{"_id":"5cece6f9bdec2207532a6d41","slug":"baba-ramdev-s-statement-on-population-control-should-be-seen-in-a-positive-light-said-giriraj-singh","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाबा रामदेव के तीसरी संतान वाले बयान के समर्थन में उतरे गिरिराज, बोले- नियंत्रण कानून जरूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाबा रामदेव के तीसरी संतान वाले बयान के समर्थन में उतरे गिरिराज, बोले- नियंत्रण कानून जरूरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: आसिम खान
Updated Tue, 28 May 2019 01:14 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : ANI
विज्ञापन
योग गुरू बाबा रामदेव के तीसरी संतान वाले बयान का भाजपा सांसद गिरिराज सिंह ने समर्थन किया है। गिरिराज सिंह ने कहा है कि बाबा रामदेव के बयान को सकारात्मक तरीके से देखे जाने की जरूरत है। गिरिराज ने यह भी कहा कि देश के विकास के लिए जनसंख्या नियंत्रण कानून जरूरी है।
Trending Videos
BJP MP from Begusarai, Giriraj Singh: Baba Ramdev's statement on population control should be seen in a positive light. Population control laws are necessary for the development of the country. pic.twitter.com/yBqIyQVzu1
— ANI (@ANI) May 28, 2019
विज्ञापन
विज्ञापन
बता दें कि रविवार को पतंजलि योगपीठ में पत्रकारों से वार्ता करते हुए रामदेव ने कहा था कि प्रचंड बहुमत पाकर सत्ता में लौटी मोदी सरकार से देश को बहुत उम्मीद हैं। मोदी सरकार इन उम्मीदों पर खरी उतरेगी और सभी लोगों की भावनाओं का सम्मान करते हुए कार्य करेगी।
उन्होंने मोदी सरकार के लिए कुछ प्राथमिकताएं भी गिनवाईं और कहा कि सबसे पहले कश्मीर से धारा 370 और 35ए को खत्म करे, राम मंदिर का निर्माण और बढ़ती जनसंख्या को रोकने के लिए सरकार प्रभावी कानून बनाए।
उन्होंने कहा कि देश में जिस तरह से जनसंख्या बढ़ती जा रही है, उस पर प्रभावी तरीके से रोक लगाने की जरूरत है। जब तक आबादी नियंत्रित नहीं होगी, देश कभी मजबूत नहीं बन सकता। ऐसे उपाय करने होंगे कि 50 साल में भी भारत की जनसंख्या 150 करोड़ से ज्यादा न हो।
यदि कोई व्यक्ति दो बच्चों से ज्यादा बच्चे पैदा करता है तो ऐसे लोगों को किसी भी सरकारी सुविधा का लाभ देना बंद कर देना चाहिए।
