फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bangladeshi national arrested near Indo-Nepal border, was living in Bodh Gaya; Indian passport also found

Bihar: इंडो-नेपाल बॉर्डर के पास बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार, बोधगया में रह रहा था; इंडियन पासपोर्ट भी मिले

Mon, 18 Sep 2023 01:59 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी Published by: आदित्य आनंद Updated Mon, 18 Sep 2023 01:59 PM IST
सार

अब सवाल उठता है कि बांग्लादेशी नागरिक का इंडिया में कैसे पासपोर्ट बन गया और वह बोधगया में कितने दिनों से रह रहा था। वहां किस मकसद से रह रहा था। आखिर इन सब में कौन उसकी मदद कर रहा था।

विज्ञापन
Bangladeshi national arrested near Indo-Nepal border, was living in Bodh Gaya; Indian passport also found
बांग्लादेशी नारगिक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंडो-नेपाल बॉर्डर के पास से एक बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार किया गया है। नेपाल के रास्ते भारत में प्रवेश कर चुका था। रक्सौल बॉर्डर के पास सुरक्षाकर्मियों ने उसे पकड़ा। हैरान करने वाली बात यह है कि उसके पास इंडियन पासपोर्ट मिली है। उसकी पहचान नेपाल बरुवा के पुत्र श्रवण बरुवा (32) के रूप में हुई है। जांच एजेंसियों श्रवण बरुवा से पूछताछ कर रही है। गृह मंत्रालय को भी इस मामले की जानकारी दे दी गई है। 

विज्ञापन


बोधगया में क्यों रह रहा था, यह बड़ा सवाल
जांच में यह बात सामने आई है कि श्रवण बरुवा बोधगया में रह रहा था। अब सवाल उठता है कि बांग्लादेशी नागरिक का इंडिया में कैसे पासपोर्ट बन गया और वह बोधगया में कितने दिनों से रह रहा था। वहां किस मकसद से रह रहा था। आखिर इन सब में कौन उसकी मदद कर रहा था। उसे किससे और क्यों पासपोर्ट बनवाया? यह जांच का विषय है। फिलहाल इस मामले में अधिकारी कुछ भी कहने से बच रहे हैं।
विज्ञापन


कई जांच एजेंसी कर रही पूछताछ
जैसे ही इस बात की भनक जांच एजेसी को लगी है। सभी के हाथ पाव फूलने लगे हैं। सभी जांच एजेंसी के सदस्य एमिग्रेशन ऑफिस पहुंचे हैं। बांग्लादेशी नागरिक से आईबी की टीम, एसएसबी व अन्य जांच एजेंसी पूछताछ कर रहे हैं। पुलिस का कहना है कि बांग्लादेशी नागरिक को गिरफ्तार किया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed