Bihar Election: रेखा गुप्ता कांग्रेस को मैनेज कर सकेंगी? पिछले चुनाव में कैसे हुई थी डील, इस बार क्या होगा?
Bankipur Assembly By-election: बांकीपुर के लिए घोषित राजद प्रत्याशी पिछली बार अंतिम समय में कांग्रेस से आईं थीं। हार के बावजूद उन्होंने राजद का साथ नहीं छोड़ा। परिणाम यह हुआ कि राजद ने इस बार कांग्रेस की मांग को दरकिनार किया और रेखा गुप्ता को मौका दिया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में महागठबंधन की ओर से राष्ट्रीय जनता दल चुनावी मैदान में उतर चुका है। एक दिन पहले राजद के प्रदेश अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल ने वैश्य समाज से आने वाली रेखा गुप्ता को फिर से मौका दिया है। रेखा गुप्ता पिछले विधानसभा 2025 में दूसरे नंबर पर रहीं थीं। अब चर्चा है कि इस बार रेखा गुप्ता कामयाब हो पाएंगी? राजनीतिक पंडितों की मानें तो रेखा गुप्ता के लिए इस बार महागठबंधन के अन्य दलों का समर्थन हासिल करना थोड़ी चुनौतीपूर्ण है। पिछले चुनाव में महागठबंधन में लगभग सबकुछ सामान्य था। महागठबंधन से रेखा गुप्ता का नाम तो चल रहा था लेकिन वह कांग्रेस में थीं। अंतिम वक्त में जब यह सीट राजद के खाते में आई तो रेखा गुप्ता कांग्रेस का साथ छोड़ दिया। राजद ने रेखा को टिकट दे दिया। कांग्रेस से आने के कारण उन्हें अपनी पुरानी पार्टी का पूरा सर्पोट मिला। रेखा गुप्ता दूसरे नंबर पर आने में भी इसलिए कामयाब हो पाईं क्योंकि पूरे कांग्रेस और वामदल का इन्हें समर्थन हासिल था। इस बार थोड़ी मुश्किल है, क्योंकि यह सीट कांग्रेस अपने खाते में चाह रही थी। कांग्रेस की ओर से कहा भी गया था कि वह अपना उम्मीदवार उतारना चाह रही थी। लेकिन, एक दिन पहले राष्ट्रीय जनता दल ने रेखा गुप्ता को दुबारा मौका दे दिया तो दोनों दलों में मतभेद की चर्चा फिर से होने लगी।
कांग्रेस की मांग का तर्क क्या है?
2020 में कांग्रेस के पास बांकीपुर सीट थी। उस वक्त तृणमूल कांग्रेस के सांसद शत्रुघ्न सिन्हा के बेटे यश सिन्हा को कांग्रेस ने टिकट दिया था। हालांकि, उन्हें हार का सामाना करना पड़ा था। 2025 में यह सीट राजद के पास चली थी। रेखा गुप्ता चुनावी मैदान में उतरी थीं। उन्हें 46363 वोट मिले थे। राजनीतिक विश्लेषक आशुतोष कुमार का कहना है कि कांग्रेस इस सीट को अपनी परंपरागत सीट मानती रही है। जब बांकीपुर सीट पटना पश्चिम नाम से जानी जाती थी, तब इस सीट पर पहली बार कांग्रेस के उम्मीदवार ने ही इस सीट से जीत हासिल किया था। पटना पश्चिम सीट पर पहली बार चुनाव 1957 में चुनाव हुआ था। 1957 के विधानसभा चुनाव में पटना पश्चिम सीट से कांग्रेस को जीत मिली। इस चुनाव में कांग्रेस के रामसरन साओ ने निर्दलीय दामोदर प्रसाद को 3,771 वोट से हराया था। रामसरन को कुल 8,813 वोट मिले थे। वहीं, दामोदर को 5,042 वोट मिले थे। 1962 के विधानसभा चुनाव में यहां से कांग्रेस के कृष्ण बल्लभ सहाय को जीत मिली। उन्होंने जनसंघ के मुंशी साहो को 22,288 वोट से हराया। इस चुनाव में सहाय को कुल 27,925 वोट मिले। वहीं, मुंशी साहो को 5,637 वोट से संतोष करना पड़ा। पटना पश्चिम से विधायक रहते हुए केबी सहाय बिहार के चौथे मुख्यमंत्री बने। 1967 के विधानसभा चुनाव में बिहार के मुख्यमंत्री केबी सहाय को हार का सामना करना पड़ा। इस चुनाव में जन क्रांति दल महामाया प्रसाद सिन्हा ने जीत हासिल की। उन्होंने कांग्रेस के केबी सहाय को 20,729 वोट से हराया।
Bihar Election: कायस्थ को ही बांकीपुर से भाजपा ने उतारा, मगर नाम चौंकाने वाला; कौन हैं BJP प्रत्याशी अभिषेक?
रेखा गुप्ता ने अमर उजाला से बातचीत में क्या कहा?
कांग्रेस से मतभेद और मैनेज सवाल पर राजद प्रत्याशी ने अमर उजाला से बातचीत में कहा कि मतभेद जैसे कोई बात नहीं है। दोनों दलों के शीर्ष नेतृत्व के बीच बातचीत होने के बाद ही उम्मीवार की घोषणा की गई है। महागठबंधन में सब ठीक है। कहीं कोई मनभेद नहीं है। बांकीपुर से रेखा गुप्ता नहीं बल्कि पूरा महागठबंधन यानी राजद, कांग्रेस और वामदल के सभी कार्यकर्ता चुनाव लड़ रहे हैं। मुझे सबका आशीर्वाद मिला है। पूरी ताकत के साथ हमलोग चुनावी मैदान में उतरे हैं। अफवाहों पर ध्यान नहीं दें। हमलोगों की जीत तय है।
राजद ने कहा- कांग्रेस की सहमति मिल गई थी
राजद के प्रदेश अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल ने बांकीपुर उपचुनाव पर कहा, "हमारी पार्टी की तरफ से रेखा कुमारी उर्फ रेखा गुप्ता 2025 के विधानसभा चुनाव में लड़ी थी, वे महागठबंधन की उम्मीदवार थी। उन्हें 47 हजार वोट मिले थे। उसी आधार पर महागठबंधन की ओर से रेखा गुप्ता को फिर से उम्मीदवार बनाया गया है। कांग्रेस की सहमति है, कांग्रेस की राय है कि महागठबंधन की ओर से रेखा कुमारी को उम्मीदवार बनाया जाए।"
बांकीपुर सीट के 2025 के चुनाव परिणाम को जानिए
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र (182) से भाजपा के नितिन नवीन ने लगातार एक और जीत दर्ज की थी। उन्हें 98,299 वोट (62.66 प्रतिशत) मिले थे। राजद की रेखा कुमारी को 46,363 वोट (29.55 प्रतिशत) प्राप्त हुए थे और वह दूसरे स्थान पर रहीं। वहीं, जन सुराज पार्टी की वंदना कुमारी को 7,717 वोट (4.92 प्रतिशत) मिले थे। नितिन नवीन ने रेखा कुमारी को 51,936 वोटों के बड़े अंतर से हराकर सीट पर भाजपा का कब्जा बरकरार रखा था। अमर उजाला से बातचीत में रेखा गुप्ता ने दावा किया कि बांकीपुर की जनता अपने साथ हुए धोखे को इस बार बर्दाश्त नहीं करेगी। जनता इस बार पिछले 31 साल का जवाब मांगेगी। महागठबंधन की जीत तय है।