सब्सक्राइब करें

Yamaha: एक साथ पांच बाइक्स लॉन्च कर सकती है यामाहा, जानें किस सेगमेंट और किन खूबियों के साथ आएंगी बाइक्स

ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: समीर गोयल Updated Fri, 07 Apr 2023 12:12 PM IST
सार

यामाहा इंडिया की ओर से भारतीय बाजार में पांच बाइक्स को लॉन्च किया जा सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह कौन सी बाइक्स होंगी और इनमें क्या खूबियां हो सकती हैं। आइए जानते हैं।

विज्ञापन
yamaha india may launch five bikes r3 r7 mt03 mt07 and mt09, know features and other details
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : yamaha motor india

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यामाहा इंडिया की ओर से भारतीय बाजार में पांच बाइक्स को लॉन्च किया जा सकता है। हम इस खबर में आपको बता रहे हैं कि कंपनी की ओर से किन बाइक्स को पेश किया जा सकता है और इनमें क्या खूबियां हो सकती हैं।

Trending Videos

लॉन्च होंगी बाइक्स

yamaha india may launch five bikes r3 r7 mt03 mt07 and mt09, know features and other details
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यामाहा की ओर से भारतीय बाजार में पांच बाइक्स को लॉन्च करने की तैयारी हो रही है। इन बाइक्स को फुली फेयर्ड और नेकेड स्ट्रीट फाइटर लुक्स में पेश किया जाएगा। जानकारी के मुताबिक जिन बाइक्स को भारत में लाया जा सकता है उनमें आर3, आर7, एमटी03, एमटी07 और एमटी09 बाइक्स हैं। जानकारी के मुताबिक इन बाइक्स को हाल में हुए डीलर इवेंट में शोकेस किया गया है।

यह भी पढ़ें - ABS In Bike: बाइक में एबीएस का क्या होता है फायदा, जानें कैसे बचाता है लोगों की जान
विज्ञापन
विज्ञापन

क्या होंगी खूबियां

yamaha india may launch five bikes r3 r7 mt03 mt07 and mt09, know features and other details
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यामाहा की आर3 बाइक को बेहतरीन डिजाइन के साथ फिर से पेश किया जाएगा। इसके अलावा आर7 इसे टीएफटी डिस्प्ले के साथ लाया जाएगा, जिसमें कई और फीचर्स दिए जाएंगे। एमटी03 में टीएफटी स्क्रीन नहीं होगी लेकिन इसमें एबीएस, राइड-बाय-वायर, ट्रैक्शन कंट्रोल, राइड मोड जैसे फीचर्स दिए जाएंगे। एमटी07 में टीएफटी डिस्प्ले, 700 सीसी इंजन और एमटी09 में 900 सीसी इंजन के साथ ही बड़े बेहतर टायर, सेफ्टी फीचर्स को दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें - Bike Care Tips: बाइक चलाते हुए करते हैं यह काम, तो हो सकता है बड़ा नुकसान, जानें कैसे बचें

कब लॉन्च होंगी

yamaha india may launch five bikes r3 r7 mt03 mt07 and mt09, know features and other details
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इन्हें इस साल में लाया जा सकता है। कंपनी एक-एक करके इन बाइक्स को लॉन्च कर सकती है। वहीं कंपनी की ओर से अभी इस बारे में कोई भी आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की गई है।

यह भी पढ़ें - Water In Petrol Tank: बाइक की टंकी में भर गया है पानी, ऐसे निकालें नहीं तो होगी बड़ी परेशानी
विज्ञापन

कितनी होगी कीमत

yamaha india may launch five bikes r3 r7 mt03 mt07 and mt09, know features and other details
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
कंपनी की ओर से अभी इन बाइक्स के बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है, ऐसे में लॉन्च के समय इनकी क्या कीमत होगी इसकी जानकारी भी नहीं मिल पाई है। लेकिन उम्मीद है कि इन्हें अपने सेगमेंट की अन्य बाइक्स के मुकाबले काफी आकर्षक कीमतों में लॉन्च किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें - Bike Problem: जब चलते हुए अचानक बाइक हो जाए बंद, हो सकते हैं ये तीन कारण, जानें समाधान
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed