगातार इन्फ्रास्ट्रक्चर को बेहतर करने की कोशिश कर रही हैं। इसी क्रम में ताइवान की एक कंपनी गोगोरो भारतीय बाजार में दस्तक देने जा रही है। कंपनी किस तरह से इलेक्ट्रिक सेगमेंट में अपनी भूमिका निभाएगी और किस तरह से ईवी का उपयोग करने वालों को फायदा मिलेगा। आइए जानते हैं।
Trending Videos
क्या मिलेगा फायदा
2 of 5
गोगोरो बैटरी स्वैपिंग
- फोटो : gogoro india
इलेक्ट्रिक वाहनों में बैटरी स्वैपिंग एक तरह से बैटरी चार्ज करने का विकल्प है। इस सुविधा के साथ वाहन मालिक एक बार बैटरी खत्म होने के बाद उसे चार्ज करने की जगह बैटरी को बदल सकते हैं। इस तकनीक का ये फायदा होता है कि इससे बैटरी चार्ज करने में लगने वाला समय बचता है।
भारत जैसे देश में जहां लगातार इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री में इजाफा हो रहा है। वहां पर ऐसी तकनीक से काफी सुविधा मिल सकती है। जब देश के कई शहरों में इस तरह की सुविधा मिलने लगेगी तो बिना समय खराब किए बैटरी स्टेशन से फुल चार्ज बैटरी को लिया जा सकेगा। बदले में पुरानी बैटरी स्टेशन पर जमा करवानी होगीृ। इसके लिए कुछ कीमत भी देनी होगी।
वैसे तो भारत में कुछ कंपनियों की ओर से इस तरह की तकनीक का उपयोग किया जा रहा है। लेकिन वह जरूरत के मुताबिक नहीं हैं। ऐसे में ग्लोबल स्तर की एक ताइवानी कंपनी गोगोरो भारतीय बाजार में एंट्री कर रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी के पास पूरे एशिया में बैटरी स्वैपिंग के लिए नेटवर्क मौजूद है। अब जल्द ही भारत में भी कंपनी अपने सफर की शुरूआत कर अपने नेटवर्क को और बढ़ाएगी जिससे लोगों को भी फायदा होगा।
भारतीय बाजार में भी बैटरी स्वैपिंग की सुविधा वाले स्कूटर मिलते हैं। इन स्कूटर्स में बाउंस इनफिनिटी और हीरो मोटोकॉर्प का विदा ब्रॉन्ड के स्कूटर हैं। हीरो की ओर से इन स्कूटर्स को हाल में ही पेश किया गया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी की ओर से हीरो के साथ बैटरी के लिए साझेदारी भी की गई है। हालांकि ताइवान की कंपनी गोगोरो बैटरी स्वैपिंग तकनीक के साथ अपने स्कूटर को भी भारतीय बाजार में पेश कर सकती है। कंपनी की ओर से कई देशों में सुपर स्पोर्ट, गोगोरो 2 सीरीज, डिलाइट, वीवा एक्सएल, वीवा मिक्स, वीवा और एस वन नाम से इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की बिक्री की जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।